icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
243122
SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow37m ago

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल,साथी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को थाना फरीदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साठा पुलिया के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की घेराबंदी की। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम खां के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।पुलिस ने कासिम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं उसके साथी जाहिद अली खां को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
243005

बरेली में भाजपा ने श्रुति गंगवार और मंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें बरेली की श्रुति गंगवार और प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह नाम भी शामिल है। राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। श्रुति गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल रहे संतोष गंगवार की पुत्री हैं।श्रुति गंगवार ने आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईएम बेंगलूरू से एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत इंफोसिस से की और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने बेंगलूरू में शिक्षा एवं आईटी क्षेत्र से जुड़ा एडटेक स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद 2016 में नोएडा में आईटी सर्विसेज कंपनी स्थापित की, जिसमें वर्तमान में करीब 250 युवा कार्यरत हैं।बरेली के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से भी उनका जुड़ाव रहा है। मां सौभाग्यवती गंगवार के निधन के बाद वह बैंक के निदेशक मंडल में निर्विरोध चुनी गईं और अगस्त 2024 में सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनीं।श्रुति गंगवार समाजसेवा में भी सक्रिय रही हैं। उनके प्रयासों से 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता मिली है। स्कूलों में पेयजल व्यवस्था और पिछले 16 वर्षों से नेत्र शिविरों के आयोजन में भी उनकी भूमिका रही है। राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के साथ अब उनका राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने जा रहा है।
0
0
Report
Pinewz
243005

बरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य का केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुंचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना जनता पार्टी ने बरेली में केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है और देश को बेचने के मामले में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय बंदरगाह, हवाई अड्डे और एलआईसी जैसी महत्वपूर्ण संपत्तियां चुनिंदा उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव सौंपने का काम किया जा रहा है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में रोजाना 10 से 15 हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं और अपराध के मामले में यूपी देश की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने भाजपा से जुड़े अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि यूपी में जंगलराज जैसी स्थिति है।उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। मौर्य ने आरोप लगाया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जबकि शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। अस्पतालों में दवा और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान हैं।निर्वाचन आयोग को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के लिए संज्ञान लेने की मांग की।आजम खां से जुड़े मामलों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने इन्हें राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता के खिलाफ भैंस और मुर्गी चोरी जैसे हास्यास्पद मुकदमे लगाए गए और जौहर यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने की साजिश की गई।उन्होंने भाजपा के 'एक देश, एक चुनाव' के नारे पर भी निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि यदि वास्तव में देश में सुधार करना है तो 'एक देश, एक शिक्षा' लागू की जानी चाहिए, ताकि सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार मिल सके।स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता का आह्वान किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि 2027 में 'यूपी बचाओ' और 2029 में 'देश बचाओ' के संकल्प के साथ भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 और केंद्र में 2029 में भाजपा की विदाई ही संविधान और लोकतंत्र को बचाने की दिशा में बड़ा कदम होगी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
243122

बरेली/बहेड़ी*तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, मौके पर मौत, चालक हिरासत में*

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली/बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गुडवारा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने डंपर को रोककर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुरसौली ग्राम पंचायत के मकसूदनपुर गांव निवासी रफीक अहमद (55) अपनी पत्नी तौफीकन (53) के साथ टीवीएस स्कूटी से जा रहे थे। रविवार को गुडवारा गांव के निकट नैनीताल हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और डंपर को रुकवाकर चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी भिजवाया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, डंपर को सीज कर दिया गया है।हादसे में दंपति की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
243005

बरेली में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के शोषण का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात रही एक महिला सिपाही ने झोलाछाप डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि शादी की बात कहने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसे अपने घर बुलाकर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिला की शिकायत पर आंवला पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अब्बास और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही आंवला थाने में तैनात रही है। पति से तलाक के बाद वह अपनी मासूम बेटी के साथ आंवला कस्बे में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि दवा लेने के दौरान उसकी मुलाकात झोलाछाप डॉक्टर अब्बास से हुई। महिला का आरोप है कि अब्बास ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने अब्बास से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद शादी की बात करने के बहाने उसे अपने घर बुलाया गया, जहां आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने अपने जेवर और रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।तहरीर के आधार पर आंवला पुलिस ने अब्बास और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top