icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2d ago

6 वर्ष के बच्‍चे ने किया कमाल, इंडिया बुक ऑफ वर्ड में कराया नाम दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:

6 वर्ष के बालक ने किया कमाल इंडिया बुक आफ वर्ड में कराया नाम दर्ज,45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम,संविधान प्रस्तावना भी है कण्ठस्थ,आई ए एस बनने का है लक्ष गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी एक किसान का छह वर्षीय (बेटा)छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई है।परिवार के मुताबिक, रुद्र को भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं। रुद्र की उपलब्धि से प्रभावित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल भी सम्मानित कर चुकी हैं।

0
0
Report
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2d ago

घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर

Gonda, Uttar Pradesh:घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर पानी मार्ग डायवर्जन किया गया चार दिनों से लगातार बारिश होने एवं नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने से जिले के घाघरा नदी में सैलाब आ गया है नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे तरबगंज और कर्नलगंज तहसील में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बाढ़ क्षेत्र के 28 बाढ़ चौकियां अलर्ट है संबंधित कर्मियों को बाढ़ क्षेत्र में लगाया गया है।जिलाधिकारी ने बताया चार लाख 52 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिले के गढ़ी और ऐली परसौली प्रभावित है जहां राहत सामग्री भेजा गया है
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow6d ago

पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती

Gonda, Uttar Pradesh:पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर गोंडा मुख्यालय के कचहरी में एक चाय दुकान के सामने सरे आम दोपहर दो बजे के आस पास तीन-चार गुंडों द्वारा एक पत्रकार के ऊपर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया गया है कि इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम मिश्रा चाय की दुकान के पास अपने एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए थे तभी पुराने विवाद को लेकर एक फोटो स्टेट के मालिक अपने अन्य साथियों के साथ सत्यम के ऊपर लोहे के राड, लोहे की कुर्सी आदि से हमला कर दिया, जिससे सत्यम के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सर में दर्जनों टांके लगाए गए हैं।फिलहाल सिटी स्कैन मंडल मुख्यालय के मेडिकल कालेज में न होने के कारण इन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह व भारी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। काफी संख्या में पत्रकार भी पहुंच गए हैं सत्यम के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने बताया कि हम लोग चाय की दुकान के पास थे तभी अचानक कई लोगों ने कुर्सी लोहे के राड से हमला कर दिया,जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह ने बताया की पुराने विवाद को लेकर सत्यम नाम के पत्रकार के ऊपर हमला किया गया जिनके सिर में चोट आई है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top