244001
हड़ताल : दवा व्यापारी उतरे सड़को पर...
Moradabad, Uttar Pradesh:ऑनलाइन फार्मेसी के नाम पर 'सस्ते' का खेल, केमिस्टों का आरोप,धड़ल्ले से खप रही हैं नकली दवाइयां, मरीजों की जान आफत में! मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले भारी संख्या में दवाई विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया है, केमिस्टों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है, दवा व्यापारियों का मुख्य विरोध 'ऑनलाइन फार्मेसी' को लेकर है, जिससे उनके व्यापार पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोविड काल में सरकार द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब महामारी खत्म होने के बाद भी इस नियम को वापस नहीं लिया गया है, केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि ऑनलाइन फार्मेसी के कारण स्थानीय रिटेलर्स को 40 से 50 फीसदी तक के व्यापार का नुकसान हो रहा है, कंपनियों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को बल्क रेट पर दवाएं देने से छोटे दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में है,व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन माध्यम से नकली और बिना गुणवत्ता जांच वाली दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान को भी खतरा है,केमिस्टों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऑनलाइन फार्मेसी का कानून वापस नहीं लिया, तो देश के 12.5 लाख केमिस्ट और उनसे जुड़े 5 करोड़ लोगों के रोजगार को बचाने के लिए वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
244001
मुरादाबाद के मुख्य डाक घर को इ मेल से बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद डाकघर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने की सघन जांच मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मुख्य डाकघर में बम होने की सूचना मिलने से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। बताया गया कि जैसे ही बम की सूचना मिली, डाकघर परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों को सतर्क कर बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे डाकघर भवन को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डॉग स्क्वायड ने डाकघर के अंदर और आसपास के क्षेत्र में एक-एक कोने की बारीकी से जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी संदिग्ध स्थानों की जांच कर आवश्यक नमूने जुटाए। मौके पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई और पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सूचना देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डाकघर में बम की सूचना के कारण कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।0
0
Report
244001
जुमा अलविदा की नमाज़ में की गयी अमनो आमान की दुआ...
Moradabad, Uttar Pradesh:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़...अमनो आमान के लिए उठे हजारो हाथ...भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में मुस्तैदी से सुरक्षा में जुटे रहे पुलिसकर्मी... मुरादाबाद में आज रमजान के आखिरी जुमे यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज भारी बारिश के बीच पूरी अकीदत और शांति के साथ संपन्न हुई,शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी,खराब मौसम के बावजूद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, बारिश से बचाव करते हुए पुलिसकर्मी सड़कों पर डटे रहे और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा,श्रद्धालुओं के उत्साह और प्रशासन की सक्रियता से बरसात के बीच भी सभी धार्मिक रीति-रिवाज सकुशल पूरे हुए... मुरादाबाद के जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। रमज़ान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे पर सुबह से ही रोज़ेदारों की भारी भीड़ मस्जिद में उमड़ पड़ी थी। आज देशभर में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई, जिसके बाद अब सभी की निगाहें कल मनाए जाने वाले ईद-उल-फ़ितर के त्योहार पर टिकी हैं। पूरे एक महीने तक रोज़ा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय कल ईद की नमाज़ अदा करेगा। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए दुआएं मांगीं। यह रमज़ान के पवित्र महीने का अंतिम शुक्रवार था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, एसएसपी व पुलिस अधीक्षक नगर समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति का जायज़ा लेते रहे।0
0
Report
Advertisement
244001
बारिश के चलते नगर आयुक्त उतरे सड़को पर, नज़र आये एक्शन मोड में...
Moradabad, Uttar Pradesh:ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में पानी भरने का डर, नमाजियों की परेशानी, और नवरात्रों में मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ – सब कुछ दिमाग में था। लेकिन नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल रुके नहीं। उन्होंने बिना एक पल गंवाए औचक निरीक्षण का फैसला किया। तेज बारिश हो रही थी, पानी बरस रहा था, लेकिन IAS अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने छाता-कोट कुछ नहीं देखा। पूरी नगर निगम की भारी-भरकम टीम के साथ वो पहले ईदगाह पहुंचे, फिर जामा मस्जिद का जायजा लिया। वहां नमाजियों के लिए पानी न भरे, सफाई सही हो, और कोई असुविधा न हो – हर चीज का बारीकी से मुआयना किया। उसके बाद नजर नवरात्रों पर गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए काली मंदिर का भी दौरा किया। बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरकर खुद चेक किया कि कहीं जलभराव तो नहीं, ड्रेनेज सिस्टम काम कर रहा है या नहीं। बारिश में भीगते हुए अफसर को देख स्थानीय लोग दंग रह गए। एक IAS अधिकारी को इस तरह आम लोगों के बीच, बिना किसी दिखावे के काम करते देखकर सबकी तारीफें हो रही थीं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टीम को सख्त निर्देश दिए। “बारिश हो या कुछ भी, ईद पर नमाजियों को और नवरात्रों में देवी भक्तों को किसी भी कीमत पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सतर्क रहो, तैयारियां पुख्ता रखो, और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!” उनका मकसद साफ था – चाहे मौसम कैसा भी हो, त्योहारों के दौरान शहरवासियों को कोई दिक्कत न आए। बारिश की चिंता किए बिना सड़कों पर उतरना और अधिकारियों को चेतावनी देना – ये दिखाता है कि असली प्रशासनिक अधिकारी कैसे फील्ड में रहकर काम करते हैं।0
0
Report
244001
सुदखोरो के चंगुल में ब्राह्मण दम्पति, न्याय की आस में दर दर खा रहे ठोंकर...
Moradabad, Uttar Pradesh:कटघर मैं सूदखोरों के चुंगल मैं फंसा ब्राह्मण दंपत्ति। लाखों रुपया ब्याज लेने के बाद भी सूदखोर कर रहे उत्पीड़न। थाने से लेकर अधिकारियों की चौखट मैं गुहार लगा रहे शैलेश शर्मा और संगीता शर्मा। पीड़ित परिवार से मकान के एग्रीमेंट के नाम पर की जा रही दबंगई। एग्रीमेंट के नाम पर पीड़ितों के मकान पर कब्जा करने की कोशिश मैं लगे सूदखोर। कटघर पुलिस पर भारी पड़ रहे सूदखोर। कटघर इलाके मैं है सूदखोर का आतंक। कटघर थाना पुलिस नहीं कर रही दबंग सूदखोरों पर कोई कार्यवाही। कटघर थाना क्षेत्र के डिप्टी साहब से मंदिर के पास का मामला। राजू प्रजापति और उसके सूदखोर साथियों ने पीड़ित ब्राह्मण परिवार का जीना हराम कर रखा है। पीड़ित परिवार नीचे से लेकर ऊपर के अधिकारियों के दफ्तरों मैं गुहार लगा चुका है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।0
0
Report
