271310
Gonda- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं अब डिजिटल माध्यम से ग्रहण करेंगीे शिक्षा
Banghusara, Uttar Pradesh:जनपद गोंडा के विकासखंड झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 200 छात्राएं डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण करेंगी बताते चलें कि विद्यालय में कंप्यूटर लैब की शुरुआत की गई है. अब इससे छात्राएं कंप्यूटर तकनीकी शिक्षा सीख कर अपने भविष्य को सशक्त बना सकेंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र घोटाला: SOG ने बड़ा खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर से बड़ी खबर फर्जी ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्र मामले में SOG की कार्रवाई फर्जी सर्टिफिकेट मामले में PTI रामचन्द्र बेनीवाल समेत 4 आरोपियों ने किया सरेंडर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से नौकरी पाने का मामला लेवल-1 शिक्षक भर्ती में फर्जी खेल प्रमाण पत्रों से चयन का प्रयास खेल कोटे के जरिए नौकरी पाने के लिए लाखों रुपये देने का आरोप PTI रामचन्द्र बेनीवाल पर अभ्यर्थियों को फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट देने का आरोप तीन अभ्यर्थियों को 4-4 लाख रुपये लेकर सर्टिफिकेट देने का आरोप पूर्व में गिरफ्तार 6 अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपये लेने का आरोप हरियाणा के सतीश डूल से नेशनल सर्टिफिकेट के लिए बातचीत का खुलासा फर्जी ईमेल आईडी से खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट भेजने का भी मामला ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से मिलती-जुलती ईमेल आईडी का इस्तेमाल SOG पहले ही 20 अभ्यर्थियों समेत कई सहयोगियों और दलालों को कर चुकी गिरफ्तार0
0
Report
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग पर बड़ा एक्शन,राजकीय मेडिकल कॉलेज में 17 सीनियर छात्र,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी अपडेट रिपोर्ट - अखिलेश सिंह जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 17 सीनियर छात्र तीन माह के लिए निलंबित, प्रत्येक छात्र पर लगाया गया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, जूनियर छात्रों से रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जांच का दायरा, पहले 7 छात्र दोषी मिले, विस्तृत जांच में 10 और छात्रों पर हुई कार्रवाई, जूनियर्स से मोबाइल नंबर मांगना और नंबर देने के लिए बाध्य करना भी दंडनीय, प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का सख्त संदेश- रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों को नहीं मिलेगी छूट, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला।0
0
Report
रांची में जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत
Noida, Uttar Pradesh:रांची में जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत0
0
Report
Advertisement
केजरीवाल के शराब मोर्चे पर नया घोटाला; दिल्ली लिकर बुकिंग से हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:केजरीवाल ने एक बोतल पर दूसरी बोतल फ्री दी थी, हज़ारों करोड़ के शराब घोटाले किए, जेल गए। रेखा गुप्ता जी उनसे भी चार क़दम आगे निकल गई हैं। राशन चाहिए? लाइनों में लगो। बीमार हो? इलाज करवाना है? लाइनों में लगो। दवाई चाहिए? लाइनों में लगो। वोट काट दिया, वोट जुड़वाना है? लाइनों में लगो। सरकारी दस्तावेज़ बनवाने हैं? लाइनों में लगो। बस में फ्री टिकट नहीं चल रहा? पिंक स्मार्ट कार्ड की लाइनों में लगो। हर चीज़ के लिए जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा रखने वाली ट्रिपल इंजन सरकार में सिर्फ एक चीज़ के लिये लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, शराब ख़रीदने के लिए। धन्य थे केजरीवाल जी, धन्य हैं रेखा गुप्ता जी और धन्य है ट्रिपल इंजन की सरकार। शर्म उतारकर खूंटी पर टांग चुके हैं। बता दे की दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप पर जाकर ग्राहक मौजूद ब्रांड देख सकते हैं. अपनी पसंद का स्टोर चुन सकते हैं और बोतल का साइज और मात्रा तय कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट के बाद उपभोक्ताओं को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन करके आसानी से शराब ली जा सकती है, एडवांस बुकिंग दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए की जा सकती हैं.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
झारखंड के एमएलसी नतीजों के बाद NDA के पतन का दावा विपक्षी नेताओं ने किया
Ranchi, Jharkhand:रांची एमएलसी चुनाव के नतीजों को बाद झारखंड में भी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संकेत है बीजेपी की अंतिम घड़ी आ गई है और एनडीए अब ध्वस्त होने वाला है। बनारस में चुनाव हार जाना, गोरखपुर में हार जाना, आगरा के हार जाना, पटना में क्या कुछ हुआ । चारों तरफ एक माहौल है उनके विरोध का माहौल है । बहुत बड़ी जन शैलाब इनके विरोध में है। दावा है बैलेट से कहीं भी चुनाव हो जाएगा उसमें ये हारेंगे।एबीएम के शेर हैं ये ज्ञानेश कुमार गुप्ता के ज्ञानादेश से ये चुनाव जीतते हैं जनादेश से नहीं बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बार बार बैलेट की बात उठाना शोभा नहीं देते है । कैसे बूथ लूट लिया जाता था ये कांग्रेस के राज में होता था । जब उन्हें लगा बूथ लूट रोकना है तो उन्होंने ही लाया था कि अब ईवीएम से चुनाव होगा । न इवीएम पर न बैलेट पर विश्वास है न चुनाव आयोग पर विश्वास है तो सीधा अर्थ है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को संविधान पर विश्वास नहीं है。 बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
विधानसभा में रेखा आर्य के भ्रष्टाचार आरोपों पर विपक्ष हमलावर
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के सत्र में विपक्ष कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपी को लेकर भी लगातार हमलावर है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है कांग्रेस की सरकारों में कितनी भ्रष्टाचार हुए हैं सबने देखा है। रेखा आर्य का कहना है कि सदन में जो भी प्रश्न पूछे जाएंगे सरकार उसका जवाब देगी। टिक टैक रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री0
0
Report
महाराष्ट्र में UCC कानून के विरोध की तैयारी: मुंबई की बिलाल मस्जिद में अहम बैठक
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में UCC कानून लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ड्राफ्ट कमिटी बैठ चुकी है और लगातार सर्वे किया जा रहा है। आज मुंबई के बिलाल मस्जिद में एक अहम मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें कहा गया कि UCC कानून हिन्दुस्तान के संविधान के खिलाफ है और मुसलमानों, दलितों और तमाम धर्मों के खिलाफ है; यह संविधान के आर्टिकल 25 का उल्लंघन करता है। बैठक में रजा अकादमी के मौलाना सईद नूरी और हजरत मोइन मियां अशरफी समेत कई लोग मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में UCC का विरोध किया जाएगा और राज्य के मुख्यमंत्री तथा कानून मंत्री से मुलाकात की जाएगी, इसके बाद महाराष्ट्र भर के कानूनी जानकारों को बुलाकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे: मंत्रियों के फेरबदल पर भाजपा का स्पष्ट बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रभारी मंत्रियों के फेरबदल पर भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया का बयान यह अधिकार मुख्यमंत्री के पास है मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे शराबकांड में बड़े अफसरों पर कार्रवाई नहीं करने के कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का बयान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया का बयान जिसने गलती की उस अफसर पर एक्शन किया सरकार ने कार्रवाई की गई उमंग सिंघार खुद दिग्विजय सिंह को बड़ा माफिया बताते थे कांग्रेस को सवाल नहीं उठाना चाहिए तथ्य लेकर आये, उन पर भी सरकार कार्रवाई करेगी मनगढ़त आरोप लगाना कांग्रेस चरित बना गया इंदौर दूषित पानी कांड में हटाए गए दिलीप कुमार यादव को कलेक्टर सागर बनाए जाने के सवाल बीजेपी का बयान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया का बयान अफसरों एक स्थान से हटकर दूसरे भेजा जाता लगातार अफसरों की विफलता पर कार्रवाई होती है सरकार अफसरों का काम देखती है अफसरों को बदला भी जाता है व्यवस्था के अनुरूप काम करने वाले अफसरों को मौका मिलेगा0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में सरकारी जमीन से जुड़ी फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बिक्री: पांच नामजद पर एफआईआर
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के मैनपाट के ग्राम केसरा में शासकीय भूमि की कूटरचना कर अवैध दस्तावेज तैयार कर जमीन बिक्री करने के मामले में जिला प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के पार्षद आलोक दुबे ने तीनप्रकरणों का दस्तावेज सहित कलेक्टर से इसकी शिकायत की गई थी। मामला मैनपाट तहसील के ग्राम केसरा स्थित खसरा नंबर 1378 की 3.460 हेक्टेयर सरकारी भूमि से जुड़ा है। सरगुजा कलेक्टर से मिली शिकायत के बाद मैनपाट तहसीलदार द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेखों तथा वर्ष 2015-16 के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि को विजय सिंह के नाम पर फर्जी तरीके से दर्ज करा दिया गया था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021-22 में इस जमीन को अन्य खरीदारों को बेचने के लिए विक्रय अनुबंध व रजिस्ट्री कराई गई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने फर्जी कागजातों को असली बताकर शासन के साथ छल किया। कलेक्टर के आदेश के बाद मैनपाट तहसीलदार ने कमलेश्वरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमे विजय सिंह (धरमजयगढ़), आजाद इराकी (लटोरी, सूरजपुर), दिलीप चिकवा (सीतापुर), तुलेश्वर गुप्ता (रायगढ़) और अनुपम कुमार सिंह (विश्रामपुर) को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी विवेचना कर रही है。0
0
Report
CAA के बाद पाकिस्तान से आये विस्थापितों ने जोधपुर में पहला मतदान किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के दौरान लोकतंत्र का एक भावुक नजारा देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए और हाल ही में सीएए कानून के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले विस्थापितों ने अपने जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। नयापुरा चौखा क्षेत्र में कतारों में खड़े इन नए मतदाताओं के चेहरों पर एक अलग ही चमक और आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। डॉ. दलजीराम, रमेश कुमार और प्रीतम जयपाल जैसे विस्थापितों ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें दोयम दर्जे का जीवन जीना पड़ता था, जहाँ वोट डालने का कोई अधिकार नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएए के जरिए उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया गया है। यह सिर्फ वोट देने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सवाल पूछने और अपने क्षेत्र के विकास को तय करने की शक्ति है। पहली बार वोटर बने इन नागरिकों को अब अपनी बस्तियों में पक्के पट्टे, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने की पूरी उम्मीद है।0
0
Report
बरसलपुर में मतदान: विधायक भाटी ने अधिक मतदान की अपील, लोकतंत्र का आधार
Bikaner, Rajasthan:कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बरसलपुर में किया मतदान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का किया प्रयोग विधायक भाटी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान की अपील की बोले-मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार, हर वोट क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, हाईकोर्ट में एक वकील के अपमान को लेकर लिखा पत्र, बार एसोसिएशन ने कहा एक अदालत में वकील का अपमान हुआ, सीनियर वकील का कोर्ट में मजाक भी बनाया गया, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से मामले का संज्ञान लेने की मांग की, पत्र जारी कर बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से संज्ञान लेने की मांग की, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा अगर कोर्ट में वकील का अपमान होगा तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे, बार एसोसिएशन ने उक्त कोर्ट के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।0
0
Report
यमुना साफ, छठ तैयारी तेज: दिल्ली के घाटों पर 1400 से ज्यादा निर्माण
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है हमेशा से यमुना की सफाई सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से एक रही है अब यमुना की सफाई के साथ-साथ छठ त्यौहार की तैयारी भी चल रही है दिल्ली में सारे घाट पर छत के लिए काम चल रहा है इस बार सरकार 1400 से ज्यादा घाट बनाएगी आईटीओ के हाथी घाट पर भी छत के लिए पूरी जगह बना दी गई है रंगाई और पुताई का काम जारी है 6 नवंबर तक सारे घाटों पर काम को पूरा करने के लिए समय दिया गया है उसके बाद सिर्फ फाइनल टच और सफाई का काम ही कर जाएगा अभी सब जगह पर सब को स्वच्छ पानी देने के लिए जगह बनाई जा रही है जिसमें लोग पूजा कर सके सूर्य को आज दे सके रात को उनके वहां पर रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है मौसम भी बदल जाएगा सर्दी होने लगेगी तो उसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं पर सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी सीसीटीवी से सर्विलांस किया जाएगा और बहुत सारे मॉडल घाट भी बनाए जा रहे हैं जहां पर ज्यादा लोग पूजा करने पहुंचेंगे कुछ विप भी आएंगे तो उसे बीच कई सारे इंतजाम किए जा रहे हैं 13 नवंबर से त्यौहार की शुरुआत होगी 16 नवंबर तक मनाया जाएगा और 16 नवंबर सोमवार के दिन सरकार द्वारा पब्लिक होलीडे घोषित कर दी गई है ताकि जो लोग पूजा करने आएंगे उनको आराम जनता को भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े किसी के साथ-साथ यमुना में भी सफाई के लिए नए एसपी को मंजूरी दे दी गई है सरकार की कोशिश है कि पहले सारे नालों को ट्वीट किया जाए उसके बाद पानी जाकर यमुना में गिरे यमुना की सफाई सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से रहिए और इस पर काम किया जा रहा है कोशिश की जा रही है कि यमुना में डैड को निकाल कर साफ किया सके पहले के मुकाबले अब यमुना में बदबू आती काम हो गई है और सरकार का कहना है दो से ढाई साल बाद यमुना की तस्वीर बदलती हुई दिखाई देगी0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव आज शुरू; वोटिंग तेज, सुरक्षा कड़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को जोधपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। जिले की 17 पंचायत समितियों के अंतर्गत 442 ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आ रहा है। दूसरे चरण में 13 लाख 18 हजार 443 मतदाता जिला परिषद सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 10 लाख 77 हजार 600 मतदाता मतदान करेंगे। जिला परिषद के 34 वार्डों में 118 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समितियों के 261 वार्डों में 787 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए जिले में 1270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ओसियां, तिवरी, सामराऊ, उमेदनगर, बावड़ी, भोपालगढ़, आसोप, पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द, मंडोर, लूणी, धवा, बिलाड़ा, कापरड़ा, केरू और झंवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम चूनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की 50 ग्राम पंचायतों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील परिस्थितियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 69 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विकास के मुद्दों पर ग्रामीण कर रहे मतदान मतदान के दौरान ग्रामीणों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। बिजली, पानी और सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
