icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273303
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow1h ago

महराजगंज सक्सेना नगर तिराहे पर सीओ सदर ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का चालान और सीज

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ सदर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
0
0
Report
Pinewz
273303
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow14h ago

महराजगंज में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायियों से साइबर ठगी, अपर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायियों को फोन के माध्यम से ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परतावल निवासी कैलाश प्रसाद रुगटा के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि खेम पिपरा स्थित गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल के संचालक से गिट्टी की गाड़ी मंगवाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को गाड़ी का मालिक बताकर संपर्क किया। आरोपी ने गाड़ी खाली होने के दौरान तत्काल 60 हजार रुपये अपने खाते में यूपीआई के माध्यम से मंगवा लिए और बाकी भुगतान ड्राइवर को देने की बात कही। बाद में पता चला कि संबंधित व्यक्ति न तो गाड़ी का मालिक था और न ही गाड़ी के वास्तविक मालिक को कोई भुगतान मिला था। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसी तरह बालू सप्लायर परवेज आलम के साथ भी 35 हजार रुपये की ठगी होने की जानकारी दी गई। व्यापारियों ने बताया कि इस मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई है और संबंधित खाते पर रोक लगाए जाने की जानकारी मिली है। व्यापारियों ने मोबाइल नंबर 9005127××× और संबंधित बैंक खाते की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कमलेश गुप्ता, राजन शर्मा, अरविंद, कृष्ण मोहन, अतुल पटेल, मोहम्मद साजिद, आत्माराम, रमजान, परवेज आलम, जितेंद्र गुप्ता, रहमान खान, बबलू प्रजापति सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
273303
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow14h ago

महराजगंज में लाइसेंस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिवक्ताओं आज कार्य का किया बहिस्कार कल डीएम

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। वाहन लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने कल जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिकायत की थी । अधिवक्ता जुगल किशोर पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्र सौंपकर एआरटीओ और डीटीआई की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग किया था । शिकायती पत्र में बताया गया कि एक जुलाई 2026 से लाइसेंस नवीनीकरण, परिवहन लाइसेंस और स्थायी लाइसेंस का परीक्षण डीटीआई को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि फाइल और परीक्षण शुल्क जमा करने के बाद भी परीक्षण में सफल होने की प्रक्रिया आरआई अपने लॉगइन से पूरी करते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि डीटीआई की ओर से लाइसेंस के विभिन्न शुल्कों की स्पष्ट सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं, कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से अलग-अलग फाइलों में 5,500 से 7,500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया था और आज अपने काम का बहिष्कार कर दिया आज ए आरटीओ कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने अपनी कलम रोक दी कहा कि जिला अधिकारी तत्काल इस मामले की जांच कराएं
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
273303
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow14h ago

महराजगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश प्रवक्ता पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के राष्ट्रशिल्पी थे। उन्होंने देश की राजनीतिक और भौगोलिक एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से एक मजबूत और एकीकृत भारत की नींव पड़ी। देश हमेशा उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी सभी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव शिवदयाल यादव, सचिव दामोदर गोयल, नगर अध्यक्ष राममिलन चौरसिया, उद्योग प्रकोष्ठ के कृष्ण कसौधन, राजेश मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल, बद्री विशाल गुप्ता, शमानंद शर्मा, महेश अग्रहरी, संतोष अग्रहरि और राधारमण गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
0
0
Report
Pinewz
273303
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow17 Jul 2025, 02:35 pm

भिटौली में पिकअप और बाइक में आमने-सामने हुई टक्करः बाईक सवार व्यक्ति घायल, पिकअप चालक फरार

Lakhima Tharua, Uttar Pradesh:महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिटौली चौकी के पास महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (UP 78 JT 3743) ने सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नम्बर (UP 57 BE 6061) को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार समीउल्लाह अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मठिया खड्डा, जिला कुशीनगर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के सहायता से सदर अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top