203408
हापुड़ में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 2 क्विंटल नकली चाप किया नष्ट
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रविन्द्रा डेयरी पर छापा मारकर खोया, दूध, पनीर और घी के सैंपल लिए हैं, वहीं स्वर्ग आश्रम रोड पर मानसी एंटरप्राइजेज पर छापा मारकर दो कुंतल गंदगी में बन रही कच्ची चाप को नष्ट कर फैक्ट्री को बंद करा दिया है। जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर आज सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने जनपद में दो जगह कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार और सुश्री सहरिश मौजूद रहीं। पहली कार्रवाई ददायरा, श्यामपुर रोड स्थित रविन्द्रा डेयरी पर हुई। जहां टीम ने खोया, दूध, पनीर और घी के कुल चार नमूने लिए और कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी की। दूसरी बड़ी कार्रवाई स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर हुई। जहां बेहद अनहाइजीनिक तरीके से तैयार हो रही लगभग 2 कुंतल कच्ची चाप बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही 12 हजार रुपये कीमत की चाप को नष्ट करा दिया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया। खाद्य विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
203408
हापुड़: एक साथ 5 तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में एक साथ पांच तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है गांव के रास्ते मे एक साथ पांच तेंदुओं को देखा गया है। एक साथ पांच तेंदुए देख ग्रामीणों मे दहशत का माहौल। एक साथ दिखे तेंदुओ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गन्ने की कटाई शुरू होते ही दिखने लगे तेंदुए। क्षेत्र मे दिख रहे तेंदुओ से ग्रामीण परेशान। स्थानीय लोगो द्वारा वन विभाग की दी गयी सुचना। सिंभावली क्षेत्र के नवादा नहर पुल के पास का मामला।0
0
Report
203408
हापुड़ - मंदिर परिसर में निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में मंदिर परिसर में निकला विशालकाय अजगर अजगर देख श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी वन विभाग ने किया अजगर का रेस्क्यू गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला।0
0
Report
Advertisement
203408
हापुड़ - ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड ट्रेन की चपेट में आई महिला। ट्रेन की चपेट में आने हुई महिला की मौत। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर जांच में जुटी । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित गढ़ फाटक का मामला।0
0
Report
246422
हापुड़ - जंगल में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग जांच में जुटा।
Badrinath, Uttarakhand:हापुड़ में जंगल मे तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी। अज्ञात कारणों के चलते तेंदुए की हुई मौत... सुनसान जंगल में पड़ा मिला तेंदुए का शव... वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया... पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तेंदुए का शव... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका... वन विभाग के टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी... गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला...0
0
Report
