icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201019
PGPiyush Gaur1 Oct 2025, 03:02 am

दिल्ली गेट के अवैध पटाखा गोदाम पर बड़ी कार्रवाई, हादसा टला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट इलाके में क्राइम टीम ने रिहायशी इलाके से अवैध आतिशबازی का बड़ा जखीरा बरामद कर भारी कार्रवाई की है। यहां बने कमरों को गोदाम में तब्दील कर लाखों रुपये कीमत के पटाखों की खेप छुपाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इलाके में अवैध पटाखों का भंडारण और गुपचुप बिक्री की जा रही है। छापेमारी के दौरान मुर्गा छाप लड़ी, स्काई शॉट्स, अनार, फुलझड़ी और अन्य खतरनाक पटाखों की पेटियां बरामद हुईं। रिहायशी इलाका होने के कारण यहां किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों के निर्माण की इजाजत दी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था। गोदाम में काम कर रहे सुनील ने खुलासा किया कि यह गोदाम जितेंद्र यादव नामक शख्स का है, जो लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस ने अवैध आतिशबाजी जप्त कर गोदाम मालिक की तलाश शुरू कर दी है। क्राइम टीम की यह कार्रवाई न सिर्फ बड़ी खेप पकड़ने की कामयाबी है, बल्कि एक बड़े संभावित हादसे को भी टाल दिया। बाइट सुनील,गोदाम कर्मचारी शॉट्स
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top