262701
कोतवाली सदर में हुआ जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:एक तरफ जहां पूरे विश्व में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ छोटे शहरों से भी जन्माष्टमी की तस्वीर आई है। कोतवाली परिसर भजनों के सुरों से गुंजायमान बना हुआ है। कोतवाली को भव्य तरीके से सजाया गया ।0
0
Report
262701
पुलिस ने शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 10 लोगों के खिलाफ की कार्यवाई।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है इसी क्रम में पलिया कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने थाना इलाके में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में लगे 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अमली जामा पहनाया है। इससे पहले भी नशे के कारोबार के रूप में संलिप्त कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस ने यह कार्रवाई 170,126 ,135 बी एन एस के तहत की है। पलिया थाना पुलिस के कार्यशैली से अपराध करने वालों लोगों में बड़ा मैसेज गया है।0
0
Report
262701
सभासद न किस पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी नगर पंचायत एक सभासद ने अपने ही अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। सभासद जहीरुल ने मामले का एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में सभासद सिस्टम की पोल खोलते नजर आ रहा है। नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए वाहन को बिना इस्तेमाल के लगातार उसमें हर महीने खर्च होने वाले 3600 लीटर डीजल का भुगतान फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है। कई गाड़ियां खरीद तो ली गई लेकिन आज तक प्रयोग में नहीं आई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सभासद जहीरुल हसन ने नगर पंचायत चेयरमैन और ई ओ पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए है । मामले में जब इस मीडिया की टीम जहीरुल के पास उनका पक्ष जाने के लिए गई तो सभासद ने भृष्टाचार पर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की जमकर खिंचाई की। मामले में अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया की क्योंकि बरसात के कारण गाड़ी खड़ी करने वाले स्थल के रास्ते पर जल भराव की स्थिति बन जाती है जिसके चलते बड़ी गाड़ियां वहां से निकल पाना संभव नहीं होता। बाकी सभी गाड़ियां उनकी वर्किंग में है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी के और दावे पर सवाल उठता है कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से लाये गए यह वाहन निष्प्रयोज्य क्यों पड़े हुए है?वाहनों को भगवान भरोसे खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है। अन्य छोटी गाड़ियों से कूड़ा कचरा उठाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
262701
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने चोरी करने की हिमाकत करने वाले 4 चोर गिरफ्तार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके के कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से ई रिक्शा चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को दो ई रिक्शा और बैटरी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बेख़ौफ़ चोरों को हिमाकत तो देखिए पुलिस मुखिया के कार्यालय के सामने से ई रिक्शा पार कर दिया । कोतवाली पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर एक अन्य ई रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों एवं शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण एवं सुराग के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित किया गया।0
0
Report
262701
बढ़ती चीनी के रेट पर क्या बोले जिले के किसान व व्यापारी।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में चीनी के बड़े उत्पादक के रूप में पहचाने जाने वाले जिले में न सिर्फ गन्ना उत्पादन में अव्वल रहता है बल्कि इस जिले में अलग-अलग ग्रुप की 9 चीनी मील स्थापित है। अचानक एक महीने में चीनी के दाम में बढ़ोतरी के चलते किसान और व्यापारी अचंभे में है। लखीमपुर खीरी में पिछले वर्ष 355223 हेक्टेयर गन्ने का रकबा था जो इस बार 356825 हेक्टेयर हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 1602 हैकटेयर गन्ने की बुवाई में रकबा बढ़ा है। चीनी की अप्रत्याशित वृद्धि के पीछे ज्यादा डिमांड बढ़ाने की बात कही जा रही है। किसानों का कहना है कि बेहतर किस्म के गन्ने से बेहतरीन चीनी की रिकवरी हो रही है। जबकि गन्ने से इथेनॉल सीरा,बैगास,मई के साथ-साथ अन्य कई बाई प्रोडक्ट का निर्माण होता है इसलिए चीनी का रेट अचानक से बढ़ जाना समझ से परे है। ऐसे में जब चीनी का रेट 65 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में चल रहा है तो बकाया दबाये बैठी चीनी मिलों से किसानों को उम्मीद है कि उनका भुगतान भी अब जल्द हो जाना चाहिए। वहीं जिले के व्यापारी इस त्योहार की वजह से ज्यादा डिमांड से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ किसानों की माने तो गन्ने से कई तरह के प्रोडक्ट का निर्माण किया जाने लगा है बावजूद गन्ने के रेट में अनुपातिक वृद्धि नहीं हुई है जिसका किसानों को लाभ नहीं मिलेगा। मामले में अगर अधिकारियों की माने तो इथेनॉल बनाए जाने से चीनी की उत्पादन का संबंध नहीं है क्योंकि जिले की चीनी मिल शीरे से एथेनॉल बनाती है । जिससे चीनी के उत्पादन में कोई खास फर्क नहीं पड़ता।0
0
Report
