Jhansi- तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Moth, Uttar Pradesh:मोठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावली के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र पुत्र गणेश अहिरवार, निवासी ग्राम बुढ़ावली, किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंच गए हुए थे। वहां से लौटते समय बुढ़ावली के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोठ पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाकियू असली संगठन ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग, नहीं तो 9 नवम्बर को ताला बंदी की चेतावनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:किसान पंचायत में गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग रखी है विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई Vo:- आपको बता दे अमरोहा के मंडी धनौरा ब्लॉक में भाकियू असली संगठन की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गाने का रेट ₹600 प्रति कुंतल करने की मांग की गई साथ ही जनपद में बढ़ते बंदरों के आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांगे भी रखी गई , डीएपी और एनपी खाद जब पर्याप्त मात्रा में है तो किसानों को पूराना खाद ही पुराने रेट पर उपलब्ध कराया जाए और गंगा एक्सप्रेसवे में जा रही किसने की भूमि का चार गुना मुआवजे का रेट दिलाया जाए।
बाइट: डूंगर सिंह मंडल अध्यक्ष भाकियू असली
