495671
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बाद जेल भेजा गया आदतन बदमाश राजकुमार उर्फ भोलू,जिला बदर प्रतिवेदन प्रस्तुत,,
Kamrid, Chhattisgarh:क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्ती पुलिस ने आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना सक्ती क्षेत्र के गुंडा बदमाश राजकुमार उर्फ गोलू के विरुद्ध उपलब्ध आपराधिक अभिलेख एवं उसके आपराधिक आचरण को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नियमानुसार कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना सक्ती पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने उक्त बदमाश के आपराधिक अभिलेख एवं वर्तमान परिस्थितियों का परीक्षण करने के बाद जिला बदर की कार्रवाई हेतु पृथक प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी, सक्ती के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिला बदर संबंधी प्रकरण में सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस द्वारा क्षेत्र के आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
496100
सेवा संकल्प अभियान से जनता तक शासन एवं प्रशासन की पहुंच,,,प्रभारी मंत्री खुशवंत पहुंचे जनता दरबार,,,
Patelpali, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की बात भी कही।0
0
Report
495688
सेवा संकल्प अध्ययन से जनता तक शासन प्रशासन की पहुंच,,प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब पहुंचे सक्ती जिला,,
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने के निर्देश दिये हैं।0
0
Report
Advertisement
495688
किसानों के करोड़ों की कमाई का नुकसान,, मुआवजा बनेगा नाममात्र का पर नुकसान हुआ ज्यादा,,
Upani, Chhattisgarh:महानदी में आए बाढ़ के बाद पानी उतरने के साथ किसान अपने नुकसान हुए फसल को देखकर दुखी हैं,, 48 घंटे से ज्यादा पानी में डूबे रहने के कारण सभी फसल पूरी तरह से खराब हो गए हैं,,किसानों का कहना है कि अब नया फसल भी नहीं लगाया जा सकता वहीं मुआवजा तो नाम मात्र का मिलेगा लेकिन नुकसान लाखों करोड़ों का हुआ है,, डभरा क्षेत्र के नवापारा, उपनी,बसंतपुर और सकराली कछार में हजारों एकड़ में सब्जी फसल लगाया गया था जो की पानी में डूबने के कारण पूरी तरह से नुकसान हो गया है,,किसान नेतराम पटेल एवं सुशील पटेल के अनुसार खेत में लगाए गए ड्रिप सिस्टम सोलर पैनल और ट्रैक्टर भी डूबने से नुकसान हो गया है पाइन न्यूज की खास खास ग्राउंड रिपोर्ट,,0
0
Report
495688
सैकड़ों किसानों के हज़ारों एकड़ के लाखों रुपयों के सब्जी व धान फसल का नुकसान,,बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत,,
Dabhara, Chhattisgarh:सैकड़ों किसानों के हज़ारों एकड़ में लगे लाखों रुपए के सब्जी एवं धान फसल का नुकसान हो गया है,महानदी में आये बाढ़ को 48 घंटे से ज्यादा देर तक पानी भरने के कारण अब किसानों के लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है,महानदी से लगे ग्राम मांजर कुद, बसंतपुर, नवापारा, उपनी, साराडीह, कोसमंदा ग्राम में सैकड़ों किसानों के धान फसल एवं मौसमी सब्जी फसल पानी में सड़ने से खराब हो गये हैं,, उपनी ग्राम के किसानों का आरोप है की उनको समय में प्रशासन ने सूचना नहीं दिया जिससे उनके सब्जी फसल का नुकसान हुआ है,वहीं खेत में रखे ट्रैक्टर एवं बोर पंप भी डूब गए हैं।अब छोटी सी आस सिर्फ मुआवजे के मामूली रकम को लेकर है।0
0
Report
