icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
204215
Mohammad RajaMohammad RajaFollow36m ago

सिकंद्राराऊ में प्रदूषण की शिकायतों पर सख्त हुए डॉ. आरपी सिंह, जांच के दिए निर्देश

Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री डॉ. आरपी सिंह ने क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित औद्योगिक इकाइयों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषी इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को जीटी रोड स्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे डॉ. आरपी सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में रति का नगला स्थित एक लोहे की फैक्ट्री द्वारा कथित रूप से मानकों के विपरीत संचालन और प्रदूषण फैलाने का मुद्दा सामने रखा गया। इस पर डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित इकाई के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सलेमपुर स्थित डेयरी फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट जल को लेकर भी ग्रामीणों की शिकायत रखी गई। आरोप है कि फैक्ट्री का दूषित पानी जमीन के भीतर छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए जाएंगे और रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2012 से पूर्व संचालित ईंट-भट्ठों को नई नियमावली के अंतर्गत नियमित करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे भट्ठा संचालकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, भोलू वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, भुवनेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, गौरव सिसोदिया, शेखर पुंडीर एवं ओम चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
204215
Mohammad RajaMohammad RajaFollow1d ago

सिकंदराराव के वाजिदपुर मारपीट प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार,कुल चार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर सड़क पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले घटना के दिन ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश को लेकर सड़क पर मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, बुधवार 19 अगस्त को मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक घटना में शामिल कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है l
0
0
Report
Pinewz
204215
Mohammad RajaMohammad RajaFollow1d ago

वाजिदपुर में युवक से मारपीट और अभद्रता मामले में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में युवक के साथ मारपीट और अभद्रता के कथित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में हुई घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना सिकन्द्राराऊ में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक ही जाति समुदाय से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को वाजिदपुर बाजार में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
204215
Mohammad RajaMohammad RajaFollow2d ago

सिकंद्राराऊ में आस्था के 21 दिवसीय सफर पर निकले एवरान सिंह, पंकज गुप्ता ने किया भव्य स्वागत

Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- नगर के सभासद एवरान सिंह मंगलवार को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध गोगा मेड़ी धाम के लिए 21 दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और भाजपा नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय ने उन्हें माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि 21 दिन की यह पदयात्रा आसान नहीं है और मार्ग में अनेक चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आस्था, संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ एवरान सिंह निश्चित रूप से अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। पदयात्रा पर निकलने से पूर्व सभासद एवरान सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना लेकर गोगा मेड़ी धाम जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर लोगों से संवाद भी करेंगे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पदयात्रा की सफलता की कामना करते हुए सभासद एवरान सिंह का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभ यात्रा का आशीर्वाद दिया।
0
0
Report
Pinewz
204215
Mohammad RajaMohammad RajaFollow2d ago

PNB से रुपये निकालकर निकली महिला को शातिरो ने बनाया निशाना,बैग से 14हजार रुपये उड़ाए,घटनाCCTVमें कैद

Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 14 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला शातिर चोरों के गिरोह का शिकार हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष ने बड़ी चालाकी से महिला के बैग से रुपये पार कर दिए। पूरी घटना बैंक के CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हसायन क्षेत्र के गांव शीतलवाड़ा निवासी सावित्री देवी मंगलवार को सिकंदराराऊ स्थित पीएनबी बैंक से 14 हजार रुपये निकालकर अपने बैग में रखकर स्कूटी से घर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर से ही दो महिलाएं और एक पुरुष उन पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही सावित्री देवी बैंक के बाहर पहुंचीं, आरोपियों ने उनकी स्कूटी के सामने एक बाइक लगा दी, जिससे वह कुछ देर के लिए उलझ गईं। इसी दौरान एक महिला ने उनके बैग की चेन खोल दी, जबकि दूसरी महिला और साथ मौजूद पुरुष ने मौका पाकर बैग से 14 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब महिला ने बैग की खुली चेन देखी तो रुपये गायब मिले। इसके बाद वह तुरंत बैंक पहुंचीं और घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन व पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध रूप से महिला का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top