icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
228155
Nitish TiwariNitish TiwariFollow12 Mar 2025, 03:59 am

Sultanpur- मारपीट के मामले को ले कर पुलिस की कार्रवाई पर उठे रहे है सवाल

Kurwar, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। कुड़वार थाने में एक मारपीट के मामले में पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बजाय उल्टे उसी पर और उसके बच्चों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। बभनगवा गांव की प्रमिला तिवारी ने बताया कि उनके पड़ोसी उमा शंकर मिश्रा ने उनके दरवाजे के सामने गेट लगवा दिया है। मिश्रा परिवार अब उनकी जमीन से आवागमन करना चाहता है। 7 मार्च को कुंदन मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, कोमल मिश्रा, रंगनाथ मिश्रा और वंदना मिश्रा ने पीड़िता की नींव पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
0
0
Report
Pinewz
228119
Nitish TiwariNitish TiwariFollow10 Mar 2025, 07:39 am

Sultanpur - रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च के साथ कड़ी चौकसी, अराजक तत्वों पर रहेगी सख्त नजर

Hayat Nagar, Uttar Pradesh:

कुड़वारर में होली और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है इन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुड़वार पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी के निर्देश पर सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीस मीटिंग और सख्त चेतावनी थानों पर पीस मीटिंग आयोजित कर लोगों से सहयोग की अपील की गई है, साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी कुड़वार पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top