242401
Shahjahanpur- पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया
Gangsara, Uttar Pradesh:थाना बंडा पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जनपद पीलीभीत के रहने वाले मनमोहन को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपए अंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग पुलिस ने इटली मेड पिस्टल के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस में मेड इन इटली पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तीनों ही आरोपीयो का नाम सूरज तांडी दीपक दास और महेश तांडी है तीनो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है .वी/ओ-1 दरअसल दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि 32 बंगले के पास कुछ युवक खड़े हैं जिनके पास पिस्तौल भी है सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों ही आरोपियों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ की गई पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने बताया कि इस पिस्टल को हरियाणा से मंगाया है वही पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए ब जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह पिस्तौल इटली मेड इन इटली है जिसके बाद पुलिस ने फौरन पिस्टल को अपने कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है तो वहीं पिस्टल और कारतूस हरियाणा से क्यों मंगाई गई थी और इन तीनों युवकों की मंशा क्या थी इस पर भी पुलिस अभी विवेचना कर रही है.बाइट- मणि शंकर चन्द्रा पुलिस प्रवक्ता दुर्ग0
0
Report
नोएडा के हिस्सों में भारी बारिश, ट्रैफिक-जनजीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Noida, Uttar Pradesh: Heavy rain lashes parts of Noida0
0
Report
गोरखपुर दौरे में योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-आराधना और गौसेवा की
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना और गौ सेवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री की गोरखनाथ मंदिर में दिनचर्या परंपरागत रही। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं और उनके साथ मौजूद बच्चों से मिले। बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्होंने दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी दी और खूब मन लगाकर पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह सहज और आत्मीय अंदाज मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। पूजा-अर्चना, गोसेवा और बच्चों से मुलाकात के साथ मुख्यमंत्री की शनिवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत और आत्मीय नजर आई。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: Tughlakabad गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain caused waterlogging on the main road in Tughlakabad village, disrupting traffic0
0
Report
जालौन में लापता युवती ने प्रेम विवाह का खुलासा, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 12 अगस्त से लापता युवती ने कोतवाली पहुंचकर किया प्रेम विवाह का खुलासा, युवती ने युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही, दोनों के एक ही समाज से होने की जानकारी, युवती के मुताबिक शादी में किसी तरह का दबाव नहीं, मामले से जुड़ा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में युवती ने प्रेम विवाह की बात कही, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती से जानकारी ली, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
योगी ने गोरख्पurt मंदिर में पूजा के साथ गौसेवा और बच्चों से मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना की और गो सेवा की। मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और उनके गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचकर गोसेवा की; गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इसके बाद मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं और उनके साथ मौजूद बच्चों से मिले; बच्चों को दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की। बच्चों को चॉकलेट दी और पढ़ाई तथा जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ का सहज और आत्मीय अंदाज मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। पूजा-अर्चना, गोसेवा और बच्चों से मुलाकात के साथ मुख्यमंत्री की शनिवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत और आत्मीय नजर आई। वहीं, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जहां प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
डिंडवाड़ा तालाब में 29 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली: पुलिस जाँच शुरू
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के डिंडवाड़ा तालाब में 29 वर्षीय युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत बांदरसिंदरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बन्नालाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से युवती के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान ब्यावर के दिलवाड़ा निवासी 29 वर्षीय पूजा रेगर के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी में युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल बांदरसिंदरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट: दो दिन से बारिश से जलभराव, स्कूल बंद
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक दो दिनों से लगातार रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है । कहीं हल्की तो कहीं तेज लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के अधिकांश नदी नालों सहित रणथंभौर के झरने उफान पर है । वहीं जिला मुख्यालय के मध्य बहने वाले लटिया नाले में भी लगातार पानी की आवक बनी हुई है । दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जहाँ जिले का मानसरोवर बांध लबालब भरकर झलक गया , वही रणथंभौर के झरेटी नाले में भी तेज बहाव के साथ पानी आ रहा है ,जिसके कारण कुंडेरा एंव श्यामपुरा क्षेत्र के गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कटा हुवा है । मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुवे जिला प्रशासन द्वारा नदी नालों एंव झरने से दूर रहनी की चेतावनी जारी की है । मौसम विभाग की अतिभारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुवे जिला कलेक्टर कानाराम द्वारा स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर जिले की कक्षा एक से 12वीं तक कि सरकारी एंव गैर सरकारी स्कूलों सहित आंगनबाड़ियों में आज की छुट्टी घोषित की गई है , दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है । मौसम विभाग के मुताबिक जिले में विगत 24 घंटों में औसत 763 एमएम बारिश दर्ज की गई है । बामनवास क्षेत्र में 77 एमएम ,बरनाला क्षेत्र में 75 एमएम , भंवरा क्षेत्र में 42 एमएम, बौंली में 30 एमएम , चौथ का बरवाड़ा में 41 एमएम, गंगापुरसिटी में 55 एमएम , खंडार में 84 एमएम, मलारना में 58 एमएम, तलवाड़ा में 131 एमएम ,वजीरपुर में 53 एमएम और सवाई माधोपुर में 82 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण रणथंभौर का झोझेश्वर ,अमरेश्वर , सीता माता और केल कुंड झरने उफान पर है , जिसे लेकर जिला प्रशासन एंव वन विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है ,वन विभाग द्वारा खतरों वाली जगहों पर वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है । गौरतलब है कि पिछली साल की तुलना में इस वर्ष जिले में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई है । पिछली साल जहाँ अत्यधिक बारिश के कारण जिले के कई गांवों में बढ़ के हालात पैदा हो गए थे वही इस बार जिले में सावन का पूरा महीना सूखा निकल गया ,जिसके कारण लोगो को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा ,लेकिन अब दो दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले में मौसम सुहाना हो गया ओर लोगो को गर्मी से निजात मिली है ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । इस मानसून में यह पहला मौका है जब जिला मुख्यालय पर बहने वाले लटिया नाले में पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है ,लगातार हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में जलभराव हो गया ,लेकिन राहत की बात ये है कि जिला मुख्यालय पहाड़ियों से घिरा होने और ऊंचाई पर होने की वजह से जैसे ही बारिश कुछ देर के लिए थमती है वैसे ही जलभराव वाली जगहों से पानी निकल जाता है ,लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए अमृत का काम कर रही है ,क्यो की कई दिनों से बारिश नही होने से किसानों की फसलें मुरझाने लगी थी ,ऐसे में अब दो दिनों से हो रही बारिश ने फसलों को नया जीवनदान दिया है ,जिसके चलते किसानों के चहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है । मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक जिले में आज कही हल्की तो कही भारी बारिश की संभावना है ,जिला मुख्यालय पर रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है ,वही रणथंभौर के जंगलों में बारिश होने से रणथंभौर के नाले ओर झरने पूरी तरह उफान पर है और तेज रफ्तार से बह रहे है । मौसम विभाग की चैतावनी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा लोगो से नदी नालों ओर झरनों सहित पानी वाली जगहों से दूर रहने की अपील की गई है ।0
0
Report
पटना के बिंद टोली में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, राहत कार्य तेज
Patna, Bihar:जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के साथ राजधानी पटना का बिंद टोली इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। सैकड़ों घर पानी में डूब चुके हैं और करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे इलाकों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। विस्थापित परिवारों ने पटना के JP गंगा पथ पर अस्थायी टेंट लगाकर अपना ठिकाना बना लिया है। लोग अपने जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। बिंद टोली हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां के लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, राहत की दिशा में अब कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी अब भी लोगों के आवागमन की बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग प्लास्टिक की बोतल और डिब्बों को जोड़कर जुगाड़ की नाव बना रहे हैं और इसी के सहारे अपने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ के पानी ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। घर डूब चुके हैं, सामान बर्बाद हो रहा है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अब प्रभावित परिवारों को राहत और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन से तत्काल मदद की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांव जलमग्न, किसान परेशान
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मोक्षदायिनी गंगा का बढ़ता जलस्तर अब तटवर्ती इलाकों के लिए बड़ा संकट बन गया है। नदी का पानी तेजी से रिहायशी और ग्रामीण इलाकों की ओर फैल रहा है, जिससे बाढ़ के हालात डरावने होते जा रहे हैं। गंगा के इस रौद्र रूप के कारण तटवर्ती दर्जनों गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और प्रभावित इलाकों में निगरानी व राहत कार्य के लिए 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और वे सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं。 गंगा के लगातार बढ़ते पानी ने सबसे गहरी चोट किसानों पर की है। तटवर्ती गांवों के विस्तृत भू-भाग में फैले खेत-खलिहान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। खेतों में लहलहाती खड़ी फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, बाढ़ के कारण पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है। चारागाहों के डूब जाने से पशुपालक भारी परेशानी में हैं। ग्रामीणों को डर है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो पानी उनके घरों के भीतर तक घुस जाएगा। खतरे को भांपते हुए सैकड़ों परिवार अपना जरूरी सामान समेटकर, अपने मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों और सड़क के किनारे तिरपाल तानकर शरण ले रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के बीच एक और बड़ी परेशानी सामने आई है। गंगा किनारे स्थित शवदाह स्थल भी बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें नए स्थानों की तलाश करनी पड़ रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करने की हिदायत दी जा रही है। 37 बाढ़ चौकियों के जरिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों की चिंता भरी नजरें गंगा के जलस्तर पर टिकी हैं। अगर पानी में बढ़ोतरी जारी रही, तो तटवर्ती गांवों में यह संकट और भी भयावह हो सकता0
0
Report
छत के रास्ते चोर लाखों के आभूषण-नकदी लेकर फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार जौनपुर सरपतहां । थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण समेटकर फरार हो गए। परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी के तरीके और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
लखनऊ डंडइया बाजार में किराना दुकान चोरी, CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ महानगर थाना क्षेत्र के डंडइया बाजार में किराना दुकान में बड़ी चोरी देर रात किराना स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत के काजू-बादाम और ड्राई फ्रूट ले गए dुकान के गल्ले में रखी नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया इलेक्ट्रिक ऑटो से पहुंचे थे चोर, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद CCTV फुटेज में चोरों की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं वारदात के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो से मौके से भाग निकले चोर dुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की CCTV फुटेज के आधार पर महानगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी0
0
Report
Advertisement
जालोर के सायला में बाइक-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत: दो की दर्दनाक मौत, एक बच्चा शामिल
Jaipur, Rajasthan:सायला जालोर के सायला से बड़ी खबर बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत हादसे में एक बच्चे सहित बाइक सवार दो लोगों की मौत टक्कर इतनी भीषण कि दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम सूचना पर बिशनगढ़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर दोनों शव मांडवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए जालोर बाड़मेर स्टेट हाइवे पर मांडवाला के पास हुआ हादसा मृतक निंबालाना निवासी बताए जा रहे0
0
Report
भागलपुर के राघोपुर में बाढ़ से भारी तबाही, सामुदायिक किचन से राहत मिलती दिखी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर क्षेत्र में बांध टुटने के बाद गांव में बाढ़ आने से हालात भयावह हुए थे। 1000 से ज्यादा घर जलमग्न है हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। लोगों के सामने भोजन की समस्या उतपन्न हो गयी थी इसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कई स्थानों पर सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य शिविर संचालित है अब तक सभी रसोइयों में कुल 75 हजार से ज्यादा लोगों ने भोजन किया है मेडिकल कैम्प में लोग दवाइयां ले रहे हैं। जिला प्रशासन के दावे के बीच हमने सामुदायिक किचन से भोजन को लेकर रियलिटी चेक की। बाढ़ पीड़ितों को मिल रहे चावल दाल और सब्जी की गुणवत्ता पर सवाल किए । बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्हें अच्छा भोजन मिल रहा है कोई कमी नहीं है बाढ़ आने के बाद भोजन की दिक्कत थी वह यहां मिल रहा है दवाइयां भी मिल रही है। राघोपुर के शंकरपुर स्थित मध्य विद्यालय में संचालित सामुदायिक किचन का जायजा लिया है संवाददाता ashwini ने0
0
Report
लखनऊ में बीजेपी प्रभारी के आगमन पर होर्डिंग हटी, नेता दफ्तर के बाहर लगे रहे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में बीजेपी के नए प्रभारी विनोद तावडे के आगमन को लेकर पहले ही यह निर्देश जारी किए गए थे कि किसी भी तरह से ना कोई रोड शो होगा और ना ही कोई होर्डिंग और बैनर लगाया जाएगा लेकिन उसके बावजूद भी कई नेताओं ने अपनी होर्डिंग बीजेपी दफ्तर के बाहर लगा दी है जिसे हटाया गया है0
0
Report
Advertisement
