Raebareli- सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर हुई तत्काल कार्यवाही
Raebareli, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली क्षेत्र के अली मियां कालोनी के पास सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा व ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम की मदद से बुल्डोजर चलवा अवैध कब्जे को मुक्त करवाया। सरकारी जमीन की कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
