273212
रंग अबीर-गुलाल से होली पर सजे बाजारों में बढ़ी रौनक,फरसा,त्रिशूल माॅडल की बिक रही पिचकारियां
Khajani, Uttar Pradesh:होली के पारंपरिक त्योहार को लेकर खजनी कस्बे तथा आसपास के सभी प्रमुख कस्बे,बाजारों में खूब चहल-पहल और भीड़ देखी गई।रंग-गुलाल,अबीर,गुब्बारे,रंग बिरंगे मुखौटे,कुर्ता-पायजामा,टी-शर्ट, टोपियां तथा पारंपरिक पिचकारियों के साथ ही बंदूक,हथौड़ा,फरसा, कुल्हाड़ी,त्रिशूल माॅडल की पिचकारियां बाजारों में आकर्षण का केंद्र रहीं,लोग दुकानों पर खरीददारी करते नजर आए,साथ ही मिठाईयों, खोवे(मावा),ड्राइफ्रूट,मावा,रवा,गरी भरकर तैयार की गई गुझिया मिठाई की डिमांड रही।परचून की दुकानों पर लोग मैदा,सूजी,पापड़,चिप्स, नमकीन तथा खाने पीने के सामानों की खरीददारी करते हुए मशगूल रहे।त्योहार के मौके पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से बाजारों में रौनक बढ़ गई।इस बार बुधवार 4मार्च को मनाया जाएगा,जबकि इलाके में होलिका दहन सोमवार को ही रात में हो गया।किंतु चंद्रग्रहण के कारण होली एक दिन बाद मनाई जाएगी।0
0
Report
273212
तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग, वकीलों ने नारे लगाए, मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्रक सौंपा
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी तहसील के तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के द्वारा न्यायिक कार्यों में विधि विपरीत आचरण और मनमानी करने,अधिवक्ताओं के साथ अशिष्ट व्यवहार करने तथा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए खजनी तहसील के सभी वकील बीते माह से ही हड़ताल पर हैं।तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर रहे तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी गोरखपुर को पत्रक दिए। मंगलवार को खजनी तहसील में जिला अधिकारी गोरखपुर के द्वारा वार्षिक मुआयना किए जाने की सूचना पर अधिवक्ताओं ने उनसे मिल कर तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की करने की योजना बनाई थी।सीआरओ ने वकीलों को तहसीलदार के स्थानांतरण का आश्वासन दिया।0
0
Report
273212
डीएम के स्थान पर पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया खजनी तहसील का मुआयना
Khajani, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा ने 10फरवरी मंगलवार को खजनी तहसील का वार्षिक मुआयना किया।उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण की स्थिति,भू-लेख अभिलेखागार में पहुंच कर सभी गांवों के शजरों व जिल्द बंदोबस्ती,नियत स्थान पर बस्तों के रखने उनमें संबंधित सभी अभिलेखों के रखरखाव,खतौनियों के तैयार करने की स्थिति,रियल टाइम खतौनी तैयार करने की प्रगति, निर्विवाद वरासत की भूलेख सर्वर में फीड करने,भूमि आबंटन, आंबंटियों के कब्जा दखल,आबंटन रजिस्टर के रखरखाव,सार्वजनिक प्रयोजन की भूमियों,तालाब,चकरोड,खलिहान,श्मशान आदि से अवैध कब्जा हटाने की स्थिति सहित सभी पटलों की जांच कीसाथ ही सफाई, प्रकाश,अग्निशमन छिड़काव की स्थिति तथा न्यायालयों समेत सभी विभागों की सिलसिलेवार जांच और निरीक्षण किया,कर्मचारियों को अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।मौके पर अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
273212
खजनी के हरदीडीह में ग्राम गौरव खेल महोत्सव में खुली दंगल का भव्य आयोजन हुआ
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी बांसगांव मार्ग पर हरदीडीह में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव में खजनी के हरदीडीह में खुली दंगल का आयोजन हुआ,मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है,यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मंच उपलब्ध करा रहा है।दंगल में अजय पहलवान खजनी ने आशीष देवरिया,हनुमान कठौतिया ने गौरव बांसगांव, आकाश खजनी शिवम देवरिया, राजकुमार खजनी ने बलवंत बैतालपुर,वेदप्रकाश खजनी ने देवानंद कुशीनगर,मोनू सरहरी ने बलवंत बंदुआरी आदित्य खजनी ने विशाल कठौतिया को पटखनी दी तथा मनोज महराजगंज गौरव बंदुआरी,विवेक मोहद्दीपुर भानू जूड़ापुर,अमन सरहरी अजय बंदुआरी समेत दर्जनों पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी,चेयरमैन देवेश सिंह आदि मौजूद रहे0
0
Report
273212
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी ब्लॉक के हरिहरपुर ग्राम पंचायत के कुंवरपुरा टोले में एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक समाजवादी पार्टी के अनूसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम राव ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के चिकित्सकों डॉक्टर कुमार एस श्रीवास्तव डॉ महेश पांडेय ने 150 से अधिक मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। शिविर में घुटने और जोड़ रोग, हाइपरटेंशन, अस्थमा, संक्रमण, त्वचा रोग, इंजायटी, ब्लडप्रेशर (उच्च रक्तचाप),नेत्र रोग आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही जिनका इलाज किया गया। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि मुफ्त शिविर में इलाज के लिए पहुंचने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान बीडी यादव,राहुल, आर.के यादव, सहित स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।0
0
Report
