284303
पहले मुआवजा, फिर सड़क निर्माण — किसानों ने SDM से की शिकायत
Moth Rural, Uttar Pradesh:मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम भरोसा, छपार, पुलगहना और खजुरी से होते हुए मध्यप्रदेश सीमा तक बनने वाले सड़क मार्ग को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजा दिए ही ठेकेदार द्वारा खेतों में खुदाई शुरू कर दी गई है, जिससे उनकी जमीन प्रभावित हो रही है। गुस्साए किसानों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि पहले प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए। किसानों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना खेतों में मशीनें उतार दी गईं और खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया। किसानों ने कहा कि सरकार विकास कार्य कराए, लेकिन किसानों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक निर्माण कार्य का विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि किसानों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
284303
5 हजार के लिए भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग से फैली सनसनी
Moth Rural, Uttar Pradesh:मोठ थाना क्षेत्र में 5 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला नेशनल हाईवे स्थित झाँसी-कानपुर मार्ग का है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था और फायरिंग की घटना सामने आई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
284303
9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच पहुंचे विधायक
Moth Rural, Uttar Pradesh:गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मंगलवार को मोंठ नगर के शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सड़कों के निर्माण और खिरिया घाट सेतु को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन आसान हुआ है। साथ ही महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान, अनिल कुमार सोनी, संतोष यादव, राहुल पाठक, प्रमोद तिवारी,दयाल गिरी, डॉ. अवधेश आर्या, दिनेश राजपूत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
284303
मोठ: किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने की शिकायत
Moth, Uttar Pradesh:झांसी जनपद के मोंठ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजूरी में एक किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान चन्द्रप्रकाश पुत्र धर्मजीत ने आरोप लगाया है कि उसकी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर खेती की गई, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार, गाटा संख्या 27 में उसका 0.4330 हेक्टेयर हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि ग्राम खजूरी निवासी कुछ लोगो ने 7 दिसंबर 2025 को अवैध रूप से खेत जोत लिया।0
0
Report
284303
हिस्ट्रीशीटर की दबंगई की सीसीटीवी फुटेज वायरल
Moth Rural, Uttar Pradesh:मोंठ में हिस्ट्रीशीटर की दबंगई की सीसीटीवी फुटेज वायरल हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप पीड़ित के दरवाजे में पैरों से ठोकर मारते दिखे दबंग स्कोर्पियो से आये, शराब के नशे में थे गेट तोड़ने की कोशिश और मकान के बाहर तमंचे लहराने की शिकायत घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोपों में घिरा हिस्ट्रीशीटर शिकायत में तीन आरोपी नामज़द कई अज्ञात मोंठ के मातनपुरा मोहल्ला निवासी वृसंगदेव ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत0
0
Report
