icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
262701

क्या हुआ जब? लखीमपुर पहुंचा बायो पॉलीमर प्लांट

Lakhimpur, Uttar Pradesh:

लखीमपुर जिले की कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल में एशिया से मंगाए गए पहले बायो पॉलीमर प्लांट की स्थापना के लिए 200 टन वजनी विशालकाय वैक्यूम वैसल मशीन लाई जा रही है। अब यह मशीन लखीमपुर खीरी जिले के राजापुर गांव में पहुंच चुकी है । जल्द ही ये मशीन कुंभी चीनी मिल के पास बन रहे एशिया के एक प्लांट में लगा दी जाएगी । 

 

250 पहियों वाला यह विशेष हाइड्रोलिक ट्रक जिसके लखीमपुर पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला । जिला प्रशासन ने इस वैक्यूम वेसल को सुरक्षित पहुंचने के लिए सभी मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग की टीम के साथ जिला में प्रशासन की कई टीम में ट्रक का रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है । भारी भरकम मशीन की राह आसान करने के लिए कई स्मृति द्वारों को भी पहले ही हटाया जा चुका है । साथ ही रास्ते में पढ़ने वाली बिजली लाइन भी हटाई जा रही है।  

 

इस वेसल की बात की जाए तो इसका वजन 200 टन है । 100 फीट लंबी है और 20 फीट से अधिक ऊंची है । इस वैक्यूम वेसल ब्वॉयलर मशीन को 30 विशेष ट्रालियों से जुड़े ढाई सौ पहियों वाले हाइड्रोलिक मल्टी एक्स्ट्रा ट्रक के जरिए लाया जा रहा है। विशेष आकार की वजह को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन पर की ओर से रास्ते के सफर को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह वैसल मशीन बेल्जियम से आई है और ओड‍िशा के रास्ते होते हुए कई प्रदेशों को पार करते हुए लखीमपुर अपने गंतव्य पहुंच रही है।

 

 

0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top