247001
नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, थाना मंडी और जनकपुरी पुलिस द्वारा अलग अलग कार्यवाही में करीब 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद, 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, कार और 4 मोबाइल फोन भी कब्जे बरामद नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मंडी और थाना जनकपुरी पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नशा तस्करों से कब्जे से दोनों कार्यवाही में कुल 3 किलो 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। मंडी पुलिस की कार्रवाई में 1 किलो 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी शहजाद उर्फ कालू पर करीब 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वह शामली का टॉप-10 अपराधी भी रह चुका है। वहीं, थाना जनकपुरी पुलिस की कार्रवाई में साकिर उर्फ भूरा पुत्र महमूद, निवासी तकिया खानआलमपुरा, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक, 300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
247001
सहारनपुर पहुंचे जीआरपी डीजी प्रकाश डी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जीआरपी के डीजी प्रकाश डी दो दिवसीय सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जीआरपी थानों का निरीक्षण किया। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर दोनों थानों को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। डीजी प्रकाश डी ने कहा कि रेलवे में मोबाइल व सामान चोरी, यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लूट, ट्रेनों पर पथराव और रेलवे ट्रैक पर बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लें और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित किए जा रहे।0
0
Report
247001
सहारनपुर माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को जिला प्रशासन अलर्ट।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना मिर्जापुर शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित हुई। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 03 कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे तथा 01 अस्थायी थाना भी स्थापित किया जाएगा। मन्दिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। आपदा के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम भी गठित की गई है।0
0
Report
Advertisement
247001
POCSO एक्ट को लेकर जागरूकता शिविर,आर्य कन्या इंटर कॉलेज बालिकाओं को दी गुड ओर बार टच की जानकारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में , जजों ने दी कानूनी जानकारी सहारनपुर में POCSO Act 2012 को लेकर एसडी इंटर कॉलेज चकरौता रोड और आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुए। जिला न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला जज श्रेय शुक्ला, प्रबोध कुमार वर्मा और मोहित शर्मा तथा सिविल जज (सीडि.)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बाल यौन अपराधों से सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन उत्पीड़न और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को गलत व्यवहार की जानकारी तुरंत अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता संदेश दिया।0
0
Report
247001
विद्युत निगम की टीम की बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 135 मुकदमे दर्ज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने आज तड़के कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने 200 से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच कर बिजली चोरी के मामले पकड़े। कई घरों में लोग सो रहे थे, जिन्हें जगाकर कनेक्शन की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 135 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। टीम ने अवैध कनेक्शन और चोरी में इस्तेमाल साधनों की भी जांच की। विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
