icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
226001
Raghvendra singhRaghvendra singhFollow6 May 2026, 02:08 am

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लुट करने वाले किन्नर गिरोह के 3 लुटेरे गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में सफल खुलासा कर दिया है। मामले में किन्नर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, कान की बालियां और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मॉर्निंग वॉक से लौटते समय बनाया निशाना.. पुलिस के अनुसार, आनंद विहार कॉलोनी निवासी विभा यादव सोमवार सुबह करीब 6 बजे टहलकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जायसवाल बर्तन भंडार के पास एक वैगनआर कार आकर रुकी। कार से किन्नर वेश में उतरी एक महिला ने उनसे बातचीत शुरू की और शादी के बारे में पूछते हुए 100 रुपये मांगे। जब विभा ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों की बालियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। CCTV से खुला राज.... घटना के बाद पीड़िता ने बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और मंगलवार को बिजनौर स्थित अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
226001
Raghvendra singhRaghvendra singhFollow20 Apr 2026, 03:24 pm

ब्यूटी एकेडमी में स्किल ट्रेनिंग से महिलाओं को मज़बूत व स्वावलंबन बनाने में मिलेगी मदद

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। भारत सरकार के 'स्किल इंडिया' मिशन के तहत जानी-मानी ब्यूटी और वेलनेस चेन एनआईआईबी ने सोमवार को लखनऊ में अपनी तीसरी ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ किया है। ब्यूटी एकेडमी के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बीजेपी के पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी, एनआईआईबी ग्रुप की एमडी डॉ. पूजा सिंह, एनआईआईबी के सीईओ ईशान सिंह, एक्सपेंशन हेड योगेश ठाकुर, मैनेजर (एचआर फ्रैंचाइज़ ऑपरेशंस) अमन फातिमा, एनआईआईबी के बिजनेस पार्टनर मयंक दीक्षित एवं नंदिता बाजपेई के द्वारा किया गया। एनआईआईबी ब्यूटी एकेडमी ब्यूटी और वेलनेस में एंट्री-लेवल और स्किल बढ़ाने वाले दोनों तरह के कोर्स ऑफर करेगी। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और बहुत अनुभवी फैकल्टी के सपोर्ट से, ब्यूटी एकेडमी में कैंडिडेट्स को हेयर, मेकअप, स्किन, ब्यूटी, स्पा, नेल्स और एस्थेटिक्स कैटेगरी में ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें प्लेसमेंट में मदद भी दी जाएगी। एनआईआईबी ग्रुप की एमडी, डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि पूरे भारत में हमारे 32 ब्यूटी इंस्टिट्यूट है और अब तक हमने 1 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स को क्वालिटी शिक्षा और ट्रेनिंग दी है। पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी ने कहा कि ब्यूटी एकेडमी में स्किल ट्रेनिंग के ज़रिए महिलाओं को मज़बूत व स्वावलंबन बनाने में मदद करेगी। एनआईआईबी एकेडमी लखनऊ जॉब ओरिएंटेड कोर्स ऑफर करेगी।एनआईआईबी के फ्रैंचाइज़ बिज़नेस पार्टनर मयंक दीक्षित ने कहा कि लखनऊ व आस-पास के जिलों के स्टूडेंट्स को लेटेस्ट टीचिंग तकनीक और ट्रेनिंग मेथड से एक पूरा एजुकेशनल प्लेटफॉर्म दे सकें जो लगातार बढ़ते ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top