229001
रायबरेली में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव,मच गया कोहराम, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के दोहरी गांव के निकट चक पचखरा गांव में रविवार को सुबह गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से युवक-युवती के शव लटकते हुए पाये गये। जैसे ही लोगों की नजर पेड़ पर लटकते शवों पर पड़ी तो आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृत युवक की शिनाख्त दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर (26) तथा मृतका की शिनाख्त निकट के ही एक गांव की (25) वर्षीया युवती के रूप में हुई है।पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है।पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का,इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने घटना स्थल पर पहुचकर घटना का जायजा लिया।0
0
Report
229001
डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु विकास महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत पखनपुर को रु0 15 लाख तथा आकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत हरदोई को रु0 30 लाख 80 हजार का सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद भेट किये, निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति का गठन 17 मई 2022 को हुआ था, जिसके अन्तर्गत 13 ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम संगठन तथा उनमे गठित 228 महिला स्वयं सहायता समूह आते है। संकुल भवन का निर्माण में मनरेगा (9.97 लाख) राज्य वित्त (1.5 लाख) तथा निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति द्वारा अपने स्टार्टअप फण्ड से ऑफिस सेटअप हेतु (49 हजार) से व्यय किया गया है। कार्यक्रम में निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति से सम्बन्धित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा स्वयं से निर्मित उत्पाद (सजावटी झालर, अचार, आलू पापड़, आलू चिप्स, देशी घी, कम्पोस्ट खाद, हर्बल गुलात, नर्सरी के पौधे आदि प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाया गया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड की टीम द्वारा किये गये अच्छे कार्य की सराहना की तथा स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संत लाल सहित संकुल स्तरीय समिति के पांच पदाधिकारी अध्यक्ष किरन, उपाध्यक्ष रामरानी, सचिव शाहजहाँ बानो, उपसचिव माधुरी, कोषाध्यक्ष तारावती, स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।0
0
Report
229001
डीएम व एसपी ने किया हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं।जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में बनाये गये जनपदीय लाइव मानिटरिंग कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बताते चलें कि जनपद में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में हाई स्कूल के कुल 38026 परीक्षार्थी हैं जिनमें 19178 बालक तथा 18848 बालिकाएं हैं। जनपद में इंटर मीडिएट के कुल परीक्षार्थी 31635 है जिसमें 15721 बालक तथा 15914 बालिकाएं हैं। परीक्षा को सब कुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्दो पर एक-एक की तैनाती की गई है परीक्षा केदो में सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
229001
अवैध लिक्विड अफीम के दो तस्कर एसटीएफ लखनऊ व बछरावां पुलिस के हत्थे चढ़े
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली | एसटीएफ लखनऊ व रायबरेली जिले के थाना बछरावां पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने 1046 ग्राम अवैध लिक्विड अफीम के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है | अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत एसटीएफ लखनऊ व थाना बछरावां की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण अंश शुक्ला पुत्र स्व० देवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम हटिया मझिगवां थाना बेनीगंज जनपद हरदोई व करनवीर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम महडौरा पिपरी थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को 1 किलो 46 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयोग महिन्द्रा थार के साथ गिरफ्तार किए गए0
0
Report
229405
शहीदी नगर कीर्तन का रायबरेली में हुआ भव्य स्वागत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। असम से गुरूतेग बहादुर जी महराज के 350 वें शहादत शताब्दी वर्ष पर शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी श्री अमृतसर साहब द्वारा संचालित शहीदी नगर कीर्तन का रायबरेली आगमन पर गुरू तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में भव्य स्वागत हुआ। नौवें पातशाह हिन्द की चादर श्री गुरूतेग बहादुर साहिब धोबरी साहिब (असम) से यात्रा आरम्भ हुई, जिसका समापन 70 दिनों के उपरान्त आनन्द साहब (पंजाब) में होगा। इसके लिये युद्धस्तर पर तैयारियां की गयीं। गुरू तेग बहादुर मार्केट को सजाया गया।बाजार में स्वागत द्वार लगाये गये। इस यात्रा ने प्रयागराज से चलकर नगर सीमा पर प्रवेश किया। मुंशीगंज स्थित गुरूद्वारा में स.पुषपिन्दर सिंह गांधी आदि ने स्वागत किया0
0
Report
