icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271125
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow12 Mar 2025, 07:40 am

Gonda- सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र हल करके परीक्षार्थियों के चेहरे पर दिखा मुस्कान

Laxman Jot, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान प्रथम पॉली की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। बेनी माधव स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर वापस हुए परीक्षार्थियों के चेहरे की मुस्कान खिली दिखी। परीक्षार्थियों ने कहा कि उनके लिये आसान प्रश्नपत्र आया। जिसे परीक्षार्थियों ने सभी प्रश्नों को बखूबी हल किया। बच्चों ने बेहतर अंक लाने की अभिलाषा जताई। मार्क आएंगे। आदिल, मुस्कान ने कहा कि प्रश्न पत्र सामान्य आया। इतिहास के प्रश्नों में थोड़ी दिक्कतें हुई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेसारी लाल यादव ने बिहार की राहत के लिए खान सर से मुलाकात की

Patna, Bihar:भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान पहुंचकर रोशन आनंद से मुलाकात की और बाढ़ के दौरान पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने और मदद करने के लिए उनका धन्यवाद किया, इसके बाद खेसारी लाल यादव खान सर से मिलने पहुंचे, उन्होंने बाढ़ की स्थिति में खान सर की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरण करने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान खेसारी लाल यादव और खान सर ने साथ बैठकर बिहार के देसी स्वाद लिट्टी-चोखा का भी आनंद लिया, दोनों की साथ में लिट्टी-चोखा खाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। खेसारी लाल ने कहा कि बिहार ने हम सबको बहुत कुछ दिया है अब हमारी बारी है कि हम भी बिहार के लिए कुछ करें। उन्होंने_need के समय बिहार के लोगों के बीच खड़े रहने और मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया
0
0
Report

सीवान में बिजली तार गिरने से आग लगी; खंभा और मिट्टी खतरे में

Siwan, Bihar:सीवान में बिजली का तार गिरने के बाद जमीन में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिजली के खंभे के नीचे की मिट्टी बुरी तरह जल गई और देखते ही देखते जमीन का काफी हिस्सा कट गया।बिजली के खंभे के ठीक नीचे जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया है।मामला जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगौली गांव की है।बताया जा रहा है कि चंदौली गंगौली गांव में बिजली के खंभे से अचानक तार नीचे गिर गया। तार के जमीन के संपर्क में आने के बाद वहां आग लग गई।कुछ ही देर में खंभे के नीचे की जमीन पर आग की लपटें दिखाई देने लगीं।आग इतनी तेज थी कि खंभे के आसपास की मिट्टी काफी हद तक कट गई।जमीन में गहरा गड्ढा बन गया, जिसके कारण बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों को चिंता इस बात को लेकर है कि खंभे के नीचे की मिट्टी काफी कट चुकी है और खंभे की स्थिति भी कमजोर नजर आ रही है।अगर खंभा और ज्यादा क्षतिग्रस्त होता है तो आसपास के इलाके में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।ऐसे में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मामले की तत्काल जांच कराने और क्षतिग्रस्त खंभे एवं तार को दुरुस्त कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के मेयर बने गजेंद्र सिंह शेखावत ने विकास के लिए नई जिम्मेदारी ली

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: जोधपुर में भाजपा का मेयर बनने के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। जी मीडिया से खास बातचीत में शेखावत ने कहा— “जोधपुर की जनता ने भ्रम और दबाव की राजनीति को नकार दिया है। विपक्ष की ओर से फैलाए गए भ्रम और झूठे दावों के सामने यह जोधपुर के विकास की जीत है।” शेखावत ने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए नई जिम्मेदारी और नया दायित्व लेकर आई है। उन्होंने कहा, “जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सतत साधना के बल पर भाजपा को एक बार फिर शानदार सफलता मिली है। शेखावत ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की पूरी टीम जोधपुर के विकास और जनसेवा के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी।
0
0
Report

पैंचला गांव में 15 फीट का अजगर, सर्पमित्रों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Karauli, Rajasthan:पैंचला गांव में करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो से अधिक वजन का विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग ने सर्पमित्र नीरज प्रजापत और रामगोपाल को मौके पर भेजा। दोनों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। जंगल में देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सर्पमित्रों ने ग्रामीणों को सांपों और अजगर को लेकर भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाने और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या मारने के बजाय वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना देने की अपील की।
0
0
Report

धनबाद के एकड़ा में जमीन से उभरता धुआं, भू-धंसाने की आशंका बढ़ी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक जमीन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी BCCL को दे दी है, वहीं सूचना के काफी देर बाद बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह से धुआं निकल रहा है, उसके नीचे कभी BCCL की ओर से कोयला निकाला जाता था। बाद में इस स्थल को बालू से भरा जाना था। लेकिन बीसीसीएल की तरफ से बालू की भराई का कार्य नही किया गया। लोगों के मुताबिक, तेज बारिश के बाद जब जमीन में नमी बढ़ती है, तो इस इलाके में जमीन के नीचे से इसी तरह धुआं निकलता है। हालांकि, अचानक धुआं निकलने के बाद स्थानीय लोगों में आशंका बढ़ गई है। लोगों को डर है कि कहीं एकड़ा में भी टंडावाडी, छाताबाद, सिजुआ और लोयाबाद की मुस्लिम पट्टी जैसी भू-धंसान या आग से जुड़ी घटना न हो जाए।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में तीन अनाथ बच्चों को गोद देकर प्रशासन ने नया अध्याय शुरू किया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में तीन अनाथ नवजातों को जिला प्रशासन के सहयोग से उसे नए परिवार उपलब्ध कराया गया है। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण, (CARA) नई दिल्ली के निर्देश पर रोहतास जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा दो लड़की तथा एक लड़का बच्चा को तीन अलग-अलग परिवारों ने गोद लिया है। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं दत्तक ग्रहण दिन में 2022 के तहत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सासाराम के द्वारा तीन परित्यक्त बच्चों को उनका नया परिवार उपलब्ध कराया गया है। गाजियाबाद के अमित वर्मा ने काव्य कुमारी नामक बच्ची को गोद लिया। जबकि हजारीबाग से आए वीरेंद्र वर्णवाल ने कृष्णांश कुमार नामक बालक को गोद लिया। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम से आई जायनी रुफूस ने भी सौम्या कुमारी नामक एक प्यारी बच्ची को अपने परिवार में शामिल किया। सासाराम के समाहरणालय स्थित रोहतास के डीएम के कक्ष में डीएम ने अपने हाथों से इन परित्यक्त बच्चों को नए परिवारो को सौंप दिया। डीएम ने बताया कि वे लोग इन सभी बच्चों का समय-समय पर फॉलो भी करेंगे कि इनका लालन-पालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं। नन्हे मुन्ने बच्चों को अपने गोद में प्रकार तीनों दंपति काफी प्रसन्न दिखे।
0
0
Report

मुरलीगंज में राजस्व विभाग की छापेमारी, मुन्ना भगत-बबलू भगत की किराना दुकान जांच जारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित सिनेमा हॉल के समीप रजनीगंधा, राज निवास एवं पान मसाला के थोक विक्रेता मुन्ना भगत एवं बबलू भगत की किराना दुकान में राज्य कर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन वाहनों से पहुंची विभागीय टीम पिछले तीन घंटे से अधिक समय से दुकान एवं प्रतिष्ठान में जांच-पड़ताल कर रही है। इस दौरान कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि, छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

खराब मौसम के बीच जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मुस्करा में गौशाला का निरीक्षण किया

Chanwal, Himachal Pradesh:खराब मौसम के बीच जिलाधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण। हमीरपुर जिले का चार्ज संभालने के बाद जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम के बीच में भी जिलाधिकारी लगातार जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुस्करा विकासखंड की वृहद गौशाला दामൂപुरवा का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र की दामूपुरवा गाँव की गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां की स्थिति को देखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और गाय, बछिया, बछड़ों को अलग-अलग रखने, समय समय पर गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, परिसर में साफ सफाई रखने और आवागमन के मार्ग को दुरुस्त करने सहित गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report

कुशीनगर में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, कब्र से शव निकाला गया

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर रामकोला के महुअवां कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में छात्रा की मौत का मामला 24 सितंबर को स्कूल में कक्षा सात की छात्रा नेहा भारती अचानक हुई थी बेहोश रामकोला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज पडरौना ले जाते समय रास्ते में हुई मौत घटना के वक्त स्कूल में एकमात्र शिक्षक के मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया था हंगामा दहाउर चौराहे पर छात्रा का शव रखकर ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद हुआ था बच्ची को कब्र में दफनाया गया था बीएसए ने शिक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव को किया निलंबित मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन अब डीएम के निर्देश पर आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया छात्रा का शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बाधित, इमरजेंसी जारी

Katihar, Bihar:कटिहार भाषा ने किया हड़ताल का समर्थन ओपीडी सेवा को रखा ठप कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी और प्रसव सेवाएं रहेंगी जारी ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टरों से जुड़े विवाद और कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखने का फैसला लिया चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी और प्रसव जैसी जरूरी सेवाओं को सुचारू रखने की व्यवस्था की गई गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मिलता रहेगा । इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सेवा भी जारी रहेगी कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार का असर अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया। ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन ओपीडी सेवा प्रभावित होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों की यह हड़ताल पूरे बिहार में चल रहे चिकित्सकों के आंदोलन का हिस्सा है। सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टरों से जुड़े विवाद और कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है। हालांकि कटिहार सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मिलता रहेगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सेवा भी जारी रहेगी। यानी सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी प्रभावित है, लेकिन जरूरी और आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया है। हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की गतिविधियां प्रभावित नजर आईं। दूर-दराज के इलाकों से इलाज कराने पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी और प्रसव जैसी जरूरी सेवाओं को सुचारू रखने की व्यवस्था की गई है। सामान्य ओपीडी सेवा डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद ही पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है बाइट -- डॉ० आशा कुमारी, पूर्व प्रभारी डीएस व चिकित्सक बाइट --  डॉ० एस सरकार, सीएमओ सह चिकित्सक बाइट - डॉ आर० सुमन, चिकित्सक बाइट -- डॉ० ममता कुमारी, चिकित्सक -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top