Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273302

Maharajganj - महिला का शव पोखर में मिलने से गांव में हड़कंप

Mohmmad Siddique
May 11, 2025 14:58:25
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh

महराजगंज, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरवा विद्यापति के फुलवरिया मे रविवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब गांव के पश्चिम दिशा में स्थित पोखरे में एक अज्ञात महिला का शव देखा गया। यह जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश पांडे द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय बीट उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव की जांच पड़ताल की गई। महिला की पहचान सरोजना पत्नी रामू राजभर उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत डूबने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम है तो भेज दिया।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement