icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
232333
SSSumant SinghFollow51m ago

भाकियू तहसील अध्यक्ष ने रोस्टर के अनुसार पानी न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Amoura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। एक ओर मौसम की मार और दूसरी ओर सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही से क्षेत्र के किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानियां से टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो गई है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के सेवराई तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और फरीदपुर स्थित मुख्य नहर के बंद पड़े फाटक तत्काल खुलवाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसान नेता ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण रोस्टर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ज्ञापन में बताया गया कि एक-एक सप्ताह के निर्धारित रोस्टर के बावजूद 29 जुलाई की शाम से नहर में पानी छोड़ा गया, लेकिन फरीदपुर से आगे पानी नहीं पहुंच पाया। इसका मुख्य कारण फरीदपुर में नहर के फाटक बंद होना बताया गया, जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई नहीं हो पा रहा है और क्षेत्र के किसान सिंचाई से वंचित हैं। भाकियू तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल लगभग 23 किलोमीटर तक बिहार सीमा से लगे गहमर, बारा, हरकरनपुर, मगरखाई सहित 50 से अधिक गांवों के किसानों की सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। टेल तक पानी न पहुंचने से हजारों बीघा कृषि भूमि पर धान की रोपाई नहीं हो सकी है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पत्रक में किसान नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के संबंधित एक्सियन समस्याओं को सुनने के बजाय उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए हैं, जिससे शिकायतें भी दर्ज नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी की कार्यशैली और उनकी आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की। भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर के अनुसार किसानों को समय से पानी उपलब्ध नहीं कराया गया और फरीदपुर का फाटक खोलकर टेल तक पानी नहीं पहुंचाया गया, तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर वह तहसील मुख्यालय पर आत्मदाह करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सिंचाई विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बिहारी सिंह, कंचन सिंह, संजीव सिंह, नन्हे सिंह, भोला सिंह,कमलेश सिंह, टीपू सिंह,आंसू सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, सुहैल खां, मिंटू पांडे,विकास सिंह आदि किसान मौजूद रहे । इस संदर्भ में प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ।
0
0
Report
Pinewz
232333
SSSumant SinghFollow13 Jul 2026, 12:19 pm

देवल में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, सुरहा ने 24 रन से जीतकर ट्राफी पर किया कब्जा

Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल ग्राउंड पर स्वर्गीय जमुना स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरहा और बारा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुरहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारा को 24 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। निर्धारित 10-10 ओवर के मुकाबले में सुरहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार सुरहा ने 24 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमौरा गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। खेल को भाईचारे और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहचान दिलाने का माध्यम है। अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो अनुशासन का पालन करते हुए खेलता है। क्रिकेट में किस्मत का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन मेहनत और अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में सुरहा गांव के प्रियम चौबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा टिंकू पासवान को पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पंकज सिंह एवं सूरज उपाध्याय ने निभाई, जबकि कमेंट्री का संचालन हरिओम सिंह और विकास ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि रंगनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, अप्पू सिंह, मंगल सिंह, भूपेंद्र सिंह, टीपू सिंह, करण सिंह, टनी सिंह, रवि सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
221706
SSSumant SinghFollow8 Jul 2026, 01:37 pm

11 माह पुरानी चोरी का खुलासा, 15 लाख की नकदी-जेवरात बरामद

Itaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपितों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर करीब 11 माह पहले सेवराई कस्बे में हुई चर्चित चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर पांच लाख 95 हजार रुपये नकद तथा करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिया के पास पांच लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से हथौड़ी, लोहे की छेनी, आरी ब्लेड, दो लोहे की रॉड, प्लास तथा टॉर्च सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने करीब 11 माह पूर्व सेवराई कस्बा निवासी गोविंद जायसवाल के घर हुई चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 5.95 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां, चेन, हार, कान के आभूषण, मांगटीका, नथ, चांदी की पायल, करधनी, सिक्के, थाली समेत बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए। पीड़ित गोविंद जायसवाल ने बरामद नकदी और जेवरात की पहचान अपने चोरी गए सामान के रूप में की। गिरफ्तार आरोपितों में विनोद कुमार कमकर (58) और पंकज कुमार गुप्ता (30) शामिल हैं, जबकि तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को हाल के दिनों में गहमर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
232333
SSSumant SinghFollow5 Jul 2026, 04:35 am

पुलिस ने 4 घंटे में गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाया, गहमर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। थाना गहमर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 जुलाई 2026 को जाकिर अंसारी (12 वर्ष), पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, निवासी थाना गहमर क्षेत्र, किसी कारणवश घर से लापता हो गया था। तलाश के दौरान बालक भदौरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना मिलते ही थाना गहमर पुलिस ने तत्काल बालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर उसके परिजनों का पता लगाया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसी दिन बालक को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना गहमर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी गुमशुदा बालक को कम समय में खोज निकालने और सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए गहमर पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना की।
0
0
Report
Pinewz
232333
SSSumant SinghFollow1 Jul 2026, 10:13 am

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय महेसरा तालाब में मंगलवार देर रात युवक पंकज सिंह (35) की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। रातभर तलाश के बाद भी शव नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के विजय राजभर ने तालाब में उतरकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सेवराई गांव के रहने वाले पंकज सिंह मंगलवार रात अपने एक दोस्त को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन छोड़कर लौटे थे। बिजली नहीं होने की वजह से वह गर्मी से बचने के लिए तालाब की दीवार पर बैठ गए। इसी दौरान गांव के संजय सिंह ने तालाब किनारे पंकज की बाइक देखी और उन्हें पानी में डूबते हुए देख लिया। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक पंकज गहरे पानी में जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने रातभर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह विजय राजभर ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Back to top