icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
241123
Deepak DixitDeepak DixitFollow1d ago

डीजल लेकर लौट रही युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

Sawayajpur, Uttar Pradesh:*हेलमेट नहीं लगाए था ऋषभ, दो बाइकों की भिड़ंत में गई जान; गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल* हरदोई के सवायजपुर में कटरा-उन्नाव हाईवे पर गौरखेड़ा गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक अपनी कंबाइन मशीन के लिए पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गांव लौट रहा था। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी ऋषभ मंगलवार देर शाम खमरिया स्थित पेट्रोल पंप से कंबाइन मशीन के लिए डीजल लेकर लौट रहा था। उसके साथ लोनार थाना क्षेत्र के बैजना गांव निवासी कंबाइन चालक अनूप (30) भी था। अनूप के मुताबिक, गौरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गौरखेड़ा निवासी मोनू (30) और कलेक्टर (25) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। *कंबाइन मशीन का डीजल खत्म होने पर निकला था ऋषभ* मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि खेतों में कटाई-मड़ाई कर रही कंबाइन मशीन का डीजल खत्म हो गया था। इसी वजह से ऋषभ डीजल लेने पेट्रोल पंप गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि डीजल लेकर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो जाएगा। *तीन साल पहले हुई थी शादी, जल्द आने वाला है पहला बच्चा* ऋषभ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी गर्भवती है और परिवार में जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। मृतक के परिवार में छोटा भाई युवराज और दो बहनें हैं। हादसे की खबर सुनकर मां पुष्पा बदहवास हो गईं। पत्नी स्वाति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां होनी थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Pinewz
241123
Deepak DixitDeepak DixitFollow8 Oct 2026, 03:58 am

107 बच्चों पर एक शिक्षिका,एसडीएम के निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील की एसडीएम शिवानी सिंह ने भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया के औचक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। विद्यालय में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष 67 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका गुंजन दीक्षित अवकाश पर थीं, जिससे 107 बच्चों की जिम्मेदारी एक ही शिक्षिका पर मिली। वही बी ई ओ भरखनी ने यहाँ दूसरे शिक्षक की अस्थायी तैनाती भी नहीं की । एसडीएम ने कक्षाओं में बच्चों की शैक्षिक क्षमता परखी। कक्षा तीन की यशस्वी ने बोर्ड पर सवाल हल किया, कुमकुम ने 18 का पहाड़ा सुनाया और कक्षा दो की नंदिनी ने सुलेख लिखकर दिखाया। बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक मिलने पर एसडीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण में विद्यालय का समरसेबल खराब मिला। इंचार्ज अध्यापिका ने बताया कि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई और प्रधान को भी लिखित रूप से अवगत नहीं कराया गया था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रधान मंजू सिंह को समरसेबल ठीक कराने के निर्देश दिए। इंडिया मार्का हैंडपंप से गंदा पानी आने पर भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शौचालय और वॉश बेसिन की खराब टोंटियां दुरुस्त कराने को कहा। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया विद्यालय का संचालन दो कमरों में मिला उनकी भी छत बरसात के समय टपकती हैं बताया कि परिसर में स्थित अतिरिक्त भवन को कंडम घोषित होने के बाद भी अभी तक उसकी नीलामी नहीं की गई है बताया कि वह अपनी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजेंगी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
241123
Deepak DixitDeepak DixitFollow7 Oct 2026, 05:43 pm

लोहे की सीढ़ी 11000 वोल्ट की लाइन से टकराई, दो मजदूर झुलसे

Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूपापुर चौराहे के निकट रूपापुर-पाली मार्ग पर बुधवार को लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू जाने के कारण दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। ग्राम कंजरपुरवा निवासी सूरज (24) पुत्र शौकिन और ग्राम मुंडेर निवासी अजय (25) पुत्र रामदयाल रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर कैमरा लगवाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। रूपापुर-पाली पेट्रोल पंप के पास सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सवायजपुर एंबुलेंस से पहुंचाया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
0
0
Report
Pinewz
241123
Deepak DixitDeepak DixitFollow5 Oct 2026, 11:18 am

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग सैकड़ो किसानों ने सांडी में दिया धरना

Sawayajpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर। ब्लॉक सांडी मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बाढ़ से किसानों और ग्रामीणों की स्थिति बेहद खराब है। कई परिवारों के सामने भोजन और पशुओं के चारे तक का संकट खड़ा है। इसके बावजूद पात्र बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा। धरने में लल्लन सिंह, भानु शर्मा, राहुल वर्मा, आकाश रावत, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top