Back
Hardoi241401blurImage

Hardoi: स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी

Deepak Dixit
Feb 17, 2025 11:06:27
सवायजपुर, Uttar Pradesh

हरदोई की कोतवाली सवायजपुर में तैनात महिला सिपाही नाजिमा खातून ने बी आर कुशवाहा आदर्श विद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस मौके पर कार्यवाहक कोतवाल शिव शंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रधानाध्यापक राम मोहन कुशवाहा और अन्य लोग मौजूद रहे। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|