icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow19h ago

औरैया: जमीन की खुदाई करने पर गड्ढे में दफन मिली लड़की की लाश, प‍िता ने ही क‍िया था कत्‍ल

Auraiya, Uttar Pradesh:

औरैया: पिता-पुत्री का संबंध एक ऐसा संबंध होता है जिसको बखान करने के लिए शायद शब्द भी कम पड़ जाये लेकिन यूपी के औरैया जनपद में खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण , पुलिस ने सूचना मिलने पर वन विभाग की जमीन की खुदाई करके जमीन में दफन लड़की के शव को किया बरामद , पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार , हत्यारे पिता के साथ साथ हत्यारे की मदद करने वाले युवक को भी पुलिस ने किया बरामद । 

 

यूपी के औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को फोन पर यह जानकारी मिली कि बेला थाना क्षेत्र के दिलीपुर ग्राम में वन विभाग की जमीन में एक युवती का शव दफन है , हत्या कर शव छुपाये जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , आनन फानन में थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने खुदाई के उपरांत मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव की शिनाख्त के लिए सभी सोशल मीडिया में फोटो प्रचारित प्रसारित किया । 

 

सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो को देखकर जनपद कन्नौज के ग्राम कपूरापुरा के रहने वाले रजत ने पुलिस को फोन करके शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की । पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 20-09-2026 को थाना बेला पुलिस को ग्राम प्रधान उसराहा ने फोन पर बताया कि ग्राम दलपपुर के मोड़ पास वन विभाग की जमीन पर एक युवती का शव दफनाया गया है , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को खोद कर निकाला शव , जिसकी शिनाख्त सोशल मीडिया पर फोटो देखकर जनपद कन्नौज निवासी रजत ने अपनी बहन के रूप में की । मृतक बहन के भाई की तहरीर के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता और उसके मददगार को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और फावड़ा भी बरामद किया । 

 

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया हत्यारोपी चंद्रप्रकाश दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे और मृतका के चाल चलन सही न होने के कारण समाज में बदनामी होने के कारण चंद्रप्रकाश ने अपने बहन के लड़के की मदद से अपनी बेटी को मारकर गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया 

 

बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक

0
0
Report
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow1d ago

औरैया अरिंद नदी में डूबने से 23 वर्षीय विकास की मौत, पांच घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव

Madhupur, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में अरिंद नदी में डूबने से 23 वर्षीय युवक विकास कठेरिया की मौत हो गई। सोमवार दोपहर घर से करीब 100 मीटर दूर नदी पर बने पुराने पुल से छलांग लगाने के बाद युवक पानी से बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, ऐसे में जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव का है। गांव निवासी प्रताप सिंह कठेरिया का 23 वर्षीय पुत्र विकास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह गांव के किनारे बहने वाली अरिंद नदी पर बने पुराने पुल तक पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया, तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के चलते युवक का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर विकास का बड़ा भाई अंकुश और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, उपजिलाधिकारी कमल कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की जानकारी ली। शाम करीब चार बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद विकास का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक विकास के परिवार की कहानी भी बेहद दर्दनाक है। करीब दस वर्ष पहले सड़क हादसे में उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता प्रताप सिंह ओडिशा में रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं, जबकि विकास मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। परिवार में बड़ा भाई अंकुश और तीन बहनें प्रेमलता, वर्षा व चांदनी हैं। अंकुश और प्रेमलता विवाहित हैं। अविवाहित विकास की मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विकास ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow1d ago

औरैया में दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही , सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद

Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार करने और उसके भंडारण के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अजीतमल क्षेत्र के इस्लाम नगर तथा अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी विनोद के नेतृत्व में टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। इस्लाम नगर में मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद सलाम, मोहम्मद रहीश पुत्र सलाम, अश्मी पत्नी स्वर्गीय नसीम और भूरी बेगम पत्नी पप्पू मंसूरी के घरों पर तलाशी ली गई। यहां से करीब साढ़े चार कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें कुछ सामग्री तैयार अवस्था में, जबकि कुछ अधबनी हालत में मिली। इसके बाद टीम ने अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में कार्रवाई की। यहां बबली पत्नी स्वर्गीय वकील, रजिया पत्नी इजरायल और नफीसा पत्नी स्वर्गीय राजू के कब्जे से करीब 2 कुंतल 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। दीपावली के दौरान आतिशबाजी की मांग बढ़ने के मद्देनजर अवैध विस्फोटक सामग्री का निर्माण और भंडारण गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। ऐसी सामग्री के असुरक्षित रखरखाव से आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। वही अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। बाइट - शैलेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी अजीतमल
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow5d ago

औरैया ATM में ‘पत्ती का खेल’, ग्राहक के जाते ही रुपये गायब, शातिर गिरफ्तार

Madhupur, Uttar Pradesh:जरा सोचिए... आप एटीएम पहुंचे, कार्ड लगाया, पैसे निकालने की कोशिश की... लेकिन रुपये मशीन से बाहर ही नहीं आए। आपको लगा कि एटीएम में कोई तकनीकी खराबी है और आप वहां से चले गए। लेकिन आपके जाते ही एक शातिर वापस आता है और मशीन में फंसे आपके रुपये लेकर फरार हो जाता है। औरैया पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की पत्ती लगाकर रुपये फंसाने का तरीका अपना रखा था। पूरा मामला औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चमनगंज निवासी सिराजुद्दीन इंडिया वन एटीएम का संचालन करते हैं। 21 सितंबर को एक युवक एटीएम में पहुंचा और पहले 500 रुपये निकाले। इसके बाद उसने एटीएम के कैश डिस्पेंस स्लॉट में सफेद धातु की पत्ती लगा दी। इसके बाद एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे कई ग्राहकों के रुपये मशीन में ही फंस गए। ग्राहक जब काफी देर तक इंतजार करने के बाद वहां से चले गए, तो आरोपी ने मौका देखकर एटीएम में फंसे रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। फफूंद थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम को जांच के दौरान आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडुआ बंबा के पास से आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कानपुर देहात का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड और एटीएम से छेड़छाड़ करने का सामान बरामद हुआ। बरामद सामान में सफेद धातु की पत्तियां, टेस्टर, पेंचकस, स्क्रूड्राइवर, कैंची, प्लास, रेंती, ईंची टेप और फेवीक्विक समेत कई चीजें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन सामानों का इस्तेमाल एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ के लिए करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग एटीएम में इसी तरह की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक साल से इस तरीके से रुपये निकाल रहा था। जांच में उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में भी आरोपी के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी पहले खुद एटीएम से रुपये निकालता था और इसके बाद कैश निकलने वाली जगह पर सफेद धातु की पत्ती लगा देता था। इससे दूसरे ग्राहकों के रुपये फंस जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी उन रुपयों को निकाल लेता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितने एटीएम को निशाना बनाया और कितनी रकम निकाली। फिलहाल औरैया पुलिस ने आरोपी आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही पुलिस उसके पुराने मामलों और दूसरे जिलों में की गई संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है। बाइट - अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक औरैया
0
0
Report
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow7 Oct 2026, 06:48 am

औरैया में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर निकाली गई संकल्प ज्योति यात्रा

Auraiya, Uttar Pradesh:भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और आज 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के 25 वर्ष कार्यकाल पूरे हो जाने पर औरैया जनपद में निकल गई संकल्प ज्योति यात्रा इस यात्रा में जिला प्रभारी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , सदर विधायिका , जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । औरैया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शहीद पार्क में एकत्र हुए औरैया जनपद के भाजपा के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भाषण सुना इसके उपरांत पार्क में मौजूद जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष सदर विधायिका समय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर संकल्प ज्योति यात्रा को प्रज्वलित करके यात्रा शुरू की । इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को था , 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प मनाया जा रहा है, आज 7 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण हुए इसके उपलक्ष्य में आज संकल्प ज्योति यात्रा निकाली जा रही है । बाइट - डाक्टर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष भाजपा
0
0
Report
Advertisement
Back to top