Back
Barabanki: भाजपा नेता विनय कटियार दौलतपुर पहुंचेः पद्मश्री रामसरन वर्मा से मिले l
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki: भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार बाराबंकी जनपद के हरख ब्लॉक स्थित दौलतपुर गांव पहुंचे। उन्होंने पद्मश्री रामसरन वर्मा के फॉर्म हाउस पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पद्मश्री रामसरन वर्मा ने उनका स्वागत किया। विनय कटियार के आगमन पर क्षेत्र के किसान और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। फार्म हाउस पहुंचने के बाद विनय कटियार ने खेतों में लगी विभिन्न फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने आधुनिक और पारंपरिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी ली। कटियार ने कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री रामसरन वर्मा द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान की सराहना की। विनय कटियार ने कहा कि रामसरन वर्मा जैसे किसानों ने अपने नवाचार और मेहनत से न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे देश में बाराबंकी का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर विनय कटियार ने पद्मश्री रामसरन वर्मा के जीवन, संघर्ष और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में रामसरन वर्मा की उपलब्धियों और उनके द्वारा अपनाई गई उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रदर्शित किया गया था। मुलाकात के दौरान कृषि, किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर रोहित वर्मा, दिलीप कुमार, परशुराम वर्मा सहित कई अन्य किसान और स्थानीय लोग मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का मतदान जारी,333 सदस्यों के लिए हो रहा मतदान,करीब ढाई हजार मतदाता गोंडा में दो दिनों में करेंगे मतदान
0
Report
84
Report
0
Report
0
Report
72
Report
1
Report
0
Report
0
Report