272207
पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की ढेबरुआ पुलिस और जनपदीय SOG व सर्विलांस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुहचोरवा घाट पर हुए हरिश्चंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा जिले के एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग,अवैध संबंध व घरेलू विवाद था। जिसमें हरिश्चंद्र की पत्नी माया देवी ने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी नियाज अहमद के साथ खौफनाक साजिश रचते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये की सुपारी दी थी।0
0
Report
272207
पुरानी रंजिश/जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पुरानी रंजिश/जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर/ ऑफिसर कॉलोनी में सड़क निर्माण के दौरान जमीन पर स्लैब ढालने को लेकर कहासुनी के बाद हुई फायरिंग। रामशंकर रस्तोगी के सीने में गोली लगी, मौके पर ही मौत। घटना में मृतक की बहन और एक लड़की गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू। एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।0
0
Report
272207
दो बाइकों की टक्कर में दो व्यक्तियों की हुई मौत
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना... एक भारतीय व एक नेपाली बाइक में हुई जोरदार टक्कर... घटना में दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल... मृतकों में एक भारतीय व दूसरा नेपाल राष्ट्र का निवासी... घटना मे घायल एक महिला का चल रहा है जिले के मेडिकल कॉलेज में इलाज व दूसरी घायल महिला को किया गया गोरखपुर रेफर.... जिले के सदर थानाक्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
272207
मुख्यमंत्री योगी ने दिया आउटसोर्सिंग कर्मियों का तोहफा
Naugarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम से संबंधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी, जिला अधिकारी शिव शरण अप्पा जी एन, सीडीओ, एडीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मौजूद सभी लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए निगम व अन्य योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जानकारी लोगों को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा किट व प्रमाण पत्र वितरण किया गया । उपस्थित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक श्याम धनी रही ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।वही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन ने बताया की आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सैलरी,इलाज आदि का ख्याल रखा गया है।0
0
Report
272207
अनियंत्रित टेम्फर पलटी एक व्यक्ति की हुई मौत
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के सदर थानाक्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना। एक तेज रफ्तार टेम्फर अनियंत्रित होकर पलटी। घटना में ड्राइवर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत । मौके पर पहुची सदर थाने की पुलिस। हरिशंकर निवासी सरदार पटेल नगर उसका राजा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई मृतक ड्राइवर की पहचान। चिल्हिया मिक्सर प्लांट से गाड़ी नंबर UP15HT9487 टेंपर (TM) सीमेंट का धोल लेकर जा रहा था उसका बाजार । पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही मे जुटी।0
0
Report
