284303
Jhansi- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Moth, Uttar Pradesh:मोठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हरिमोहन उर्फ पप्पू पुत्र किशोरी शरण अपनी बाइक से मोठ से ग्राम अमरा अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिमोहन सड़क पर गिर गए और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोठ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवाड़ी में अपराध नियंत्रण के लिए आईजी राहुल प्रकाश की क्राइम मीटिंग
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भिवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। भिवाड़ी एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग के दौरान लंबित एफआईआर, अनुसंधानाधीन मामलों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को तुरंत निस्तारण किया जाए तथा पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए। साथ ही साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। आईजी राहुल प्रकाश ने नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, अपराधियों की लगातार निगरानी रखने और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की जवाबदेही और जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।0
0
Report
वाराणसी में इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों की बेटिंग करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार. महज 2 हजार की मामूली ठगी की जांच से शुरू हुआ था मामला, परतें खुलीं तो जाल में फँसीं साइबर अपराध का गैंग. कानपुर से आकर शातिरों ने वाराणसी को बनाया था अपना नया ठिकाना, किराए का मकान लेकर चला रहे थे करोड़ों का सट्टेबाजी और ठगी का साम्राज्य. इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल और लुभावने विज्ञापनों के जरिए युवाओं को फंसाते थे जाल में, ऑनलाइन बेटिंग ऐप और गेमिंग के जरिए लगाई करोड़ों की चंपत. वाराणसी साइबर पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, फर्जी बैंक खाते और नकदी बरामद की मास्टरमाइंड से पूछताछ जारी.0
0
Report
बरेली मुठभेड़: गौतस्कर गिरफ्तार, एसएसआई घायल, गौमांस और कारतूस बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। मुठभेड़ के दौरान दो गौतस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गौकसी के मामलों में चल रहे थे वांछित, गौतस्कर जलिश और सदाकत के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में गौतस्करों की गोली से एसएसआई धर्मेंद्र सिंह भी हुए घायल, पकड़े गए गौतस्कर गौमांस भी बरामद, तमंचे के साथ कारतूस भी पुलिस ने किए बरामद, शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहरा को हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में ब्रेकअप के बाद अतुल ठाकुर टावर पर चढ़ा, पुलिस पहुँची
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद प्रेमी टावर पर चढ़ा。 प्रेमी के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस。 प्रेमिका से ब्रेकअप होने से अवसाद में चला गया था अतुल ठाकुर。 ब्रेकअप से परेशान अतुल ठाकुर आज टावर पर चढ़ गया。 एक घन्टा तक चलता रहा टावर पर ड्रामा, घटना स्थल पर लोगों का लगा मजमा。 अतुल का पास के गांव की दूसरी जाति की ल युवती से थे प्रेम सम्बंध。 पुलिस के मुताबिक हाल ही में प्रेमिका ने तोड़ दिया था अतुल से नाता पुलिस ने प्रेमिका पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो टावर से उतरा प्रेमी अतुल。 बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र का मामला।0
0
Report
मोहर्रम के शांति-भरे आयोजन हेतु बगहा में पुलिस अलर्ट, ड्रोन-निगरानी और लाइसेंस अनिवार्यता
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण औऱ सौहार्दपूर्ण समेत भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बगहा पुलिस जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनी रहें लिहाजा नवागत एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग march किये जा रहें हैं। खास बात यह है की डीएम औऱ एसपी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि औऱ स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा ताजिया कमिटी के साथ विशेष कोऑर्डिनेशन कर मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न करवाने में जुटे हैं लिहाजा अखाड़ा जुलूस निकालने के लिए सशर्त लाइसेंस लेना बेहद अनिवार्य किया गया है। दरअसल इस्लामिक नववर्ष में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर प्रशासन चुस्त दरुस्त है लिहाजा नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा से सटे बगहा औऱ वाल्मीकिनगर समेत रामनगर चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रहीं है वहीं सोशल साइट्स पर कड़ी नज़र रखी जा रहीं है ताकि अफवाहों पर नकेल कसी जा सकें जबकि ड्रोन से भी चारों ओर निगरानी की जा रहीं है। बताया जा रहा है की वाल्मीकिनगर समेत बगहा में सदर एसडीपीओ निहार भूषण जबकि रामनगर SDPO रागिनी कुमारी मोर्चा संभाल रखीँ हैं.फलैग मार्च में एसपी औऱ SDPO के साथ SDM चांदनी कुमारी औऱ बगहा टाउन थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित पुलिस के तमाम अधिकारी और महिला पुरुष जवान मौजूद रहे । फ्लैग march के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जिले वासियों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील किये हैं । साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विधी - व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का SP नें आग्रह किया है । नवागत एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बगहा पुलिस की आईटी सेल विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक औऱ अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इधर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में भी मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस बल ने बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाया। जबकि रामनगर में SDPO के SP नें शांति समिति की बैठक कर फ्लैग मार्च किये वहीं गश्ती दल ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के साथ आपसी सद्भाव औऱ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया । बता दें की एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर वर्दी और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी औऱ ड्रोन से भी निगरानी की जा रहीं है तो डीजे बजाने औऱ धारदार हथियार लहराने पर प्रतिबन्ध रहेगा । किसी भी शरारती तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए जाने पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त पहल से क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और विश्वास का माहौल क़ायम رکھنے की कोशिश की जा रहीं है। बाइट - राजेश कुमार, एसपी, बगहा बाइट - रागिनी कुमारी, SDPO रामनगर0
0
Report
गोपालगंज में मुहर्रम के मौके पर फ्लैग मार्च और कड़ी सुरक्षा
Gopalganj, Bihar:कल पूरे जिले में मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न कराने को लेकर सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया वही संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है आज गुरुवार शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें एसडीएम एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे फ्लैग मार्च शहर के सभी प्रमुख चौराहों से होकर निकला इस दौरान एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं एसडीपीओ चंदन कुमार ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
रात के अंधेरे में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का दबदबा, रमेशरा में भीड़ इकट्ठी
Godhra, Gujarat:रात के समय हालोल के रमेशरा गांव में आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग को पुलिस ने दबोच लिया। जहाँ रात में इन असामाजिक तत्वों ने बाइक घुमा कर गांव के लोगों को अपशब्द कहकर चुनौती दी, वहीं पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस के हाथों गिरफ्तार सभी आरोपियों का सरघस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रमेशरा गांव के बाजार में आरोपियों के सरघस देखने के लिए लोग दुकानों और पानी की टंकी पर भी चढ़ गए। गालियाँ देकर चुनौती करने वालों को नीचे से लोगों के बीच से गुजरते देखा गया।0
0
Report
Zee ने 20% शेयर के साथ रिकॉर्ड बनाया; Unite8 Sports ने दर्शक पहुंच बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:Zee Entertainment Enterprises Ltd. (‘Z’) has achieved a record network share of 20% (15 India Urban) in Week 24 of 2026, marking an all-time high performance for the Company since ~8 years. The robust viewership gains are attributed to the Company’s strong entertainment portfolio, amplified by phenomenal performance of the newly launched Unite8 Sports channels. Powered by the ongoing FIFA World Cup 2026™, Unite8 Sports has garnered new set of 60 million viewers, emerging as the second largest linear sports portfolio in the Country. The LIVE sporting action, coupled with key programming initiatives including language-based commentary, special expert analysis and football content has enabled Unite8 Sports 2 to achieve the leadership position amongst all English sports channels in India. The Company’s sports portfolio has also achieved a unique reach of over 300 million across its linear platforms, Zee 5 and social platforms since 1st June 2026. With this milestone, the Company has firmly positioned itself as a compelling entertainment and sports destination across platforms. Speaking about the robust performance, Bavesh Janavlekar, Chief Business Officer – Unite8 Sports, Zee Entertainment Enterprises Ltd. said, “The overwhelming response to FIFA World Cup 2026™ across our platforms marks a pivotal moment for us in our journey to build a compelling sports business. We are amping up our efforts with innovative programming initiatives to keep the audiences engaged even beyond the match window as the tournament enters the key stage. The strong audience engagement further reinforces our commitment to deliver premium global content to viewers at scale and transform the sports viewing ecosystem across the Country.” The linear and digital platforms of the Company - Unite8 Sports and Zee 5 continue to witness robust viewership growth. The multi-platform strength has enabled viewers to engage seamlessly across screens, firmly positioning the Company at the forefront of the entertainment and sports consumption landscape.0
0
Report
शिवसेना सांसद ने पत्रकारों को धमकी दी; केदार ने पंथर स्टाइल से जवाब चेतावनी दी
Yeola, Maharashtra:शिवसेनेचे खासदार संजय दिना पाटील यांनी पत्रकारांना वाईट भाषेत शिवीगाळ करून मारण्याची धमकी दिली त्याचे पडसाद सर्वत्र उमटत असून ऑल इंडिया पॅंथर सेनेचे अध्यक्ष दीपक केदार यांनी संजय दिना पाटील यांना थेट इशारा देत पत्रकारांना हात लावणाऱ्याला पॅंथर स्टाईलने उत्तर दिले जाईल शिवसेनेचे ऑपरेशन टायगर नाही तर ऑपरेशन भुरटे असून पत्रकारांच्या पाठीशी आम्ही खंबीर उभे आहोत असा इशारा केदार यांनी दिला0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में अचानक बारिश ने गर्मी भगाई, येलो अलर्ट जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, शाम को हुई बारिश काले बादलों और तेज हवाओं के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना मौसम विभाग ने 28 जून तक जारी किया येलो अलर्ट मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र में गुरुवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम ढलते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। দিনभर तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बाजारों और मुख्य सड़कों पर भी मौसम बदलने से रौनक बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से झुंझुनूं जिले के लिए 28 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आगामी दिनों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है。0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा सरकार विवश, मुलाजिमों पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विवश होकर फिर की है लेकिन यह छोटे-छोटे मुलाजिमों के ऊपर हुई है। यह संभव ही नहीं है कि छोटे-छोटे मुलाजिम करोड़ की चोरी और हीरे जवारत की चोरी करते रहे। भगवान राम के मामले में इनका रवैया आप देख रहे हैं तो आम जनता के मामले में समझ सकते हैं कैसा होगा。0
0
Report
जबलपुर से कुख्यात बदमाश अमित सोनी उर्फ बंटा गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना के कोलगांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात बदमाश अमित सोनी उर्फ बंटा को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। फरारी के दौरान अब खाकी की बारी पोस्ट कर पुलिस को खुली चुनौती देने वाला यह आदतन अपराधी अवैध कट्टे व कारतूसों के बल पर पूरे इलाके में आतंक फैलाए हुए था। बंटा ने हाल ही में एक एयरफोर्स अधिकारी के आवास के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी, जिससे सनसनी फैल गई थी। जिसपर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की मुस्तैद टीम ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से पकड़ लिया।0
0
Report
Advertisement
काशी में निर्जला एकादशी: 1008 कलशों से बाबा विश्वनाथ का महा-जलाभिषेक
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में निर्जला एकादशी पर अद्भुत नजारा गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष。 • काशी विश्वनाथ मंदिर में धूमधाम से निकाली गई भव्य वार्षिक कलश यात्रा。 • 1008 पवित्र कलशों के जल और दूध से हुआ बाबा विश्वनाथ का महा-जलाभिषेक。 • नरमुंडों की माला पहनकर पहुंचे शिवभक्त अघोर रूप देखकर हर कोई रह गया दंग。 • राजेंद्र प्रसाद घाट से शुरू होकर गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए मंदिर पहुंची कलश यात्रा。 • सिंधु, झेलम, ब्यास, गोमती और पवित्र गंगा सहित देश की 11 प्रमुख नदियों के जल से हुआ अभिषेक。 • विशाल नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की सजीव झांकी बनी आकर्षण का केंद्र。 • डमरू दल की थाप और शंखनाद से शिवमय हुई बाबा की नगरी काशी。 • काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति और सुप्रभातम संस्था द्वारा वर्ष 1998 से जारी है यह अनूठी परंपरा。0
0
Report
Amroha में ताजिया जुलूस प्रशासन मानकों के अनुरूप, शांति और सुरक्षा के साथ
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में शहीद-ए-कर्बला हज़रत इमाम हुसैन की याद में अकीदतमंदों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। खास बात यह रही कि सभी ताजिए शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए गए और निर्धारित मार्गों से ही निकाले गए। मातमी धुनों और "या हुसैन" की सदाओं के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने हिस्सा लिया। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए इंसाफ, कुर्बानी और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने स्वागत और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। आयोजकों ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत अन्याय के खिलाफ संघर्ष और इंसानियत की सेवा की प्रेरणा देती है।0
0
Report
दीवार तोड़कर कोठी से चांदी चोरी; 4 लाख के आभूषण बरामद, दो शातिर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी पुलिस की कार्रवाई दीवार तोड़कर कोठी से चांदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात किए बरामद। पाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नेवा में बिसन के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चांदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी चांदी बरामद कर ली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया था। चोरों ने घर की दीवार तोड़ी और भीतर दाखिल हुए इसके बाद कमरे में रखी एक भारी लोहे की कोठी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके, एक हाथ का कड़ा जिनका लगभग 1 किलो 500 ग्राम वजन था चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास बारीकी से जांच की साथ ही अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया और पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था जिनसे कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने दीवार तोड़कर कोठी से चांदी चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इन आरोपियों का हाथ इलाके में हुई अन्य चोरियों में भी तो नहीं। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), एवं 305(ए) में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है विवेचना जारी है0
0
Report
Advertisement
