271202
समाजसेवी ने गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये कुंतल घोषित करने की सरकार से किया अपील
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरेमहा के रहनेवाले अग्रणी किसान व समाजसेवी शुक्ला प्रसाद शुक्ल ने प्रदेश सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की है। श्री शुक्ल ने बताया कि देवीपाटन मंडल में गन्ने की खेती बहुतायत की जाती है। यहां के किसानों के लिए नकदी फसल गन्ना है।0
0
Report
271202
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
271202
दबंगों का कहर,जमीन कब्जाने के लिए गिराई दीवार
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक:उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं के खिलाफ भले ही सरकार सख्त कदम उठा रही हो, लेकिन गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिहा (ज्ञानापुर) में असहाय और गरीबों की जमीनों को कब्जा करने वाले कुछ अराजक तत्वों के सामने पुलिस पूरी तरीके से नतमस्तक नजर आ रही है. दबंग सरेआम एक परिवार की पुश्तैनी जमीन पर बने दीवार को गिराते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, ZEE media वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.पीड़ित परिवार के मोहम्मद रजा अंसारी का कहना है, कि यह पुश्तैनी जमीन इनकी है. 08 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे विपक्षी अपने परिवार सहित आए और हमारे जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया. इतना ही नहीं उन्होंने दीवार भी तोड़ दिया.वहीं इस मामले में इटियाथोक पुलिस का कहना है, कि दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है.0
0
Report
Advertisement
271202
विकास के दावों के बीच जल भराव में उलझी जिंदगी
Karuwa Para, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक कस्बा के रस्तोगी गली में बारिश का पानी भरा है, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन जल निकासी का कोई प्लान नहीं बना रही है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यहां विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जलभराव की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। कागजों पर चमकते विकास और धरातल की कड़वी सच्चाई के बीच का यह अंतर स्थानीय प्रशासन की पोल खोलता है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती हैं और स्कूली बच्चों, बैंक और बाजार जाने वाले लोगों का निकलना दूभर हो जाता है।0
0
Report
271202
डर के साए में पीआरडी जवान का परिवार, उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र के चुरिहारपुर गांव निवासी पीआरडी जवान राजकुमार दूबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।एक तरफ जहां समाज और देश की सुरक्षा व सेवा में तैनात एक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का जवान अपने परिवार के साथ बुनियादी छत के लिए तरस रहा है।यानी खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर रहना और उस पर से बरसात के मौसम की मार झेलना बेहद दर्दनाक है।वहीं दूसरी ओर उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से गांव की ही कुछ लोगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है।पीड़ित की मानें, तो उक्त भूमि का दीवानी न्यायालय में एक वाद भी विचाराधीन है।इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार डर के साए में जीवन जीने को मजबूर है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।0
0
Report
