icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
201001
Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow7h ago

गाजियाबाद मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा, चौपाल में सीधे पुलिस से संवाद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र, 24 घंटे शिकायत सुनने की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। योगी सरकार की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित पहल के तहत पुलिस और महिलाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इससे महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। मिशन शक्ति का संदेश साफ है—महिलाएं जागरूक बनें, अपने अधिकार पहचानें और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक पुलिस की मदद लें। 

 

बाइट प्रिया श्रीपाल,ए सी पी वेव सिटी

0
0
Report
Pinewz
201001
Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow7h ago

गाजियाबाद में कांशीराम आवास योजना पर प्रशासन का शिकंजा, 6 अपात्रों का आवंटन निरस्त

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कांशीराम आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायतों पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सत्यापन अभियान के दौरान छह लाभार्थियों को अपात्र पाए जाने पर उनके आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है, जबकि 11 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए कुल 400 आवास चिह्नित किए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के जरिए आवासों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ अपात्र लोगों को आवास आवंटित हुए हैं, जबकि कई आवासों में किरायेदार रह रहे हैं या मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा, ताकि सरकारी आवासों का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।
0
0
Report
Pinewz
201001
Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8h ago

गाजियाबाद में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप, युवा मतदाताओं को मिलेगा मौका

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार 17 और 24 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित होंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरने में सहायता मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि आवेदक अपनी फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य के मतदाता पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं। अधिकारियों द्वारा कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
201001
Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8h ago

गाजियाबाद में युवती के यौन शोषण का आरोप, अयान सैफी पुलिस हिरासत में

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क कर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के आरोपों के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात प्रिंस नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बहाने से एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती को एक आधार कार्ड मिला, जिसके मुताबिक युवक का नाम अयान सैफी और वह अमरोहा के गजरौला का निवासी बताया गया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसकी तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने अन्य युवतियों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
0
0
Report
Pinewz
201006
Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8h ago

भोपुरा के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र के भोपुरा स्थित राजीव कॉलोनी के लाल मार्केट में पुराने खिड़की और दरवाजों के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम वतन भाटिया का बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। टेंडरों में पानी खत्म होने पर नजदीकी जल स्रोत से पानी भरकर लगातार आग बुझाने का काम जारी रखा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
0
0
Report
Advertisement
Back to top