icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
210506
RavindraRavindraFollow2m ago

मजदूर परिवारों के तीन होनहारों का यूपी पुलिस में चयन,तीनो के पिता करते हैं मजदूरी

Muskara, Uttar Pradesh:किसी के पिता मजदूरी कर पालते हैं परिवार तो कोई पुश्तैनी कारोबार से चलाता है घर, बेटों की सफलता से बढ़ा मान। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के कस्बा सहित विकासखंड के कंधौली गांव के तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से घरों में खुशी का माहौल है। कस्बा के दीक्षित मुहाल निवासी वरदानी राठौर ने बताया कि उनके छोटे पुत्र प्रिंस राठौर का उत्तर प्रदेश पुलिस की पीएसी शाखा में चयन हुआ है। वरदानी के दो बेटे हैं, जिनमें प्रिंस छोटा है। उन्होंने बताया कि बेटे ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता व पारदर्शिता से योग्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वहीं, विकासखंड मुस्करा के कंधौली गांव निवासी लल्लूराम श्रीवास के बड़े पुत्र अच अक्षय श्रीवास का उत्तर प्रदेश पुलिस की सिविल पुलिस शाखा में चयन हुआ है। अच्छे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने मेहनत कर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता के संघर्ष, त्याग और आशीर्वाद को दिया। इसी गांव के सिद्ध कुमार के पुत्र अंकित कुमार का भी उत्तर प्रदेश पुलिस की एसएसएफ शाखा में चयन हुआ है। एसएसएफ के जवानों की तैनाती मेट्रो सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी की जाती है। अंकित के पिता सिद्ध कुमार पुश्तैनी कारोबार के तहत डलियां-सूपा बनाकर बेचते हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन यही कारोबार है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सिद्ध कुमार ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इन युवाओं ने साबित किया कि आर्थिक परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से सफलता हासिल की। अक्षय क्षीवास ने बताया कि पूर्व में निकली 32000 पुलिस आरक्षी भर्ती में उन्होंने आवेदन किया था। जिसका बुधवार को परिणाम घोषित हुआ। कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन होने पर माता रानी ने उनकी मुराद पूरी कर दी।
0
0
Report

सलूंबर में श्रद्धालु पिकअप पलटने से महिला की मौत, 12 से अधिक घायल

Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल सेमारी–सराड़ा मार्ग पर थाने से आगे मोड़ पर हुआ हादसा, कुराड़िया के जालमपुरा गांव के निवासी है सभी श्रद्धालु सलूंबर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सेमारी–सराड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सेमारी थाना अधिकारी हरि किशन कटारा ने बताया कि कुराड़िया के जालमपुरा गांव के सभी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर चावंड स्थित माताजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सेमारी थाने से आगे मार्ग पर एक मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर Reach पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सेमारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सभी श्रद्धालु कुराड़िया के जालमपुरा गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं。
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-18 में बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने वाला VIDEO वायरल

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-18 में कार चालक का कहर, युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार; वीडियो वायरल नोएडा: नोएडा के सेक्टर-18 में एक कार चालक का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि चालक कार को दौड़ाता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस कार की पहचान करने और उसे ट्रेस करने में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कार के बोनट पर किन परिस्थितियों में लटका और चालक उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी क्यों दौड़ा रहा था। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे क्या विवाद या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार चालक और युवक के बीच क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

Congress vs Bawankule: Sharp exchanges over SIT probe into Shivaji Education Society

Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बावनकुळेंच्या विरोधात काँग्रेस आक्रमक; श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेच्या SIT चौकशी वरून विरोधकांनी बावनकुळे यांना घेतलं श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू - विजय वडेट्टीवार तुमच्या प्रॉपर्टीची चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल - हर्षवर्धन सपकाळ अँकर :- अमरावती शिक्षण मतदारसंघात काँग्रेसकडून श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेचे अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख यांचा कन्या आदिती पोहरे निवडणुकीच्या रिंगणात उभे असल्याने शिवाजी शिक्षण संस्था शिक्षकांना वेठीस धरत असल्याचा आरोप त्यांच्यावर आहे. त्यामुळे अमरावती विभाग शिक्षक मतदार संघ निवडणूकित श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेवर एसआयटी चौकशी लावून मान्यता रद्द करण्याच्या टीका महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली त्यांच्या या टीकेवर काँग्रेस नेते हर्षवर्धन सपकाळ आणि विजय वडेट्टीवार चांगलेच आक्रमक झाले असून दोनही नेत्यांनी महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांना चांगलेच धारेवर धरले आहे. श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू असा इशारा काँग्रेस नेते विजय वडेट्टीवार यांचा चंद्रशेखर बावनकुळे यांना दिला असून कुणाल एक धमक्या देता ज्याचे हात 35 40 टक्क्याच्या कमिशनने बरबटले आहे सत्तेची झूल बाजूला ठेवा आणि धमकी द्या तुमचा हिशोब चुकता करू असे विजय वडेट्टीवार यांनीही म्हटले आहे. त्यामुळे काँग्रेस विरुद्ध बावनकुळे असा वाद सुरू झाला आहे. तसेच पंजाबराव देशमुख यांच्या संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची धमकी म्हणजे हा तुमचा माझा विदर्भाचा अपमान आहे. असे काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी म्हटले आहे तर तुमच्या प्रॉपर्टीची जर चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल. तुम्हाला शरम वाटली पाहिजे शिवाजी शिक्षण संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची भाषा करता यासारखी लाजिरवाणी शरमेची बाजू आहे याला उत्तर दिलं पाहिजे तर धमकीला मी भीक घालत नाही हर्षवर्धन सपकाळ यांचं भाजपला प्रत्युत्तर दिले आहे. साउंड बाईट :- चंद्रशेखर बावनकुळे, मुख्यमंत्री साऊंड बाईट :- हर्षवर्धन सपकाळ, काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष साऊंड बाईट :- विजय वडेट्टीवार, काँग्रेस नेते
0
0
Report

दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पत्थरबाज़ी, शीशे टूटे; पुलिस जांच शुरू

Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ विवाद, नशे में होने की बात आई सामने, थाना प्रभारी बोले—धर्म से जुड़ा मामला नहीं, शांति बनाए रखें नीलोखेड़ी के बुटाना थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से बस के शीशे टूट गए, जबकि घटना के दौरान एक बस सवार व्यक्ति को चोट भी आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस को मोड़ने और एक गाड़ी को मोड़ने को लेकर बस में सवार एक व्यक्ति और गाड़ी में सवार दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाड़ी सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस सवार व्यक्ति और गाड़ी सवार युवकों के शराब पीने की बात सामने आई है। घटना में गाड़ी के शीशे टूटने के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को चोट लगने की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। बस जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस बस में सवार लोगों के संपर्क में है और उन्हें शिकायत देने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विवाद धर्म से जुड़ा हुआ नहीं था, बल्कि गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top