285001
जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट, रेस्टोरेंट के बहार दोनों गुटों के युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, दूसरे गुट के युवकों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा, फिर बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, आएदिन सरेराह मारपीट की हो रही घटनाएं, बेखौफ युवक आएदिन सड़कों पर करते है मारपीट, दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब का मामला।0
0
Report
285001
जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज सभासद समेत कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में घर के बाहर बैठे युवक के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के सभासद समेत कई लोगों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोक्षना पहलवान बाड़ा, कस्बा जालौन निवासी सुलखान यादव पुत्र कैलाश यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। मारपीट में पीड़ित और उसके साथी को चोटें आने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायत में सुलखान यादव ने नृसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली जालौन पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
285001
जालौन में पहूज नदी में नहाने गया युवक के लापता होने का मामला,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पहूज नदी में नहाने गया युवक के लापता होने का मामला, घटना से 36 घंटे बाद भी हरिशंकर कौरव का नहीं लगा सुराग, गहरे पानी में जाने के बाद लापता हुआ था 28 वर्षीय युवक, लापता युवक की तलाश को लेकर नाव के जरिए NDRF चला रही सर्च ऑपरेशन, पुलिस और स्थानीय गोताखोर व फ्लड टीम की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में ली जा ही मदद, पहूज नदी के बढ़े जलस्तर और गहराई से रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग की घटना।0
0
Report
Advertisement
285001
जालौन में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बहराइच निवासी 25 वर्षीय युवक कन्हैयालाल का पेड़ से लटकता मिला शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, मौत के कारणों का पीएम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा खुलासा, बहराइच निवासी कन्हैयालाल उरई में मिल में मैदा पैकिंग का करता था काम, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे का मामला।0
0
Report
285001
जालौन में वायरल वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग
Orai, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग जालौन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जिले में विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पर कोरी और चमार समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करने, जातिसूचक टिप्पणी करने तथा आरक्षण को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया गया है। वीडियो जालौन नगर की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नीरज गौतम, जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने जालौन पुलिस और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी व्यवस्था या आरक्षण का विरोध करना संवैधानिक अधिकार हो सकता है, लेकिन किसी समाज या जाति को अपशब्द कहकर अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान और उसके कथित बयानों की जांच करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जातिगत टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया है कि कोरी और चमार समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी मुद्दे पर विरोध जताते समय संवैधानिक दायरे और मर्यादा का पालन करने की अपील की है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
