icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273413
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow12 Mar 2025, 07:45 am

Gorakhpur- स्थानीय प्रशासन ने मस्जिदों पर होली के दिन नमाज का वक्त बदला

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने सीओ उदय प्रताप सिंह थाने की थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अर्चना सिंह एवं पुलिस टीम के साथ प्रमुख मस्जिदों पर पहुंच कर होली के दिन शुक्रवार को पड़ने वाली जुमे की नमाज का वक्त बदलने के निर्देश दिए।आम दिनों में जुमे की नमाज दोपहर 1 बजे अता की जाती है।किंतु इस वर्ष होली के हुड़दंग व रंग गुलाल उड़ाने वाले त्योहार पर,रमजान के महीने में पड़ने वाली शुक्रवार की जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती से निबटने के लिए,क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मस्जिदों पर पहुंच कर वहां मौजूद मौलाना,मौलवियों से वार्ता करते हुए एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जुमे की नमाज का वक्त अपराह्न 2 बजे करने तथा हिन्दूओं से शांति से त्योहार मनाने की अपील की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी में चाकूबाजी: रमेश और रोशन साहू घायल, आरोपी संतोष प्रजापति गिरफ्तार की तैयारी

Sloboda, Komi Republic:कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।\n\nबताया जा रहा है कि एक दिन पहले दुकान के सामने रखी गिट्टी को लेकर श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू का संतोष प्रजापति के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आज जब रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी आरोपी संतोष प्रजापति ने कथित तौर पर दुकान पहुंचकर दोनों भाइयों पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रमेश साहू और रोशन साहू घायल हो गए। बीच बचाव में दोनों ने हमलावर संतोष प्रजापति को पकड़कर मारा जिससे वो भी घायल हो गया. चाकूबाजी की घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. उपचार के बाद आरोपी हमलावर को पुलिस अपने गिरफ्त में लेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.\n\nफिलहाल घटना के बाद सीतामढ़ी क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और दहशत का माहौल है।
0
0
Report

खड़गे के दिवाली-ईद बयान पर मुस्लिम संगठनों का जोरदार विरोध

Moradabad, Uttar Pradesh:मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को खुशियों की ईद कहने से बिफरे मुस्लिम संगठन, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार बोला हमला, बोले खड़गे जी का बयान बेहूदा सियासत का नतीजा है, वो एक तीर से दो निशाने करके हिंदू और मुसलमानो दोनों को खुश करना चाहते है..... लेकिन ऐसा नहीं है, मुसलमान अब सियासी बयानों को समझने लगा, 30 दिन के रोजे रखने के बाद ईद आती है जिसको हम मनाते है....ईश्वर ने 30 दिन की ईबादत के बाद जश्न मनाने कहा हमें, जबकि दीपावली सत्य की जीत है जब रावण को मारा गया, दोनों मे बहुत फर्क है, दोनों की थीम और जश्न मे बड़ा फर्क है, दीपावली मे दिये जलते है जबकि ईद मे गले मिलते है, इस तरह के सियासी बयानों से अफ़सोस होता है, खड़गे जी को सोचना चाहिए की मुसलमान इतना बेबकुफ़ नहीं है की उनके ईद कहने से खुश हों जायेगा, मुसलमान इससे खुश नहीं ہوگا बल्कि अफ़सोस करेगा, अगर आप अच्छे हिंदू थे तो.....हिन्दुओ को सनातन को मुबारक़बाद देनी चाहिए थी.... और जब ईद आती तो सच्चाई के साथ ईद की मुबारकबाद देते, उनके इस बयान पर मे अफ़सोस जाहिर करता हूं।
0
0
Report
Advertisement

दीये की चिंगारी ने मीरजापुर के परिवार की बेटी की शादी पर संकट डाल दिया

Ukhdand, Uttar Pradesh:दीये की आग से अरमान राख Place मीरजापुर Date : 9,.11.2026 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर में दीपावली पर आतिशबाजी की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दु:ख बन गईं। हलिया विकास खंड के दिघुली गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी से निकली चिंगारी ने एक घर को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सबसे बड़ी चोट उस परिवार को लगी, जिसकी बेटी की शादी महज एक महीने बाद होनी थी। एक रिपोर्ट पीड़ित परिवार के मुताबिक, आग में करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घर में रखे कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और गृहस्थी का अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। परिवार ने बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से सामान और धन जुटाया था, लेकिन एक चिंगारी ने उनकी वर्षों की जमा पूंजी पलभर में खत्म कर दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग से काफी नुकसान हो चुका था। घर का सामान जलने के बाद परिवार के सामने अब रहने और बेटी की शादी कराने का संकट खड़ा हो गया है। एक महीने बाद घर में शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी। परिवार बेटी के हाथ पीले करने के सपने संजो रहा था, लेकिन अब वही परिवार आर्थिक संकट के बीच मदद की आस लगाए बैठा है। हादसे के बाद घर में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। Bite 1 : त्रिवेणी, गृह स्वामी Bite 2 : रंजना, पुत्री
0
0
Report

बागपत में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दो महिलाओं सहित एक युवक घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर राजपुर गांव की बताई जा रही है। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष हारून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

बिना चालक बाइक पेट्रोल पंप में घुसी दीवार से टकराई: CCTV कैद भयावह घटना

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के भींडर इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब बिना चालक की एक तेज रफ़्तार बाइक पेट्रोल पंप के अंदर घुस कर दीवाल से टकरा गई। अचानक हुए इस घटना क्रम है हर कोई दंग रह गया। गनीमत रही घटना रात के समय हुई उस समय पेट्रोल पंप पर कोई मौजूद नही था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के बीच भिड़ंत हुई। जिनमे एक बाइक चालक बाइक से नीचे गिर गया। लेकिन बाइक उसी रफ्तार से पेट्रोल पंप के अंदर जा घुसी। तेज रफ्तार बाइक पम्प की मशीनों के पास से निकली,अगर वह मशीन से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरा घटना क्रम पेट्रोल पम्प के पास पगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे एक बिना चालक की बाइक पम्प के अंदर आई और दीवाल से टकरा गई।
0
0
Report
Advertisement

गिरवर में दीपावली पर गोवर्धन पूजा के साथ गायों को छड़ा खिलाने की परंपरा

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा एवं पड़वा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में वर्षों पुरानी परंपराओं का उत्साह और उल्लास के साथ निर्वहन किया गया। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम गिरवर में भी अनूठी परंपरा देखने को मिली। यहां ग्रामीणों ने गायों का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें छड़ा खिलाया। इस अवसर पर गांव के ग्रामीण एक स्थान पर एकत्रित हुए। इसके बाद ढोल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच गायों को छड़ा खिलाने की रस्म निभाई गई। ग्रामीणों ने अपनी गायों को विभिन्न प्रकार से सजाया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ इस परंपरा में सहभागिता की। गांव में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे ग्रामीण आज भी पूरी आस्था और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर आयोजित इस परंपरा में गांव के लोगों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। ढोल की गूंज के बीच सजी-धजी गायों को छड़ा खिलाने का दृश्य ग्रामीण संस्कृति, पशुधन के प्रति सम्मान और आपसी एकता का संदेश देता नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल से 82.7 किग्रा गांजे के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, सीमा पर बड़ी कार्रवाई

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में 83 किलो ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, लौकहा थाना के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने की संयुक्त कार्रवाई। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लौकहा थाना पुलिस और एसएसब की संयुक्त टीम ने 82.7 किलो ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। गांजा नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर भूतही बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पास ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांजा की खेप बरामद की और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस टीम को देख तीन तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के मलहनिया गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 40 लाख रुपया बताया जा रहा है। संयुक्त छापेमारी दल में लौकहा एसएसबी के सहायक कमांडेंट गुरदीप सिंह और जवान सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है.
0
0
Report

मंदसौर में NDPS तहत 62 लाख ब्राउन शुगर और 5.4 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा गया

Mandsaur, Madhya Pradesh:पुलिस थाना भानपुरा को अवैध मादक पदार्थ पकडने में बड़ी सफलता मिली है। मौके से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 62 लाख रूपये से अधिक का अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) 310 ग्राम तथा 05 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया है। प्रकऱण में आरोपी से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14 ZD6535 भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2026 को पुलिस चौकी भैसोदामंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए भैसोदामंडी तालाब के पास आम रोड पर से आरोपी कालु सिंह पिता मांगीलाल उर्फ मांगू सिंह जाति सौधिया राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम सुराखेडी थाना गरोठ जिला मंदसौर (म.प्र.) को NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 310 ग्राम कीमती 62 लाख रूपये और डोडाचूरा 05 किलो 400 ग्राम कीमती 11000 रूपये जप्त कर लिया गया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 8/15,21,29 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। जप्त माल के स्रोतों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में गोवर्धन पूजन: मंत्री- सांसद सहित नेताओं ने गोपालकों को किया सम्मान

Damoh, Madhya Pradesh:गोवर्धन पूजन दमोह में भव्य रूप से मनाया गया और प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन के दमोह के मारुताल स्थित वैष्णवी गो शाला में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक जयंत मलैया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों जिले का अधिकारियों कर्मचारियों के साथ गो भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर जहां गोवर्धन पूजन किया गया वहीं जिले के गौ पालकों को भी सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री और सांसद ने प्रदेश में गौ वंश को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में उन्नत कृषि और गो सरंक्षण की दिशा में जो काम कर रही है उसके दूरगामी परिणाम सबके सामने आयेंगे।
0
0
Report

भव्य अन्नकूट महोत्सव: पीलीभीत में सजी गोवर्धन महाराज की अलौकिक झांकी, भक्तों ने की सामूहिक परिक्रमा

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow24m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल सभा में श्री गिरिराज गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देसी गाय के गोबर से बने विशाल श्री विग्रह का भव्य श्रृंगार कर संकीर्तन और संतों की महिमा का गुणगान किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, गिरिराज चालीसा और महामंत्र संकीर्तन से हुआ। "तेरो सब संकट मिट जाए" और "छठा तेरी तीन लोक से न्यारी" भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पुष्प वर्षा, सामूहिक परिक्रमा, दीपदान और आरती के बाद भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में प्रमोद पंत, डॉ. एस.के. अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्र और अतुल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य भक्त मौजूद रहे।
0
0
Report

बूंदी में कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, वार्ड 23-24 के प्रत्याशियों को समर्थन

Jaipur, Rajasthan:बूंदी पंचायती राज चुनाव को लेकर विधायक हरिमोहन शर्मा ने किया जनसंपर्क बूंदी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विधायक हरिमोहन शर्मा एवं पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद बूंदी के वार्ड नंबर 23 और 24 सहित इनके अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने ग्राम पंचायत काटूनारा, जावटीकला, माटून्दा, बम्बोरी, रायथल, झुवासा और मायजा में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top