224123
अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे बृजभूषण शरण सिंह, कहा पहला हक विनय कटियार का...
Ayodhya, Uttar Pradesh:भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह राष्ट्रकथा के समापन के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने दशरथ गद्दी और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने अयोध्या-फैजाबाद सीट से चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए कहा कि यहां से पहला हक वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद विनय कटियार का है। यूजीसी विवाद पर उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया। साथ ही कहा कि खेल और शिक्षा में जाति नहीं देखी जाती, खिलाड़ी की पहचान उसके खेल से होती है।0
0
Report
224001
गांधी पार्क में कुर्मी समाज व भाकियू का हल्ला बोल प्रदर्शन...
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के गांधी पार्क में कुर्मी समाज और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त आह्वान पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने को संबोधित किया और समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जब तक कुर्मी समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक न अधिकार मिलेंगे और न ही सत्ता में भागीदारी।” मामला थाना तारुन क्षेत्र के शिवकुमार वर्मा से जुड़ा है, जिनके साथ मारपीट की घटना के बाद थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें माफिया और हिस्ट्रीशीटर दिलीप वर्मा का नाम भी शामिल है। मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आज गांधी पार्क में धरना दिया गया। प्रदर्शन के दौरान विधायक पल्लवी पटेल स्वयं धरने पर बैठ गईं।0
0
Report
224123
बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान...
Ayodhya, Uttar Pradesh:कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के राज सदन पेट्रोल पंप के सामने रामपथ पर पेट्रोल भरवाने के तुरंत बाद मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में बाइक धू-धू कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।0
0
Report
Advertisement
224123
यूजीसी के नए नियमों पर रोक से संत समाज में खुशी, लड्डू वितरण
Ayodhya, Uttar Pradesh:यूजीसी के नए नियमों को लेकर हिंदू समाज में असमानता और जातीय भेदभाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इन नियमों के खिलाफ उठ रही आपत्तियों को संज्ञान में लेते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने तत्काल प्रभाव से उन पर रोक लगा दी। इस निर्णय को लेकर अयोध्या में सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अयोध्या में लड्डू वितरण कर खुशी मनाई और सर्वोच्च न्यायालय को साधुवाद ज्ञापित किया। दिवाकराचार्य महाराज ने कहा कि यह फैसला सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
224123
आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन..
Ayodhya, Uttar Pradesh:आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जनपद की जिला एवं ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ियों ने कहा कि वे बेहद कम मानदेय में कार्य कर रही हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सरकार द्वारा वर्षों पहले दिए गए मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं, न तो नया मोबाइल मिला और न ही रिचार्ज की सुविधा दी जा रही है, जबकि पोषण ट्रैकर व एसआईआर जैसे कार्य जबरन कराए जा रहे हैं। कार्यकत्रियों ने बताया कि मांगें न माने जाने पर लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
