Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaya823001
उपेंद्र कुशवाहा ने लालू राज पर निशाना साधा, NDA की सत्ता के पक्ष में
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 29, 2025 11:19:50
Gaya, Bihar
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने किया जनसभा को संबोधित, कहा लालू के राज में किरानी, चपरासी और अधिकारी सब उन्ही का आदमी होता था। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर प्रखंड कार्यालय खेल मैदान में एनडीए से भाजपा प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार एनडीए की बनेगी तो बिहार का सीएम में कोई कन्फ्यूजन रखने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार सीएम थे है और रहेंगे। कोई कन्फ्यूजन नहीं है। यह बिल्कुल स्पष्ट है। मतदाता मालिक बैठे हुए है। एनडीए के प्रत्याशी को जिताकर भेजने से नीतीश कुमार सीएम होंगे। जिन महिलाओं को सरकार ने 10 हजार रुपए सीधा अकाउंट में दिया है। जिसे नहीं मिला है उसे भी मिलेगा। आगे चलकर 2 लाख रुपए हर महिलाओं को रोजगार के लिए देगी। कोई नीतीश के खिलाफ अगर कोई बात कहें तो महिलाओं उनका मुंह नोच लेगी। एक समय था जब गांव और शहर में बिजली के दर्शन के लिए इंतजार करते थे। आज गांव में भी 20 घंटे बिजली होती है। यह पीएम और सीएम नीतीश कुमार की देन है। 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। हर तरह से बेरोजगारों को रोजगार मिले। विकास का काम हो हीं रहा है। 2005 के पहले राजद के सरकार में अतिपिछड़ा परिवार का महिला या पुरुष वार्ड का मेंबर तक नहीं बनने देते थे। नीतीश कुमार ने परिवर्तन किया पुरुष के साथ साथ महिलाएं भी जिला परिषद की अध्यक्ष बनती है। यह ताकत किसने दी। लालू के राज में किरानी, अधिकारी और चपरासी भी उन्हीं का आदमी होना चाहिए। इसलिए ऐसी सरकार को बनाकर रखना जरूरी है। नौजवानों ने उस समय को नहीं देखा है। लालू के परिवार में शादी होती थी तो फ्री में चार पहिया को उठा लिया जाता था। अपहरण होता था। अगर गलती से राजद की सरकार आ गई तो उससे भी बदतर स्थिति होगा। कुछ गलती हुई होगी। परिवार में भी गलती होती है। गलती अगर परिवार में हुई है उसमें सुधार करे इसपर विचार किया जाएगा। यह लड़ाई गांव मोहल्ले की लड़ाई देश और राज्य की लड़ाई है। आपके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। बीरेंद्र सिंह एक प्रतीक है। इन्हें पीएम और नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का आशीर्वाद प्राप्त है। अगर गलती हुई तो पीएम को नुकसान हो जाएगा। रालोम से जुड़े लोग कुछ इधर उधर कर रहे है इससे मिल बैठ कर उस विषय पर देखेंगे। लेकिन सभी लोगों से आग्रह है कि सभी लोग साथ दें। इससे उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान होगा। चुनाव में बीरेंद्र सिंह को वोट नहीं देते है उपेंद्र कुशवाहा कमजोर हो जाएंगे। अगर कोई मन में बात है तो उसका निपटारा बाद में कर लेंगे। एनडीए समाज के सभी वर्गों को लेकर ,जोड़कर चलती है। अभी एनडीए गठबंधन में रालोसपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसमें कोशिश है कि अलग अलग लोगो को 6 सीट में 3 को कुशवाहा को दिया है उसमें नाक मुंह मत सिकोड़िए। इसमें 1 भूमिहार, 1 राजपूत और 1 वैश्य समाज को सीट दिया। अगर और होता तो महादलित और किसी और भी देते। स्पीच:- उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 31, 2025 06:19:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में आज भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झाँसी महानगर द्वारा भव्य "रन फॉर-यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी (प्रभारी मंत्री, झाँसी), पंडित रवि शर्मा विधायक झांसी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, माननीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाहाबाद बैंक चौराहा, झाँसी स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य एकता यात्रा निकाली गई, जो झाँसी की ऐतिहासिक धरती पर जन-जन में एकता और अखण्डता का संदेश लेकर आगे बढ़ी। यात्रा का समापन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ !
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:38:06
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रेउसा में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में हुआ। यह दौड़ रेउसा से शुरू होकर बभनावा गांधी पार्क तक आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनंत मिश्रा खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी रामेंद्र तिवारी और सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार प
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:22:42
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:13:47
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top