273305
ठूठीबारी में हिन्दू सम्मेलन: मोटर साइकिल रैली ने जगाई सांस्कृतिक चेतना
Thuthibari, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के तत्वाधान में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ठूठीबारी में आयोजित होने वाले वृहद हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोतवाली ठूठीबारी के समीप स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल रैली निकाली गई। यह सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रस्तावित हैं0
0
Report
273305
मधवलिया में माद तेंदुवा और दो शावक देखें गए बन विभाग अलर्ट
Thuthibari, Uttar Pradesh:निचलौल तहसील क्षेत्र अंतर्गत मधवलिया रेंज के मधवलिया बीट में गुरुवार की शाम ग्राम पंचायत पिपरिया के पश्चिम सिवान में नहर के समीप ग्यासुद्दीन के गन्ने के खेत में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया और उसे निवाला बनाते हुए बगल के गन्ने के खेत की ओर चली गई। इसकी सुचना दी गई वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।0
0
Report
273305
*निपनिया पंचायत में निर्माण कार्यों की जांच शुरू, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आया*
Thuthibari, Uttar Pradesh:निचलौल ब्लॉक का सबसे चर्चित ग्राम पंचायत गांव निपनिया एक बार फिर सुर्खियों में है। गांव में कराए गए निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राजू मद्धेशिया की शिकायत पर बीते बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायतकर्ता राजू मद्धेशिया ने बीते मई माह में जिलाधिकारी को छह बिंदुओं पर विस्तृत शिकायत सौंपते जांच की मांग की थी। शिकायत में नाली निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, इंटरलॉकिंग सड़क और मनरेगा पार्क जैसे कार्यों में भारी अनियमितता के आरोप लगाए गए थे।0
0
Report
Advertisement
273305
तराई में ठंड ,कोहरे की चादर में लिपटा, जनजीवन
Thuthibari, Uttar Pradesh:तराई क्षेत्र में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है बीते चार दिनों से जारी शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है सुबह होते ही सड़कों पर कोहरे की मोटी चादर बिछ गई, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई हालात ऐसे रहे कि राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया, वहीं वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगते हुए सफर तय करना पड़ा रहा है0
0
Report
273305
ठूठीबारी-निचलौल रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल
Thuthibari, Uttar Pradesh:ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल रोड पर भरवालिया ढाला के पास आज एक सड़क दुर्घटना हो गई दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर ठूठीबारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया घायलों की पहचान नवल गुप्ता पुत्र राजकिशोर निवासी शीतलापुर, थाना निचलौल शहनाज के रुप मे हुई0
0
Report
