244235
गजरौला में आरएसएस के युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम में युवाओं को बताया देश का भविष्य
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गजरौला नगर इकाई के युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि आज के युवा हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा देश भविष्य में किस दिशा में जाएगा यह आज के युवा ही तय करेंगे । उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत कैसे विश्व गुरु बनेगा? यह आपको तय करना है।0
0
Report
244235
गजरौला पुलिस के हत्थे चढ़े दो अफीम तस्कर, कोर्ट ने भेजा जेल
Gajraula, Uttar Pradesh:मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पुलिस टीम ने रात्रि में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो बैग में एक किलो 694 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन एवं दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में नितेश कुमार निवासी चिटौली, थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली और कमल किशोर निवासी खरसैनी, थाना साही, जनपद बरेली ने बताया कि वे बरेली से अफीम लाकर बेचने के लिए जा रहे थे।0
0
Report
244235
साढ़े 12 कुंतल फफूंदी वाली सूजी की बर्फी और मिल्क केक नष्ट कराया, दूध में मिली जीवित और मृत मक्खिया
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को एफएसडीए की टीम द्वारा जनपद में की गई इस कार्रवाई से संबंधितों में हड़कंप मचा हुआ है। एफएसडीए के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि रक्षा बंधन के पर्व के मद्देनजर लखनऊ मुख्यालय एवं डीएम डा. नितिन गौड़ के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से जनपद भर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
244235
गजरौला में मेडिकल स्टोर में चल रहा हास्पीटल सील, नोटिस चस्पा, पांच दिन पूर्व महिला की मौत के बाद जाग
Gajraula, Uttar Pradesh:मामला है गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे कांकाठेर में स्थित श्रद्धा मेडिकल स्टोर का। यहां नियमों को ताक पर रखकर या फिर यूं कहिए कि दबंगई के जोर पर निजी हास्पीटल भी चल रहा था। 22 अगस्त शनिवार की तड़के थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में संचालित श्रद्धा मेडिकल स्टोर में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। मृतका के परिजन थाने आए और तहरीर भी दी। आरोप लगाया कि श्रद्धा मेडिकल स्टोर में डा.कमरपाल और डा.आयुषि की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई।0
0
Report
246763
गजरौला में भाजपा नेता चौधरी उधम सिंह के आवास पर पहुंचे जल वाले बाबा
Najibabad, Uttar Pradesh:बुधवार को भाजपा नेता चौधरी उधम सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जल वाले बाबा ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर कहा कि यह लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है । इसलिए इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।0
0
Report
