281401
मथुरा के धोली प्याऊ स्थित रेलवे लाइन के समीप मारपीट श्रद्धालु से दुकानदार ने की मारपीट
Chhata, Uttar Pradesh:मथुरा के धोली प्याऊ स्थित रेलवे लाइन के समीप मारपीट श्रद्धालु से दुकानदार ने की मारपीट सामान लेने के बाद श्रद्धालु ने किए पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर ऑनलाइन को मानने को तैयार नहीं दुकानदार श्रद्धालु के साथ मारपीट से आहत अन्य श्रद्धालु दुकानदार ने दी श्रद्धालु को भद्दी भद्दी गाली धोली प्याऊ के रेलवे लाइन के पास अवैध रूप से बनी दुकान का मामला0
0
Report
281401
सपाईयों ने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार छाता को सौंपा ज्ञापन
Chhata, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी लोकमणि जादौन ने क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुऐ उपजिलाधिकारी छाता की अनुपस्थित में नायब तहसीलदार छाता को ज्ञापन सोंपा। उन्होंने बताया कि तहसील छाता एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं की फसल लगभग 100 प्रतिशत तक नष्ट हो गई है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लोकमणि जादौन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रति एकड़ कम से कम ₹40,000 का मुआवजा किसानों को देना चाहिए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को ₹18,000 प्रति एकड़ तक का मुआवजा दिया गया था, उसी प्रकार वर्तमान सरकार को भी किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए। अंत में उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि छाता, चौमुंहा नंदगाँव ब्लॉक सहित सभी प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े कार्यक्रम में मुख्यतः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड़ राघवेन्द्र प्रताप पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी लोकेश चौधरी पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी राज पांडे गगन सिंह चौधरी तेजराम चौधरी प्रेम सिंह चौधरी जय सिंह योगेश लाल सचिन चौधरी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा संदीप चौधरी रवि रामकिशन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतवीर चौधरी बनवारी शर्मा पीता जादौन लोहियवाहिनी जिलाउपाध्यक्ष दिगंबर जादौन निरंजन तेजपाल अशोक कुमार छैला बिहारी गंगाराम भीम सिंह जादौन नरेंद्र कुमार गंगाराम छैला बिहारी बीरबल राकेश आजाद आदि मौजूद रहे।0
0
Report
281401
मथुरा में दबंगों का तांडव, लाखन सिंह के परिवार पर लाठी-सरिया से हमला, वीडियो वायरल
Chhata, Uttar Pradesh:जनपद के चौमुंहा गांव में दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर लाखन सिंह और उनके परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग दहशत में हैं। पीड़ित लाखन सिंह के अनुसार, 29 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने पुत्र के साथ खेत से घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले ही रास्ते में राजपाल उर्फ पप्पू, विवेक, सुरेंद्र, अशोक, निरंजन और देवेंद्र ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी हमलावर लाठी-डंडों और सरिया से लैस थे और उन्होंने दोनों को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। पीड़ित का कहना है कि जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने के लिए पहुंचे, तो हमलावरों ने महिलाओं और पुरुषों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में परिवार के करीब 5 से 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लाखन सिंह का आरोप है कि यह हमला गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर पहले से बनाई गई साजिश के तहत किया गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मारपीट उनके परिवार के साथ हुई, लेकिन एफआईआर उनके ही खिलाफ दर्ज कर दी गई, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष एसपी सिटी से मिलने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। वहीं, इस पूरे मामले के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मारपीट साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
281401
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में लगा संपूर्ण समाधान दिवस, आई 38 शिकायतें।
Chhata, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा की छाता तहसील में शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील परिसर में नायब तहसीलदार शिव शंकर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें दर्ज की गईं। नायब तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। वही नगला बंजारा से आए दर्जनों ग्रामीणों ने अपना दुखड़ा रोया की दबंग का प्रधान हम गरीबों के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं कर रहा है हम बार-बार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं इस अवसर पर राजस्व, पुलिस , विद्युत और विकास विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
281404
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल रथ यात्रा
Bukharari, Uttar Pradesh:नवयुवक श्री बृज मंडल सेवा समिति छाता के तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलब्ध में कस्बा छाता में 36वीं विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया।सुबह करीब 10 बजे पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसके बाद शाम करीब 6 बजे से यात्रा हनुमान बगीची से हनुमान जी की आरती उतारकर प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा, गोवर्धन रोड ,बाईपास, बरसाना रोड, नई तहसील, शिव कॉलोनी , मैन बाजार, कस्बा के प्रमुख मांगों से भम्रण करती हुई पुरानी तहसील चौराहे पर संपन्न हुई। वही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल छाता प्रखंड द्वारा भगवान श्री राम की भव्य झांकी सजाई गईं इस झांकी ने क़स्बा वासियों का मन मोह लिया.यात्रा मे शामिल हजारो लोगों ने विभिन्न विभिन्न झाकियों का आनंद लिया और नाचते गाते रामलीला मैदान तक पहुंचे। रथ यात्रा में मशहूर सुधीर बैंड आगरा ने देखने वालों का मनमोह लिया अन्य मनमोहक झांकियों की लोग तारीफ करते नजर आये। वही ललित गुप्ता द्वारा सजाई गई अद्भुत झांकियां लोगों के हृदय में उतर गई लग रही थी जैसे साक्षात् भगवान पृथ्वी पर आ गए हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय सहित पूर्व अध्यक्ष जगपाल चौधरी ने हनुमान जी की आरती उतारकर शुरुआत की।रथ यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गयी।यात्रा के दौरान थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा।0
0
Report
