Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
250609
ब्राह्मण रक्षा दल ने ब्राह्मण भवन बनने का लिया निर्णय
Sachin Tyagi
Follow
Jan 23, 2026 03:11:12
Baghpat, Uttar Pradesh:
बागपत जिले में ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण भवन का निर्माण करने के लिए मसूरी गांव में ग्राम प्रधान नवीन के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खेकड़ा में ब्राह्मण भवन बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में सभी लोगों ने ब्राह्मण समाज से अपील की है कि ब्राह्मण भवन में सहयोग दें और अपने विचार रखें। ब्राह्मण समाज की एकता के लिए एक ऐसे भवन का निर्माण जरूरी है जहां समाज के सभी लोग बैठकर समाज हित के निर्णय ले सकें। यह बैठक भगवान परशुराम रक्षा दल के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें ब्राह्मण समाज के गण मन ने लोग मौजूद रहे।
0
0
Share
Report
250611
बंसत पंचमी पर बारिश की फुहार
Sachin Tyagi
Follow
Jan 23, 2026 02:53:02
Baraut, Uttar Pradesh:
दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बसन्त पंचमी के दिन शुक्रवार की सुबह राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। इन मौसमी बदलावों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। बारिश से गेहूं की फसल पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा जिससे किसानों को बारिश का फायदा मिलेगा इसके साथ ही सर्दी में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।
0
0
Share
Report
250611
बडौत में फायरिंग बच्चे को लगा छर्रा
Sachin Tyagi
Follow
Jan 23, 2026 02:45:23
Baraut, Uttar Pradesh:
बडौत कस्बे में गुरुवार देर शाम को लक्की और अंकित पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। आरोप है कि अंकित पक्ष के लोगों ने अपनी छत से तमंचे से फायर किया। फायरिंग के दौरान एक बच्चे को छर्रा लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Share
Report
Advertisement
250609
बरनावा के रिजवान ओर इकराम पशु क्रूरता में छुरी ओर कारतुस के साथ गिरफ्तार
Sachin Tyagi
Follow
Jan 22, 2026 14:50:40
Baghpat, Uttar Pradesh:
बागपत जिले की बिनोली पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में इकराम और रिजवान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बरनावा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है की एक बोलेरो गाड़ी में यह लोग 6 पशु भरकर ले जा रहे थे जिसको पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। चेकिंग में आरोपियों के पास से दो छुरी और जिंदा कारतूस मिले हैं। बिनोली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उनके पास मिले कारतूस की जांच में जुटी है।
0
0
Share
Report
250609
ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
Sachin Tyagi
Follow
Jan 22, 2026 12:50:29
Baghpat, Uttar Pradesh:
उकलिना मेरठ निवासी ट्रक ड्राइवर की गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसको निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर उसके परिजन नरसिंग होम से मृतक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहां निजी नर्सिंग होम संचालक के गुर्गों ने मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की। जिससे जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मरने वाला मेरठ जनपद के उकलिना गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक गुलाम मोहम्मद ट्रक ड्राइवर था।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top