icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
202001
PKPANKAJ KUMAR SHARMAFollow17 Feb 2026, 07:02 am

एआइएमआइएम ने आगामी त्योहारों पर विद्युत पानी साफ,सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को डीएम को सोपा ज्ञापन

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंप कर आगामी समय में आने वाले रमजान ,होली, ईद पर्व पर सुचारू विद्युत आपूर्ति,पानी सप्लाई, साफ सफाई व त्योहारों के समय अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान के निर्देश पर आज ए आई एम आई एम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आगामी समय में आने वाले रमजान होली का ईद पर्व पर विद्युत सप्लाई, पानी सप्लाई मस्जिद और अन्य धर्म स्थलों के पास साफ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था की जाए। वही तोहरा पर गलत बयान बाजी कर अराजकता करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
0
0
Report
Pinewz
202001
PKPANKAJ KUMAR SHARMAFollow17 Feb 2026, 06:57 am

करणी सेना के जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में आमरण अनशन

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ महाशिवरात्रि पर्व पर खेरेश्वर मंदिर परिसर में मुस्लिम दुकानदार द्वारा डिस्प्ले कर महिलाओं के अंडर गारमेंट बेचने का विरोध करने पर करणी सेना जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने के मामले के विरोध में करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन किया शुरू, कार्रवाई को पुलिस प्रशासन की तानाशाही बताने के साथ जिला अध्यक्ष सहित तीनों लोगों को जमानत नहीं मिलने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए। ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर खेरेश्वर मंदिर परिसर में एक मुस्लिम दुकानदार डिस्प्ले कर महिलाओं के अंडरगारमेंट बेच रहा था। जानकारी होने पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष सचिन राघव अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदार के कृत्य का विरोध किया ।तो पुलिस द्वारा जिला अध्यक्ष सचिन राघव सहित तीन लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया गया। यह पुलिस प्रशासन की तानाशाही है। वही शांति भंग में तीनों लोगों को जमानत नहीं दी गई है। हमारी हमारी मांग है कि तीनों लोगों को तत्काल जमानत देने के साथ आरोपी मुस्लिम दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जब तक जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगों को जमानत नहीं मिलेगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
0
0
Report
Pinewz
202150
PKPANKAJ KUMAR SHARMAFollow14 Feb 2026, 08:57 am

बिजौली गांव में स्थित पातालेश्वर मंदिर पर शिवरात्रि पर्व को लेकर धूमधाम से हो रही है तैयारी

Pali Razapur, Uttar Pradesh:अलीगढ़ 14 फरवरी। जिले की अतरौली तहसील के बिजौली गांव में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन और रहस्यमयी धार्मिक स्थल है. जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यह मंदिर अलीगढ़ मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर है और पाताली बाबा के नाम से भी प्रसिद्ध है. इसका मुख्य आकर्षण यहां स्थित शिवलिंग है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह पाताल लोक से प्रकट हुआ है और इसकी गहराई आज तक कोई नहीं नाप सका. किसान ने की शिवलिंग की खोज इस मंदिर का इतिहास किसी लिखित स्रोत में दर्ज नहीं है. लेकिन स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग की खोज एक किसान की ओर से खेत की खुदाई के दौरान हुई थी. जब उसके फावड़े ने किसी कठोर वस्तु को छुआ तो वह शिवलिंग निकला. कहा जाता है कि इस पर आज भी कुदाल के निशान मौजूद हैं, जो इसकी रहस्यमयी उत्पत्ति को दर्शाते हैं. ग्रामीणों ने शिवलिंग की गहराई जानने के लिए गहरा खोदा, लेकिन शिवलिंग का अंत नहीं मिल पाया. इसके बाद इसे पाताल से निकला हुआ स्वयंभू शिवलिंग मानकर मंदिर की स्थापना की गई. हर साल बढ़ रहा शिवलिंग माना जाता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा और प्रार्थना शीघ्र फल देती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जानकारी देते हुए भक्त आशीष कुमार बताते हैं कि यह अलौकिक मंदिर है. इस पातालेश्वर महादेव मंदिर की सबसे खास और चमत्कारी बात यह है कि यहां का शिवलिंग हर साल आकार में बढ़ता है. इसकी ऊंचाई और चौड़ाई समय के साथ बढ़ती जाती है, जिसे भक्त भगवान शिव की कृपा और चमत्कार मानते हैं. हालांकि इस बात की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग बनी हुई है. कुछ कथाओं के अनुसार, खुदाई के दौरान शिवलिंग से रक्त या दूध जैसी धारा भी निकली थी, जिसने इसे और दिव्य बना दिया. सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. भक्त पातालेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
202001
PKPANKAJ KUMAR SHARMAFollow12 Feb 2026, 08:02 am

ससुराल में अपमान से आहत दामाद ने पत्नी सहित की आत्महत्या

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर। अलीगढ़ गांव अकराबाद क्षेत्र के गांव धौराई में दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने आए दामाद ने अपमान से आहत होकर पत्नी सहित आत्महत्या कर ली, पति का शव फांसी के फंदे पर वह पत्नी का बेड के सहारे पड़ा मिला, घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह उसे समय हुई जब पिता ने कमरे का दरवाजा खोला, घटना की जानकारी होने पर एसएसपी अधीनस्थ अधिकारियों और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। वीओ।1 दिल्ली निवासी सुनील अपनी पत्नी शिवानी के साथ के साथ 10 फरवरी को शिवानी की मेमोरी बहन की शादी समारोह में होने अलीगढ़ आए थे शादी समारोह में किसी बात को लेकर सुनील से किसी ने कुछ कह दिया जिससे सुनील ने अपना अपमान समझा और रात में अपनी ससुराल धौरई पहुंच गए । 11 फरवरी को शिवानी भी अपने मायके पहुंच गई। रात्रि पति-पत्नी कमरे में थे। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कमरे का गेट न खुलने पर पिता ने कमरे का गेट खोल कर देखा तो सुनील का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और पत्नी शिवानी का शव बेड के सहारे पड़ी हुई थी। ग्राम प्रधान रविंद्र मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाइट। रविंद्र सिंह ग्राम प्रधान धौरई अकराबाद अलीगढ़ वीओ।2 एसएसपी नीरज जादौन ने बताया बताया कि पति पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी होने पर वह अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस फोर्स फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना किस कारण से और कैसे घटित हुई इसकी जानकारी की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कर्म की जानकारी हो सकेगी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट। नीरज जादौन एसएसपी अलीगढ़
0
0
Report
Advertisement
Back to top