251002
11 अक्टूबर को रतनपुरी में गूंजेगी किसान-मजदूरों की हुंकार,महापंचायत तैयारी देखने पहुंचे ठा.दीपक सोम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है, जहां 11 अक्टूबर को रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज में भारतीय किसान यूनियन सेवक की ओर से किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज में 11 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन सेवक की ओर से किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापंचायत को लेकर पिछले एक महीने से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों और मजदूरों से संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल तैयार करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में किसान-मजदूरों की बड़ी महापंचायत आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती देने का काम करेगा। महापंचायत के माध्यम से समाज और किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। ठाकुर दीपक सोम ने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन सेवक की ओर से आयोजित इस महापंचायत को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब 11 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में किसानों और मजदूरों की भागीदारी पर नजर रहेगी।0
0
Report
251002
अध्यक्ष संजीव तोमर ने महापंचायत की सफलता पर किसानों का जताया आभार, अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई.
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा की मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसान बचाओ-देश बचाओ महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद। बोले किसानों के साथ कभी अन्याय नही होने देगें।ओर कहा कि अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई0
0
Report
251002
इस्लामिया इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, बच्चों के कल्चरल प्रोग्रामों ने बांधा समां
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित इस्लामिया इंटर कॉलेज का 123वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद, शिक्षकगण एवं मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में कॉलेज का 123वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया, जहां स्थापना दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद, शिक्षकगण, स्टाफ तथा मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन, संस्कार और निरंतर प्रयास का विशेष महत्व है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान छात्रों ने देश भक्तिगीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद एवं समस्त स्टाफ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी पुरानी विरासत से नहीं, बल्कि वहां से शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए योगदान देने वाले विद्यार्थियों से होती है। 123 वर्षों की गौरवशाली यात्रा इस्लामिया इंटर कॉलेज की शैक्षिक परंपरा और उपलब्धियों को दर्शाती है। समारोह के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
251002
जीआईसी महापंचायत में गूंजी किसानों की हुंकार, 600 रु गन्ना भाव से एम्स और हाईकोर्ट बेंच तक उठीं मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों और उत्तराखंड के एक जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों के जरिए पहुंचे। हजारों किसानों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की, जिनका किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महापंचायत के बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 33 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को सौंपा गया। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेकर किसानों को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।0
0
Report
251001
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन, जताया विरोध
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से है जहां आज मंगलवार दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक काले रंग के मटके पर भाजपा के पाप का घड़ा 10 साल यूपी बेहाल का स्लोगन लिखकर हथौड़ी से मटका फोड़ कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।0
0
Report
