icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272302
Mohammad ShakilMohammad ShakilFollow12 Mar 2025, 04:26 am

Basti- अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई ,युवक घायल

Baghnagar Bazar, Uttar Pradesh:

मंगलवार कों शाम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बेलाड़ी पुल के सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी चौकी प्रभारी फुटहिया मय हमराह के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया।जानकारी अनुसार  राम प्रकाश यादव पुत्र राम अयोग यादव 35 वर्ष  निवासी डिलिया थाना कोतवाली बस्ती अपने घर से भवसिहपुर निमंत्रण में जा रहे थे, अचानक  मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बेलाड़ी पुल के सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गई और वह घायल हो गया। 
 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

पुल में गहरी दरार से उफनती नदियों में यातायात खतरे में

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में जोरदार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई रास्ते बंद हो चुके हैं। जैतपुर के खामिडोल-जैतपुर मार्ग के सेसेढ़ नदी के पुल में बीचों-बीच खतरनाक दरार पड़ गई है, जिससे सरिया बाहर निकल आई है, इसके बावजूद लोग पुल पार कर रहे हैं। केशवाही और अमलाई क्षेत्र में पानी के तेज बहाव के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। केशवाही क्षेत्र में कोटा नदी के पानी पुल के ऊपर बहने से झींक बिजुरी-केशवाही, रूपौला-कोटा और हथगला-चेन्नौडी मार्ग प्रभावित हैं। केशवाही-कुम्हारी मार्ग पर भी आवागमन रोक दी गई है। अमलाई के बैरिहा-पड़रिया क्षेत्र में कठना नदी उफान पर है, जिससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाइंट लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी है। लगातार बारिश के चलते जिले में एक जून से दो सितंबर तक 1078.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, ऐसे में क्षतिग्रस्त पुलों और उफनते नदी-नालों के बीच प्रशासन के सामने सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
0
0
Report

रतलाम: सैलाना में हादसे से झगड़ा, दो नाबालिग मौत, परिजन हत्या की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में भेरूघाटा मार्ग पर बीती रात हुए हादसे के बाद अब मामला संदेह के घेरे में आ गया है। सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली, जिसके पास दो नाबालिग मृत मिले, जबकि एक अन्य नाबालिग को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारम्भिक जानकारी में पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना माना। बताया गया कि बाइक तेज रफ्तार में एक मकान के पास पशु बांधने के स्थान में जा घुसी, जिससे दो नाबालिगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। लेकिन सुबह घायल नाबालिग के बयान के बाद मामला नया मोड़ ले गया। घायल ने दुर्घटना से पहले मारपीट और पथराव की बात कही। इसके बाद मृतकों के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में सैलाना थाने पहुंचे और मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश पंद्रो और थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आसपास के रहवासियों से पूछताछ की, जो हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी इसे दुर्घटना बताया। पुलिस ने मार्ग के दोनों ओर लगे कैमरों की जांच की, लेकिन उस दौरान किसी अन्य व्यक्ति की आवाजाही सामने नहीं आई। फिलहाल पुलिस इसे दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजन और समर्थक अब भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले में आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। WT_SUSPECT_DEATH_R. MP4
0
0
Report

हनुमानगढ़ में अपहरण का पर्दाफाश: 12 घंटे में गिरफ्तारी, पाँच आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के संगरिया थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में डालकर किडनैप कर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात के का खुलासा करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं किडनैप हुए युवक जस्सी को पंजाब के भटिंडा से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि कासम अली ने संगरिया थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त की शाम वह जसपाल और जस्सी के साथ भारतमाला सड़क पुल के पास रोही फतेहपुर में खड़ा था। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से दो गाड़ियां आईं। इनमें एक कार पंजाब नंबर और दूसरी बिना नंबर की थी। कार चालक ने आते ही जसपाल को टक्कर मार दी और इसके बाद जसपाल व जस्सी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जस्सी को गाड़ी में डालकर सुरेवाला की ओर ले गए। जसपाल को गंभीर चोटें आने पर साथी उसे अस्पताल ले गए। बाद में जस्सी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मानव एवं तकनीकी सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की किडनैप किए गए युवक से पैसों के लेनदेन का विवाद था。
0
0
Report
Advertisement

पटना के पीएमसीएच में हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू, 15 मिनट में आपातकालीन इलाज का लक्ष्य

Patna, Bihar:पटना के पीएमसीएच में अब गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अस्पताल में जल्द ही हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी है, यहां मरीज के पहुंचते ही जरूरी जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू करने के साथ 15 मिनट के अंदर आपातकालीन इलाज शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएमसीएच में रोजाना करीब 15 से 20 गंभीर चोट वाले मरीज पहुंचते हैं नए ट्रॉमा सेंटर में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इनमें ट्रॉमा सर्जन, सामान्य सर्जन, न्यूरो सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल होंगे , गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाने की व्यवस्था होगी ताकि इलाज में देरी की वजह से मरीज की हालत और न बिगड़े । ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं के साथ 24 घंटे सीटी स्कैन,एमआरआई और ब्लड की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है, पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ,सेंटर शुरू होने के बाद सड़क हादसों और अन्य गंभीर चोटों के मरीजों को एक ही जगह पर तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा। वर्तमान में पटना के एम्स और एलएनजेपी अस्पताल में लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर संचालित हैं ऐसे में पीएमसीएच में हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है ।
0
0
Report

श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर का तांडव: महिला के बैग से नकद उड़ाए नोट

Karauli, Rajasthan:श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर का तांडव, महिला यात्री का पैसों भरा बैग छीनकर टीनशेड से की नोटों की बरसात, ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला यात्री का पैसों से भरा हैंडबैग अचानक आए एक बंदर ने झपट्टा मारकर छीन लिया। बैग में नकदी और जरूरी सामान रखा था। बंदर बैग लेकर स्टेशन के टीनशेड की ऊंची छत पर चढ़ गया। वहां उसने बैग की चेन और कपड़े को फाड़ डाला, जिससे अंदर रखे नोट नीचे गिरने लगे। बंदर ने एक-एक करके नोटों की गड्डियां हवा में उड़ानी शुरू कर दीं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई यात्री और कर्मचारी इस नजारे को देखकर दंग रह गए। घटना के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बंदर को नीचे उतारने और बैग वापस लेने की कोशिश की, लेकिन बंदर छत पर ही बना रहा और नोट बिखेरता रहा। यह घटना स्टेशन परिसर में जानवरों की बढ़ती समस्या को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
0
0
Report

ललितपुर में भारी बारिश से बांधों के गेट खुले, उफान मचा पानी छोड़ा गया

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कल देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी और नाले सभी उफान पर हैं , जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है । तो वहीं जिले में स्थित सभी 14 बांधों का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है । ज्यादातर सभी बांध लबालब हो चुके हैं ,जिसको देखते हुये 14 बांधों में से 9 बांधों के गेटों को खोलकर उनसे पानी की निकासी की जा रही है । जिनमें से बेतवा नदी पर स्थित राजघाट और माताटीला बांध भी हैं जिनसे करीब 12 हजार क्यूूसिक पानी छोड़ा जा रहा है , वहीं शहर में स्थित गोविन्द सागर बांध भी पूरी तरह से लबालब हो गया है । गोविन्द सागर बांध के गेटों को खोलकर 4440 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है । वहीं शहजाद बांध से 15195 , जामनी बांध से 11000 , कचनौदा बांध से 4863 , भौंरट बांध से 8000 , बंडई बांध 3700 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है । जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुये टीमें गठित की है ,जो लगातार नदियों तालाबों पर गश्त करने में जुटी हुई है । वहीं बांधों से लगातार पानी को छोड़े जाने की वजह से लोगों और ग्रामीणों को नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है ।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, रिम्स ने डेडिकेटेड वार्ड तैयार किया

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लगातार स्वाइन फ्लू के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले दिनों रिम्स में जाँच के दौरान 3 मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने कहा कि रिम्स में स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए स्पेशल डॉक्टरों की टीम भी काम कर रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार फ्लू के मरीजों की निगरानी भी कर रही है। रिम्स के PRO डॉ शिशिर कुमार ने कहा कि रिम्स में कुल 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रिम्स में स्वाइन फ्लू के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए डेडिकेटेड वार्ड भी तैयार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद तीन कर्मियों को APO; आदेश जारी

Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई, रेंजर समेत 3 कार्मिक APO बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त, HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने आदेश जारी कर रेंजर समेत तीन कार्मिकों को अग्रिम आदेश तक APO कर दिया है। आदेश के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय गौरव कुमार, सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी प्रदीप कुमार और सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO किया गया है। कार्रवाई 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला श्रमिक की मौत की घटना की गंभीरता को देखते हुए की गई है। तीन कार्मिकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी वन विभाग ने तीनों कार्मिकों के स्थान पर पार्क की कार्यव्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय जोगेंद्र सिंह शेखावत को गश्ती दल प्रभारी के साथ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह वनपाल सीताराम चौधरी को नाका प्रभारी और सहायक वनपाल राजाराम मीणा को एन्क्लोजर प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बाघ के हमले में हुई थी महिला मजदूर की मौत गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर को बाघ के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और एन्क्लोजर में काम करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी घटना के बाद वन विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में यह कार्रवाई की है。 वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी。
0
0
Report

Hanumangarh में बारिश की कमी से खरीफ फसलें संकटग्रस्त, किसान मुआवजे की मांग कर रहे

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) पल्लू में बारिश नहीं होने से खरीफ फसलें सूखने लगीं,मूंग, मोठ और ग्वार की फसलें मुरझाईं, किसान यज्ञ और धार्मिक आयोजन कर रहे,विशेष गिरदावरी और मुआवजे की माँग हनुमानगढ़ जिले के पल्लू तहसील क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है। मानसून की पहली बारिश के बाद किसानों ने ग्वार, कपास, मूंग, मोठ और बाजरा की बुवाई की थी। शुरुआत में अच्छी बारिश से खेत हरे-भरे हो गए थे और फसलों की बढ़वार भी बेहतर रही थी। अब एक महीने से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है, जिससे खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। करीब दो महीने की हो चुकी फसलों को इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। मूंग और मोठ में फलियां आने का समय है, लेकिन पानी की कमी से पौधे सूखने लगे हैं। ग्वार की फसल भी मुरझाने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। कई खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। किसान कमलेश पारीक ने बताया कि लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों के नेता गौरी शंकर थोरी ने सरकार से प्रभावित गांवों में विशेष गिरदावरी करवाकर फसल खराबे का आकलन करने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report

सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी का टमाटर राम-भेंट; किसान को 30 लाख की आय

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त की अनोखी भेंट एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। भीलवाड़ा जिले के मंगरोप क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी किसान प्रहलाद रेबारी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ के दरबार में करीब 250 ग्राम वजन का चांदी से बना टमाटर भेंट किया। किसान ने अपनी 20 बीघा जमीन में टमाटर की खेती की थी। फसल अच्छी होने के साथ ही बाजार में टमाटर के बेहतर भाव मिले, जिससे किसान को करीब 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। किसान ने अपनी इस सफलता को सांवलिया सेठ का आशीर्वाद माना। खेती शुरू करने से पहले किसान ने भगवान से अच्छी उपज और अच्छे भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह परिवार के साथ मंदिर पहुंचा और अपनी श्रद्धा के अनुसार चांदी का टमाटर भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। सांवलिया सेठ मंदिर में ऐसी अनोखी भेंट पहले भी चर्चा में रही हैं। श्रद्धालु यहां चांदी का ट्रैक्टर, पेट्रोल पंप, ट्रक, पवन चक्की और अन्य वस्तुओं भी भेंट कर चुके हैं। किसानों और व्यापारियों में सांवलिया सेठ को अपना साझेदार मानने की विशेष आस्था है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top