110091
नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Delhi, Delhi:नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों से मोबाइल फोन छीनते थे। वारदात के दौरान आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और ऋषु पाण्डेय के रूप में हुई है, जबकि दो आरोपी बाल अपचारी हैं। बाइट// नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह0
0
Report
201003
ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचे, आज गौतम बुध नगर के तीनों प्राधिकरण पर चल रहा है प्रदर्शन, प्रदर्शन पर शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत, भारी पुलिस फोर्स की तैनाती, 4 परसेंट प्लॉट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं किसान, राकेश टिकैत बोले प्राधिकरण मागे नहीं मानेगा तो धरने पर यहीं बैठ जाएंगे,0
0
Report
110092
नोएडा में स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 365 हुई।
Delhi, Delhi:लोकेशन नोएडा स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 365 हुई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीजों की पुष्टि की, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 365 हो गई। अब तक करीब 280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज आईसीयू में भर्ती है और इलाज के बाद अब स्वस्थ बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा के मुताबिक महिला मरीज को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
201301
नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार!
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार! नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के पीछे फुटओवर ब्रिज के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक सुरेश, संजय पहाड़िया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। आरोप है कि गिरोह पहले मकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करता था और फिर ड्रिल मशीन, छैनी, पेचकस, हथौड़ी और आरी जैसे औजारों से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वारदात में इस्तेमाल सामान बेचकर मिलने वाली रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांटते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह XUV-500 वाहन का भी इस्तेमाल करता था। आरोपी के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थाने क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। बाइट—मनीषा सिंह, एडीसीपी नोएडा0
0
Report
201303
ग्रेटर नोएडा होटल के गैलरी विंडो से बाहर देखते समय 11000 की लाइन से टच होकर युवक की हुई मौत।
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा होटल के गैलरी विंडो से बाहर देखते समय 11000 की लाइन से टच होकर युवक की हुई मौत 11000 की लाइन से हाथ टच होने पर पैरों में चिंगारी आग निकलती सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पुलिस मौके पर शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा होटल में रुका हुआ था युवक बादलपुर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
