281306
कार सवार सैनिक की गोली मारकर हत्या
Badhar, Uttar Pradesh:सादाबाद। शुक्रवार को हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के निकट हाईवे पर जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार जवान पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग रहे सैनिक को बाद में हमलावरों ने निकट जाकर गोली मारकर मौके पर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया है। पुलिस केअधिकारी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच की है। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हमला तलाश जारी।0
0
Report
281306
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत साथी घायल।
Sadabad, Uttar Pradesh:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत साथी घायल। सादाबाद।आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसौठी के समीप देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय वीरपाल की मौके पर मौत हो गई साथी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अशोक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया।दोनों गांव ग़ुरसौठी के ही निवासी हैं और वह जरूरी काम से गांव लौट रहे थे।मृतक वीरपाल ने अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को रोते भी लगता छोड़ा है।0
0
Report
281306
वीर गोकुला जाट प्रतिमा का होगा अनावरण केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारियां तेज
Sadabad, Uttar Pradesh:सादाबाद। हाथरस सादाबाद बिसावर में 14 फरवरी को जाट शिरोमणि वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। रालोद जिला अध्यक्ष श्याम सिंह चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष केशव चौधरी सहित जाट कल्याण समिति के पदाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा हेलीपैड निर्माण, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, जलपान व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पार्किग स्थलों के निरीक्षण किया और निर्देश दिए जाट समाज के काफी लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
281306
अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी ड्राइवर गिरफ्तार रिपोर्ट दर्ज
Sadabad, Uttar Pradesh:सादाबाद। हाथरस सादाबाद बिसावर में एसडीएम मनीष चौधरी ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। सुबह सूचना मिली कि ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन चल रहा है। राजस्व टीम मौके पर पहुंची लेखपाल बृजेश कुमार कौशिक ने जिस खेत से अवैध खनन किया जा रहा था उसका गाटा संख्या 388 है। चालक विष्णु पुत्र मोरध्वज निवासी बिधिपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा बिना अनुमति की मिट्टी खनन की इजाजत नहीं है ।0
0
Report
281306
किसान की भूसे की बुर्जी में आग हजारों का नुकसान पशुओं के लिए चारे का संकट
Sadabad, Uttar Pradesh:किसान की भूसे की बुर्जी में आग हजारों का नुकसान पशुओं के लिए चारे का संकट सादाबाद। सहपऊ उधेना नगरिया में एक किसान की भूसे की बुर्जी में अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है पीड़ित किसान श्रीनिवास ने बताया कि सुबह अचानक आग लग गई और आग में विकराल रूप धारण कर लिया फायर ब्रिगेड को फोन किया फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरा भूसा जलकर राख हो गया किसान को हजारों लगभग 70हजार रुपए का नुकसान हुआ है।0
0
Report
