225001
Barabanki: तिरंगा यात्रा को भव्य एवं प्रभावी बनाने को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, दिव्य एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के बाराबंकी जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन वर्मा’ के साथ जिला महामंत्री श्री रिंकू सिंह, श्री ब्रजेश रावत, श्री विवेक वर्मा, श्री राकेश वर्मा, श्रीमती सरोज रावत, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री मनोज वर्मा ‘कक्का’ तथा ब्लॉक प्रमुख श्री रवि रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।0
0
Report
225001
'मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन: रामबाबू द्विवेदी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :भाजपा मंडल जैदपुर के शक्ति केंद्र पल्हरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद उपेंद्र रावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। बाराबंकी के जैदपुर मंडल के शक्ति केंद्र पल्हरी, बूथ संख्या 154 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, विज्ञान, नवाचार और खेलों में भारत की उपलब्धियों से जोड़ रहे हैं। रामबाबू द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाए गए आरोपों पर भी रामबाबू द्विवेदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेताओं को पत्र और प्रस्ताव का अंतर तक ज्ञात नहीं है। केवल आरोप लगाने से विकास की रफ्तार नहीं रुकती। भाजपा सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने लोधेश्वर महादेव धाम कॉरिडोर, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली, गरीबों को निःशुल्क उपचार और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और यही वजह है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय भाजपा-विजय भाजपा के उद्घोष के साथ हुआ।0
0
Report
225001
मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ढांचे को गिराए जाने की आशंका: राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पत्र के मुताबिक, विश्वविद्यालय में हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें समाज के वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने पत्र में चिंता जताई है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को नुकसान पहुंचने से हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। पत्र में कहा गया है कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़ी कोई तकनीकी या प्रशासनिक कमी है, तो उसे कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों के जरिए दूर किया जाना चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी शैक्षणिक संस्थान के भवन को गिराना या उसे नष्ट करना अंतिम उपाय नहीं होना चाहिए। अधिवक्ता ने राज्यपाल से अपील की है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। फिलहाल, इस पूरे मामले में राज्यपाल से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद जताई गई है। अब देखना होगा कि इस अपील पर राजभवन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।0
0
Report
Advertisement
225001
Barabanki: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जुलाई को लोधेश्वर महादेव धाम आगमन को लेकर तैयारियां तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के महादेवा स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, जनसहभागिता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं किसान नेता रामबाबू द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, विनय मिश्रा, संदीप रावत, सुशील वर्मा, शेखर हयारन, मोनू भास्कर, नवीन राठौर, ललित कुमार वर्मा और पप्पू सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोधेश्वर महादेव धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।0
0
Report
225001
बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शवःबंकी क्रॉसिंग के पास युवक का शव,पुलिस जांच मे जुटी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में रविवार शाम बंकी रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 200 मीटर आगे लखनऊ की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। ट्रेन से गुजर रहे यात्रियों की नजर शव पर पड़ने के बाद उन्होंने रेलवे और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मृतक की उम्र करीब 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका रंग गोरा है, चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ और सिर पर काले बाल हैं। युवक ने नीले और सफेद रंग की टी-शर्ट, डिजाइनदार हाफ पैंट और पैरों में काले-सफेद रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन की चपेट में दुर्घटनावश आया या उसने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी चंद्रमणि पाण्डेय ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत बाराबंकी जीआरपी के सीयूजी नंबर 9454404432 पर संपर्क कर सकते हैं।0
0
Report
