272171
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में छिड़ा द्वंद्वयुद्ध, वीडियो वायरल
Selhara, Uttar Pradesh:*बस्ती* (वायरल वीडियो) रास्ते के विवाद में दो पक्षों में छिड़ा द्वंद्वयुद्ध, वीडियो वायरल छत के ऊपर से दो युवकों ने दूसरे पक्ष पर जमकर की पत्थरबाजी लाठी डंडा लेकर पत्थरों से बचाव करती रही महिलाएं और बच्चियां पत्थर लगते ही एक बच्ची घायल, बाकियों ने भागकर बचाई जान दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने पीड़ित गंगाराम की शिकायत पर दर्ज की एफआईआर एक आरोपी को किया गया अरेस्ट, घटना में चार लोग हुए है घायल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव का है मामला0
0
Report
272001
⚡ गनेशपुर में जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे का खतरा
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित ग्राम शेखपुरा में आंधी के चलते बिजली का तार जमीन पर गिर गया है। तार के जमीन पर पड़े होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का तार रास्ते में गिरा होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर तार को हटवाने और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।0
0
Report
272001
दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी।
Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* *सर्राफा दुकान में दबंगई LIVE* दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी। सर्राफा कारोबारी की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक से दबंग ने शुरू की गाली-गलौज विरोध करने पर मनबढ़ ने युवक पर बोला हमला, लात-घूंसों की कर दी ताबड़तोड़ बौछार। दबंगई का आलम ऐसा कि मौके पर मौजूद लोग भी युवक को बचाने की नहीं जुटा सके हिम्मत। दुकान के अंदर काफी देर तक युवक पर हमला करता रहा दबंग, तमाशबीन बने रहे लोग। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, दबंगई को लेकर उठे सवाल। घायल धर्मेंद्र कुमार ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग। बस्ती जिले वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
272001
बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला।
Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला। अचानक रोड किनारे खड़े युवक पर कहर बनकर टूट पड़े दबंग, नहीं दिख रहा खांकी का खौफ। दबंगों ने युवक को घेरकर बरसाए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड। अचानक हुए हमले से मौके पर मची अफरा-तफरी, जमीन पर गिरा युवक। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मारपीट की पूरी घटना दुकान में सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। वायरल फुटेज में कई युवक पीड़ित को घेरकर पीटते आ रहे है नजर। हमले में अजय यादव नामक युवक को शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, सीसीटीवी वीडियो ने खोली दबंगई की पोल। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास की बताई जा रही है पूरी घटना।0
0
Report
272001
कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में राहत के साथ बिजली संकट से राहत
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती 17 सितम्बर 2026। लोहिया काम्पलेक्स के ब्लॉक-सी में कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला एवं रिंकू दूबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के महत्व और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि बिजली संकट और बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए सोलर पैनल उपयोगी विकल्प है। सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकता है और बिजली बिल में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू दूबे ने कहा कि सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। लखनऊ से आए यूनिट हेड सुधाकर त्रिपाठी ने बताया कि कुन्दन सोलर पैनल यूनिट में अडाणी, यूटीएल, टाटा और प्रीमियर जैसे विभिन्न कंपनियों के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकता और मांग के अनुसार सोलर सिस्टम स्थापित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। आटा चक्की जैसे व्यावसायिक उपयोग के लिए भी सोलर पैनल लगवाया जा सकता है, जिस पर उन्होंने 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलने की जानकारी दी। बस्ती हेड अजय सिंह ने बताया कि विकास भवन के निकट लोहिया काम्पलेक्स के सी-ब्लॉक में यूनिट स्थापित की गई है। यहां उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, उसकी क्षमता, स्थापना एवं उपलब्ध योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
