272302
बस्ती में गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
Nagar Khas, Uttar Pradesh:बस्ती में गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार जनपद बस्ती में अपराध एवं गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना नगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतर्जनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जिंदा गोवंशीय बछड़े, दो अवैध चाकू और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार जनपदीय नाकाबंदी योजना के तहत बेलाड़ी चौराहे पर पिकेट ड्यूटी और सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ने तत्काल टीम को सक्रिय किया और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दिलीप के पास से एक चाकू और 400 रुपये तथा मेराज के पास से एक चाकू और 500 रुपये बरामद किए गए। मौके से दो गोवंशीय बछड़ों को भी सुरक्षित छुड़ाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचम पुत्र रमेशर निवासी नेऊरी गाड़ा कुसरौत थाना नगर बस्ती, दिलीप पुत्र हंसराज निवासी खुटहन थाना नगर बस्ती तथा मेराज पुत्र वल्लन कुरैशी निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नगर पर मु0अ0सं0 91/2026 के तहत धारा 3/5/8 व 5B उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन अधिनियम 2020 तथा धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। जांच में सामने आया कि दिलीप और मेराज का आपराधिक इतिहास लंबा है। दिलीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और पशु क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मेराज पर भी विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई में थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व और त्वरित निर्णय की अहम भूमिका रही, जिससे गोतस्करी जैसे संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।0
0
Report
272302
चंदोताल पक्षी विहार के पास भीषण आग, चार घंटे तक धधकते रहे खेत, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची
Nagar Khas, Uttar Pradesh:नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदोताल पक्षी विहार के पास अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा किलोमीटर दूर तक खेतों में फैल गई। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसानों ने पहले ही अपनी गेहूं की फसल की कटाई कर ली थी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग करीब चार घंटे तक लगातार धधकती रही, लेकिन इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस घटना में खेतों की पराली और कुछ अन्य अवशेष जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की यह घटना किसी अराजक तत्व की शरारत हो सकती है। फिलहाल प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।0
0
Report
272302
गन्ना लदा ट्राला पलटने से दंपति की मौत, दो परिजन सुरक्षित
Nagar Khas, Uttar Pradesh:बुधवार को फुटहिया थाना नगर क्षेत्र में गन्ना लदा ट्राला अचानक पलट जाने से सकरावल, अंबेडकर नगर निवासी दंपति—भगवान दीन सोनकर (70) और उनकी पत्नी सोना देवी (65)—की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन इमरता देवी (70) और 11 वर्षीय निहाल सुरक्षित हैं। परिवार हर्रैया में एक शादी से लौट रहा था। फुटहिया ओवरब्रिज के पास टेंपो से उतरते ही ट्राला पलटने से हादसा हुआ। जिला अस्पताल में शांति व्यवस्था बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
272302
नवविवाहिता के घर छाई मातम की छाया, हादसे में पति की मौत
Nagar Khas, Uttar Pradesh:नवविवाहिता के घर छाई मातम की छाया, हादसे में पति की मौत नगर थाना क्षेत्र के कुसमौर निवासी 26 वर्षीय राहुल चौहान की शादी 23 नवंबर को शिंकू चौहान से धूमधाम से हुई थी। लेकिन विवाह के चार दिन बाद ही खुशी मातम में बदल गई। वृहस्पतिवार देर रात अपनी मौसी को छोड़कर लौटते समय कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
272302
नगर थाना अंतर्गत अज्ञात युवक ने ट्राली के टायर में लगाई
Nagar Khas, Uttar Pradesh:नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथिया उपाध्याय और नगहरा में अज्ञात युवक द्वारा आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात व्यक्ति ने ट्राले के टायर में आग लगा दी, जिससे ट्राली का टायर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसी दौरान इंद्र राम यादव के यहां रखा पुआल भी आग की चपेट में आकर जल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसी व्यक्ति द्वारा करीब चार अलग-अलग स्थानों पर रखे पुआल के ढेरों में भी आग लगा दी गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
