icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow26 May 2026, 01:34 pm

शाहजहांपुर लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव को लखनऊ में सम्मानित किया गया

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:लखनऊ के होटल हिल्टन गार्डन में लायन इंटरनेशनल के मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 के कन्वेंशन उत्कर्ष 2026 का आयोजन किया गयाl जिसमें मल्टीप्ल अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ। जिसमें शाहजहांपुर की अध्यक्ष लायन ललिता यादव को दो सम्मान दिए गए जिसमें लायंस इंटरनेशनल द्वारा पूरे साल लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लीडरशिप अवार्ड के रूप में मिला। जिसमें मेडल के साथ लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए पी सिंह जी द्वारा एक प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुआ। आज क्लब की तमाम सदस्यों के द्वारा उन्हें बधाई दी गई इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका क्लब सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ अब जनगणना के लिए भी जागरूकता अभियान चलाएगा।
0
0
Report
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow23 May 2026, 10:06 am

शाहजहांपुर के सिख किसानों की सीएम योगी से गुहार, बोले सीएम किसानों को बेघर होने से बचाएं

Rasoolpur Chathia, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में वन विभाग की कार्रवाई से परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का आरोप है कि पुराने पट्टे और जरूरी दस्तावेज होने के बावजूद वन विभाग उनकी खेती की जमीनों को अपने अपनी बताकर कब्जे में ले रहा है। जमीन जाने से प्रभावित सौ से ज्यादा सिख किसानों का कहना है की जमीन जाने से वह भूमिहीन और बेघर हो जाएंगे। दरअसल थाना बंडा क्षेत्र के गहेलुइय्या इलाके में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के किनारे इन दिनों वन विभाग अपनी जमीन बात कर जमीनों को अपने कब्जे में ले रहा है। कई जगह पर जेसीबी चला कर खाई खुद दी गई। किसानों का कहना है कि उनके पास जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज पट्टे और कोर्ट के आदेश मौजूद है। लेकिन पीलीभीत वन विभाग के अधिकारी किसानों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। अब परेशान हाल किसानों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाईं है। किसानों का कहना है कि उन्हें अब योगी आदित्यनाथ पर ही भरोसा है। की वो इस मामले में दखल देकर जमीनों से बेदखल नहीं होने देंगे। यहां कई किसान ऐसे है जिनके घर भी वन विभाग छीन रहा है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी जमीन में और घर गया तो वह भूमि पर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने सीएम योगी से मदद करने की अपील की है।

 

0
0
Report
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow21 Apr 2026, 09:33 am

शाहजहांपुर में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास ना होने पर बीजेपी की महिला विंग ने साधा विपक्ष पर निशाना

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने पर शाहजहांपुर की बीजेपी की महिला विंग ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा का कहना है कि विपक्ष महिला विरोधी है और आने वाले चुनाव में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। इसके अलावा सड़कों पर उतारकर विरोध करने की भी तैयारी की जा रही है। जिला पंचायत कार्यालय में बीजेपी की महिला विंग ने एक खास कार्यक्रम किया। जिस पर बीजेपी से जुड़ी तमाम पदाधिकारी महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महिला महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पास ना होनें पर विपक्ष के खिलाफ निंदा की गई। बीजेपी की महिला विंग का कहना है कि कांग्रेस और सपा महिला विरोधी है। विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं राजनीति में आगे आ सके। महिलाओं का कहना है कि आने वाले चुनाव में देशभर की महिलाएं विपक्ष को करारा जवाब देंगे। महिलाओं का कहना है कि आगामी चुनाव में सरकार बनाई जाएगी जिसमें महिलाओं के वोट का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मेयर अर्चना वर्मा का कहना है कि जल्द ही मसौदा तैयार करके महिलाएं सड़कों पर उतरकर विपक्ष की महिला विरोधी मंशा का विरोध किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow17 Apr 2026, 07:57 am

शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है। शाहजहांपुर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर पशु चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। फिलहाल घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल तिलहर पुलिस रात लगभग 1:00 बजे गस्त पर निकली हुई थी। तभी निगोही रोड के बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस का मानना है कि तीनों लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने जब जब बाइक रोकने की कोशिश की तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों बदमाश वाहिद और फत्ते के पैरों में गोली लगी है। एक तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow18 Mar 2026, 11:27 am

शाहजहांपुर। योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कसा तंज

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शाहजहांपुर पहुंचे। हाईवे से गुजरते वक्त यहां उनके समर्थकों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अजय राय ने कहा है कि यूपी में हत्याएं हो रही है, हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में यूपी की जनता को बीजेपी सरकार के 9 साल बेमिसाल नहीं चाहिए। अजय राय ने कहा कि यह झूठे और ठकने वाले लोग हैं। अब बीजेपी के दिन यूपी में खत्म हो चुके हैं। गैस की कीमत को लेकर उन्होंने कहा कि जिस रेस्टोरेंट पर उनका स्वागत हुआ है। वहां पर चाय बनाने के लिए गैस तक नहीं मिली। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ रही है। और आने वाले दिन कांग्रेस के होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top