231312
चील्ह मिर्जापुर: आंधी-तूफान से भारी तबाही, पीपा पुल बहे, बिजली ठप, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी मदद
Basthan, Uttar Pradesh:चील्ह मिर्जापुर: आंधी-तूफान से भारी तबाही, पीपा पुल बहे, बिजली ठप, ग्रामीणों ने मांगी मदद* *मिर्जापुर। चील्ह क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण दर्जनों गांवों में पेड़, बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। सबसे बड़ी क्षति कोल्हुआ कंपनी घाट पर लगे पीपा पुल के बह जाने से हुई है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। ग्राम पंचायत कोल्हुआ, गहिया और रामपुर चेकसारी क्षेत्र के कई गांवों में तूफान का व्यापक असर देखा गया। ट्रांसफार्मर गिरने से इन इलाकों की बिजली लाइनें पूरी तरह ठप हैं। कोल्हुआ निवासी गुलाब दुबे और मुजेहरा निवासी आजाद सिंह के घरों पर लगे टीन शेड तेज हवा में उड़ गए, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। चील्ह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ पर एक बबूल का पेड़ और बिजली का पोल गिरने से स्कूल जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण खुद पेड़ काटकर रास्ता बनाने में जुटे हैं, ताकि बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंच सकें। बिजली के खंभे गिरने, घरों के टीन शेड उड़ने और पीपा पुल बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन और पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जी मीडिया ने इस संबंध में जेई राकेश सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से बड़ी संख्या में बिजली के खंभे गिर गए हैं। सभी कर्मचारियों को बुलाकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक कोई भी विभागीय अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर सका है। लोगों का कहना है कि नुकसान का आकलन कर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने घर और खेती को संभाल सकें। अब बड़ा सवाल यह है कि बिजली आपूर्ति और पीपा पुल की मरम्मत कितनी जल्दी पूरी होती है और कब तक ग्रामीणों को राहत मिलती है। फिलहाल दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।0
0
Report
231312
*चील्ह मिर्जापुर: 4 महीने में ही ध्वस्त हुई सीसी रोड, ग्रामीणों ने प्रधान-सेक्रेटरी पर लगाया आरोप
Basthan, Uttar Pradesh:*चील्ह मिर्जापुर: 4 महीने में ही ध्वस्त हुई सीसी रोड, ग्रामीणों ने प्रधान-सेक्रेटरी पर लगाया लाखों के घोटाले का आरोप* *चील्ह, मिर्जापुर।* ग्राम पंचायत चंदेलडरिया में सुखा राम के घर से राकेश कुमार के घर तक 4 महीने पहले बनी सीसी रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं और ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री लगाकर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह रोड अपना दल एस के सेक्टर अध्यक्ष कृष्ण कुमार बिंद के लगातार प्रयास और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद चिन्हित की गई थी। कई संघर्षों के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क टूटने लगी। आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और घटिया सामग्री लगाकर बोर्ड लगा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में सीमेंट, बालू और गिट्टी का अनुपात सही नहीं रखा गया। कम्पैक्शन भी ठीक से नहीं हुई, जिसके कारण बारिश में ही सड़क बैठने लगी। अब हालत यह है कि दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर मिलीभगत कर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर केवल खानापूर्ति की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर प्रधान, सचिव और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। ग्रामीण राकेश, कृष्ण कुमार, राजेश,जितेन्द,ने कहा कि यह रोड केंद्रीय मंत्री के अनुमोदन से आई थी। पूरी सी सी रोड नहीं बनाई गई और निर्माण का बोर्ड लगा दिया गया जो सी सी रोड बनी है वह भी खराब हो गई है ऐसे में अगर काम में गड़बड़ी हुई तो जनता का भरोसा टूटेगा। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द जांच और मरम्मत नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस संदर्भ में जब ग्राम विकास अधिकारी उमेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने केवल गोलमोल जवाब दिया और बोले कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा जब निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका बोर्ड लगा दिया गया इस प्रश्न पर उन्होंने चुप्पी साध ली फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।0
0
Report
231312
मिर्जापुर विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Basthan, Uttar Pradesh:विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 15 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया मीरजापुर, 10 मई, रविवार विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में नारघाट (काली मंदिर के बगल में) स्थित श्याम उत्सव वाटिका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के अंतर्गत 21 रक्तदाताओ ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया और स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसिलिंग के पश्चात 15 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर समाज में अपना विशिष्ट योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में शिवम साहू, जितेन्द्र कुमार, प्रधुम्न गुप्ता, प्रत्युष गुप्ता, शुभम गुप्ता, रिषभ मेहरोत्रा, विभुम गुप्ता, अमित कुमार प्रजापति, राकेश कुमार गुप्ता, नीतिश गुप्ता, सिद्दार्थ वर्मा, आशीष जायसवाल, कुलप्रीत सिंह, लवकुश कुमार, शुभम कुमार सम्मिलित रहें। गौरव केसरी,पवन कुमार गुप्ता,गौरव जायसवाल, प्रज्ञा, रुचि तिवारी, कार्तिक गुप्ता स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात विविध कारणो से रक्तदान नही कर सके। कार्यक्रम आयोजको ने इनके प्रयास की सराहना करते हुए आशा जताया कि अगली बार आप रक्तदान करने में अवश्य सफल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक एवं श्याम उत्सव वाटिका के संचालक विनोद कुमार गुप्ता संग ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी द्वारा भगवान श्री गणेश जी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के तरफ से राधेश्याम गुप्ता,विभूम गुप्ता, अजय गुप्ता, रवि कांत गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, डिंपल गुप्ता, ज्योति गुप्ता विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू संग कीरत सिंह डंग, आकाश तिवारी, विनय कुमार, मोहित सिंह इत्यादि उपस्थित रहें। मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर की तरफ से डाॅ विनोद कुमार कन्नौजिया, काउंसलर माला सिंह, जनसंपर्क अधिकारी माला सिंह सहित प्रवेश, अमित, प्रदीप, मनीष, विनोद इत्यादि उपस्थित रहें।0
0
Report
Advertisement
231312
*चील्ह मिर्जापुर: पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग का व्यापक चेकिंग अभियान, 120 कनेक्शनों की जांच
Sari Patti, Uttar Pradesh:*चील्ह मिर्जापुर: पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग का व्यापक चेकिंग अभियान, 120 कनेक्शनों की जांच, 20 पर एफआईआर की तैयारी* *चील्ह, मिर्जापुर।* चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार में बुधवार को बिजली विभाग ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी और अधिभार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अवर अभियंता राकेश सिंह की अध्यक्षता में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले इस व्यापक अभियान में 120 से अधिक बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान मीटर, केबल, लोड और कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि दर्जन भर से अधिक उपभोक्ता स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली का उपयोग कर रहे थे। मौके पर ही इन सभी का अधिभार बढ़ाया गया और नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि अधिभार बढ़ाने से अब इन उपभोक्ताओं को यूनिट के हिसाब से सही बिल देना होगा, जिससे विभाग को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई होगी। चेकिंग के दौरान सबसे गंभीर मामला बिजली चोरी का सामने आया। टीम ने 20 से अधिक स्थानों पर कटिया डालकर, मीटर बाईपास करके और सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पकड़े गए जो घरेलू कनेक्शन पर दुकान और मोटर चला रहे थे। अवर अभियंता ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पुरजागीर बाजार में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं को पहले नोटिस देकर मीटर सही कराने और बकाया जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान में बिजली विभाग की टीम मुस्तैदी से जुटी रही। मौके पर लाइनमैन भोला यादव, विजय कुमार यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में टीजी-2, संविदा लाइनमैन और मीटर रीडर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई थी। टीम ने घर-घर जाकर मीटर की सील, रीडिंग और केबल की स्थिति जांची। अवर अभियंता राकेश सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन लें, समय से बिल जमा करें और स्वीकृत लोड में ही बिजली का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माने के साथ-साथ जेल भी हो सकती है। आगे भी क्षेत्र में रोस्टरवार औचक चेकिंग जारी रहेगी। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जहां बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया, वहीं वैध उपभोक्ताओं ने अभियान की सराहना की। लोगों का कहना है कि चोरी रुकने से ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। समाचार लिखे जाने तक चिन्हित 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।0
0
Report
231312
मिर्जापुर के सेमरा, बल्लीपरवा और चील्ह सेक्टर में धूमधाम से मना पोषण पखवाड़ा दिवस,
Sari Patti, Uttar Pradesh:*चील्ह मिर्जापुर: सेमरा, बल्लीपरवा और चील्ह सेक्टर में धूमधाम से मना पोषण पखवाड़ा दिवस, सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं हुईं शामिल* *चील्ह, मिर्जापुर।* बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह के निर्देश पर बुधवार को चील्ह ब्लॉक के सेमरा, बल्लीपरवा और चील्ह सेक्टर में पोषण पखवाड़ा दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। तीनों सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मुख्य सेविका और क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टरवार आंगनबाड़ी केंद्रों पर रैली निकालकर किया गया। हाथों में ‘सही पोषण-देश रोशन’, ‘तंदुरुस्त बच्चा-देश का भविष्य’ लिखी तख्तियां लेकर महिलाओं ने गांवों में जागरूकता संदेश दिया। इसके बाद केंद्रों पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य सेविकाओं ने बताया कि सीडीपीओ ज्योतिमा सिंह के निर्देश पर पोषण पखवाड़ा को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं में कुपोषण व एनीमिया को दूर करना है। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। तीनों सेक्टर में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, सहजन, आंवला, हरी साग-सब्जी और दालों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए। ‘मिलेट्स से बने लड्डू’, ‘सहजन की बड़ी’ और ‘सत्तू का शरबत’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बताया गया कि कम खर्च में घर पर उपलब्ध चीजों से ही बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में बच्चों का वजन और लंबाई मापकर ग्रोथ चार्ट अपडेट किया गया। अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी भेजने और टेक होम राशन के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया। किशोरियों को आयरन की गोली खाने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य सेविकाओं ने कहा कि पहले 1000 दिन बच्चे के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही पोषण मिलने पर बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को सुपोषण शपथ दिलाई गई। ‘हर घर पोषण, हर बच्चा रोशन’ के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सीडीपीओ के निर्देश पर हुआ यह आयोजन क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा।0
0
Report
